Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप सभी क्षेत्रवासियों जनपदवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई
राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
आप सभी क्षेत्रवासियों जनपदवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम पंचायत जमुनिया में गूंजा भोलेनाथ का जय घोष विशाल कांवड़ यात्रा *ग्राम जमुनिया से गूंजा भोलेनाथ का जयघोष, विशाल कांवड़ यात्रा छोटी काशी गोला के लिए रवाना* *जिला ब्यूरो मुलायम सिंह* *लखीमपुर खीरी। सावन की आस्था और भक्ति से सराबोर ग्राम जमुनिया में शनिवार को माहौल शिवमय हो गया। गांव से श्रद्धालुओं की विशाल कांवड़ यात्रा छोटी काशी गोला के लिए विधिवत रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए और शिवभक्त शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा*। *कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवा रंग में सजे कांवड़िए भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। ग्रामीणों ने भी यात्रा को लेकर विशेष उत्साह दिखाया और कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया*। *यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए छोटी काशी गोला पहुंचकर जलाभिषेक करना है। कांवड़ियों के जत्थे के रवाना होते ही गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दिया*। *श्रद्धालुओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सेवा और आस्था का भी प्रतीक है। यात्रा में शामिल शिवभक्त पूरे रास्ते अनुशासन और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ते हुए भगवान भोलेनाथ का स्मरण करेंगे*। *ग्राम जमुनिया से निकली इस विशाल कांवड़ यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह की नई ऊर्जा भर दी। श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच कांवड़ियों का जत्था छोटी काशी गोला की ओर प्रस्थान कर गया*।1
- वंदे मातरम् के पूरे संस्करण के गायन पर सियासी घमासान, 1:33 मिनट बाद के वीडियो को लेकर BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना नई दिल्ली। 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम्’ के पूरे संस्करण के गायन को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। वीडियो में ‘वंदे मातरम्’ का गायन चल रहा था। इसी दौरान 1 मिनट 33 सेकेंड के बाद दिखाई देने वाले घटनाक्रम को लेकर भाजपा की ओर से दावा किया गया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने गायन रोकने अथवा इसे लेकर आपत्ति जताने का इशारा किया। भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रगीत के प्रति रवैये पर सवाल उठाए और इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया। वहीं, पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस जैसे मौके पर सामने आए इस वीडियो के बाद ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।1
- लखीमपुर खीरी जिले में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष फरधान निराला तिवारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। जहां आज शनिवार को वह पुलिस फोर्स के साथ मनिकापुर चौराहे पर तैनात रहे और कांवड़ियों को सुरक्षित मार्ग से आगे पहुंचाने की व्यवस्था संभाली। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 53 वॉलिंटियर भी लगाए गए हैं, जो कांवड़ियों की मदद और यातायात व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी लगातार यातायात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। पुलिस की सक्रियता के चलते कांवड़ियों की यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास लगातार जारी है।1
- एक व्यक्ति के न पहुंचने से फीका रहा स्वतंत्रता दिवस का उत्साह पलिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सरकारी और गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के बाद बांटी गई मिठाई 15/08/2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पलिया नगर सहित पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। नगर के सरकारी एवं गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा फहराए जाने के बाद राष्ट्रगान हुआ और लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया। कार्यक्रमों के बाद लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। नगर के नागरा मार्केट में सभी व्यापारियों ने एक स्थान पर एकत्र होकर सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। वहीं नगर पालिका कांप्लेक्स स्थित गोयल एजेंसी पर आरपी पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की। इसके अलावा नगर पालिका कार्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, कोतवाली, सीओ कार्यालय, बीआरसी एवं व्यापार मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। नगर के गुरुकुल एकेडमी, गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक देव कॉलेज, बलदेव वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज एवं श्यामल प्रतिष्ठान सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम सेमरीपुरवा में विधायक रोमी साहनी ने ध्वजारोहण किया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जगह-जगह भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंजता रहा। लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे नगर में दिनभर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और जगह-जगह ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ देश के वीर सपूतों को याद किया गया, वहीं नागरा मार्केट में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बना दिया। नागरा मार्केट के व्यापारियों के अनुसार, ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के व्यापारियों ने मनोहर चाय, यानी भाईचारा कैफे संचालक को कार्यक्रम शुरू होने से पहले कई बार बुलाया। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद व्यापारियों ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर सभी लोगों की सहभागिता से ही कार्यक्रम की गरिमा बढ़ती है, लेकिन एक व्यक्ति के कार्यक्रम में शामिल न होने से वहां का उत्साह कुछ फीका नजर आया। हालांकि नागरा मार्केट में व्यापारियों ने पूरे सम्मान और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन भी किया।4
- जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के द्वारा निकली गयी भव्य रैली फरधा न मे धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के द्वारा निकली गयी भव्य रैली फरधा न पंचायत भवन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। फरधा न गांव परिसर में गांव के लोगो ने देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायका मंजू त्यागी भी उपस्थित रहीं। वहीं जिला पंचायत पद के प्रत्याशी जीतेन्द्र कुमार के द्वारा निकली गयी रैली स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारीदी कार्यक्रम के दौरान फरधा न परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया। अंत में सभी अतिथियों, उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।1
- पूरा देश सीतापुर सिटी तिरंगे के रंगों में रंगा हुआ नजर आया कार्यालय ऑफिस दुकान हर जगह तिरंगे की लहर 15 अगस्त 1947 में आजाद होने वाला भारत आज भी महोत्सव के रूप में मान रहा है हर कार्यालय हर ऑफिस हर दुकान हर व्यवसाय पर तिरंगे ही तिरंगे नजर आ रहे हैं1
- स्वतंत्रता दिवस पर योग रंजन फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, 24 यूनिट रक्त संग्रहित स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रहित लखीमपुर-खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योग रंजन फाउंडेशन द्वारा मानव सेवा को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, जबकि छह लोगों ने पहली बार रक्तदान कर समाजसेवा में योगदान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रवींद्र शर्मा, पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चेयरमैन रेडक्रॉस खीरी, विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय प्रकाश एवं आरती श्रीवास्तव, सचिव रेडक्रॉस खीरी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही संस्था के सह-संरक्षक स्व. प्रमोद कुमार बरनवाल की षष्ठमासिक पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ समाजहित के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने योग रंजन फाउंडेशन की रक्तदान पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा और राष्ट्रसेवा का सार्थक माध्यम बताया।शिविर का शुभारंभ मुकुंद गुप्ता ने पहली बार रक्तदान कर किया। सभी रक्तदाताओं को ‘योग रंजन योग मित्र सम्मान’ एवं रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला रक्तदाताओं को माहेश्वरी जी कलेक्शन की ओर से विशेष उपहार भी प्रदान किए गए।रति वर्मा के नेतृत्व में जिला रक्तकोष की टीम ने रक्त संग्रह किया। लखनऊ से रक्तमित्र अनुपम मौर्य एवं दीपांक्षी वर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। योग रंजन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल ने 15वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने वाली मानवीय सेवा है और स्वस्थ लोगों को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों पंकज तापड़िया, विशेष रंजन बरनवाल, शैलेश बरनवाल, प्रदीप शर्मा, राजदीपिका तिवारी, आकांक्षा वर्मा एवं प्रगति बरनवाल सहित रामप्रताप कटियार, मो. सलमान खान, मनीष मिश्रा, मधुर वाजपेई, बबिता सक्सेना, सुनीता सिंह, अनुराग सक्सेना, प्रतीक तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।1
- 🇮🇳 केशव राम एवं परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- सीतापुर में चार दिन पहले लापता हुई किशोरी का शव आज पेड़ से लटका मिला, पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना है, किशोरी की तलाश में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है और थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है सीतापुर में चार दिन पहले लापता हुई किशोरी का शव आज पेड़ से लटका मिला, पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना है, किशोरी की तलाश में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है और थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है1