लखनऊ के गुड़म्बा थाना क्षेत्र में अशोका गैस सर्विस गोदाम पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे, लेकिन समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए और लोगों ने गैस एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है, कि “कई घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। आम जनता परेशान है और कोई सुनवाई नहीं हो रही।” स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है। मुख्य बिंदु: गुड़म्बा थाना क्षेत्र का मामला अशोका गैस सर्विस गोदाम पर उमड़ी भारी भीड़, गैस सिलेंडर न मिलने से जनता नाराज घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, मौके पर हंगामे जैसे हालात, लोगों में रोष।
लखनऊ के गुड़म्बा थाना क्षेत्र में अशोका गैस सर्विस गोदाम पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए गोदाम पर पहुंचे, लेकिन समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए और लोगों ने गैस एजेंसी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है, कि “कई घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। आम जनता परेशान है और कोई सुनवाई नहीं हो रही।” स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है। मुख्य बिंदु: गुड़म्बा थाना क्षेत्र का मामला अशोका गैस सर्विस गोदाम पर उमड़ी भारी भीड़, गैस सिलेंडर न मिलने से जनता नाराज घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, मौके पर हंगामे जैसे हालात, लोगों में रोष।
- कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, दोनों तरफ से हुए लोग हुए गंभीर रूप से घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लाठी डंडे से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दोनों पक्षों का कराया मेडिकल।1
- एक महात्मा पेड के नीचे तपस्या कर रहे थेरपी एक पगुली ने बीट कर दी महात्मा ने गुस्सा मे आ कर श्राप दिया और वह भषम हे ग ई। . . .1
- *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित किया गया फ्लैग मार्च।* *(रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा)* एटा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग द्वारा थाना मलावन क्षेत्रांतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, तथा आम जन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी है तथा सभी से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।1
- के साथ लखनऊ सीतापुर रोड पर चलाया सघन चेकिंग अभियान बिना नंबर प्लेट व मोडिफाई साइलेंसर गाड़ियों के चालान काटे तथा सीजर की भी कार्रवाई कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने का सुझाव दिया गया फोर व्हीलर गाड़ियों कि काली फिल्म उतरवाकर जाने दिया गया इटौंजा पुलिस के द्वारा हेलमेट पहनने का सुझाव भी दिया जिससे दो पहिया गाड़ी चालक सुरक्षित रहे लखनऊ सीतापुर रोड पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान पत्रकार बृजेंद्र कुमार हिंदी खबर1
- हाथरस के बिसावर क्षेत्र में रविवार को अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। सुबह धूप निकलने के बाद मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे खेतों में कटी पड़ी और खड़ी फसल तबाह हो गई। लगभग तीन दर्जन गांवों में किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। सुबह करीब 10 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे, जिससे किसानों में चिंता थी। हालांकि, बाद में धूप निकलने से किसानों ने राहत महसूस की और खेतों में कटाई व फसल समेटने का काम तेज कर दिया। लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी। लगभग एक घंटे बाद बिसावर क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। इस समय क्षेत्र में गेहूं की कटाई जोरों पर थी। कई खेतों में गेहूं की कटी हुई फसल पड़ी थी, जो बारिश और ओलों से पूरी तरह भीग गई। खेतों में पानी भर जाने से कटी फसल कई जगह पानी में दब गई। ओलों की मार से गेहूं के दाने झड़कर पानी में बह गए, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। खेतों में खड़ी बची हुई फसल भी ओलों के कारण झुक गई है। किसान नारायण सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोला और रोहित चौधरी ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी गेहूं की फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया है। खेतों में पानी भरने से अब फसल के सड़ने का2
- सिकंदराराऊ में रविवार दोपहर अचानक तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। आकाश से गिरे बड़े-बड़े ओलों ने सैकड़ों बीघा फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। महीनों की मेहनत पर कुदरत की मार पड़ते ही किसानों की नींद उड़ गई। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर मुआवजे की मांग करेंगे। किसानों ने बताया कि उनकी पूरी फसल लगभग बर्बाद हो गई है। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने भी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया, प्रशासन ने नुकसान का आंकलन कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।1
- आज जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में भगवान श्री राम के प्रिय महाराज गृहराज निषाद एवं महर्षि कश्यप की जन्म जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई | शोभा यात्रा मे कई ट्रैक्टर व कई रथ शामिल रहे | यात्रा के दौरान बड़ा जनसैलाब शोभा यात्रा मे देखने कों मिला | प्रशासन इस शोभा यात्रा मे मुस्तेदी से अपना काम करता दिखाई दिया | यह शोभा यात्रा सुभाष चौराहे से शुरू होते हुए सब्जी मंडी से भारत माता चौक होते हुए मैन बाजार टूण्डला के दीपा चौराहे पर पहुंची | यात्रा शांतिपूर्ण तरीके के सम्पन हुई | Updated News-05/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- उन्नाव अपडेट में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजगैन कोतवाली के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे हाइवे पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है, कि ड्राइवर और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1