logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धार में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयासः बाइक सवार 3 बदमाशों ने पकड़ने की कोशिश की; भागकर पड़ोसी के घर में छिपा धार में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयासः बाइक सवार 3 बदमाशों ने पकड़ने की कोशिश की; भागकर पड़ोसी के घर में छिपा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर के भोज नगर क्षेत्र में वात्सल्य मंदिर के पास 9 अप्रैल की दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर के बाहर बैठे 8 वर्षीय बच्चे तनिष्क वर्मा का अपहरण करने का प्रयास किया। बदमाश बच्चे को बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्चा भागकर सामने स्थित पड़ोसी के घर में छिप गया, जिससे बदमाश मौके से फरार हो गए। बच्चे के पिता केतन वर्मा ने मंगलवार को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्कूल से लौटकर घर के बाहर बैठा था छात्र त्रिमूर्ति नगर निवासी केतन वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र तनिष्क वर्मा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 5वीं का छात्र है। 9 अप्रैल को दोपहर करीब 2:45 बजे वह स्कूल से घर लौटा था। घर पर कोई नहीं होने के कारण तनिष्क बाहर बैठा था। इसी दौरान दोपहर 2:45 से 3:20 बजे के बीच तीन संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर गली में आए और बच्चे पर नजर रखने लगे। यह घटना वात्सल्य मंदिर (विवेकानंद केंद्र) के पास हुई। बदमाश बोले- इस बच्चे को बिठाओ, किसी लड़के को उठाना है पिता के अनुसार, संदिग्धों ने आपस में कहा कि "इस बच्चे को बाइक पर बिठाओ, किसी लड़के को उठाना है।" इसकेबाद वे बच्चे के पास पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया। स्थिति को भांपते हुए तनिष्क तुरंत वहां से भागा और सामने स्थित हरिराम यादव के घर में जाकर छिप गया। बच्चे के अचानक भागने से घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि यदि बच्चा समय रहते नहीं भागता तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। CCTV में नहीं हुई स्पष्ट पहचान, थाने में की शिकायत घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन फुटेज में आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद केतन वर्मा ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर संदिग्धों की पहचान की जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

4 days ago
user_राहुल सेन मांडव
राहुल सेन मांडव
Barber Dhar, Madhya Pradesh•
4 days ago

धार में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयासः बाइक सवार 3 बदमाशों ने पकड़ने की कोशिश की; भागकर पड़ोसी के घर में छिपा धार में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयासः बाइक सवार 3 बदमाशों ने पकड़ने की कोशिश की; भागकर पड़ोसी के घर में छिपा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर के भोज नगर क्षेत्र में वात्सल्य मंदिर के पास 9 अप्रैल की दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार 3 बदमाशों ने घर के बाहर बैठे 8 वर्षीय बच्चे तनिष्क वर्मा का अपहरण करने का प्रयास किया। बदमाश बच्चे को बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्चा भागकर सामने स्थित पड़ोसी के घर में छिप गया, जिससे बदमाश मौके से फरार हो गए। बच्चे के पिता केतन वर्मा ने मंगलवार को कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। स्कूल से लौटकर घर के बाहर बैठा था छात्र त्रिमूर्ति नगर निवासी केतन वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र तनिष्क वर्मा केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 5वीं का छात्र है। 9 अप्रैल को दोपहर करीब 2:45 बजे वह स्कूल से घर लौटा था। घर पर कोई नहीं होने के कारण तनिष्क बाहर बैठा था। इसी दौरान दोपहर 2:45 से 3:20 बजे के बीच तीन संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर गली में आए और बच्चे पर नजर रखने लगे। यह घटना वात्सल्य मंदिर (विवेकानंद केंद्र) के पास हुई। बदमाश बोले- इस बच्चे को बिठाओ, किसी लड़के को उठाना है पिता के अनुसार, संदिग्धों ने आपस में कहा कि "इस बच्चे को बाइक पर बिठाओ, किसी लड़के को उठाना है।" इसकेबाद वे बच्चे के पास पहुंचे और उसे पकड़ने का प्रयास किया। स्थिति को भांपते हुए तनिष्क तुरंत वहां से भागा और सामने स्थित हरिराम यादव के घर में जाकर छिप गया। बच्चे के अचानक भागने से घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि यदि बच्चा समय रहते नहीं भागता तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी। CCTV में नहीं हुई स्पष्ट पहचान, थाने में की शिकायत घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन फुटेज में आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद केतन वर्मा ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर संदिग्धों की पहचान की जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धारः मध्यप्रदेश में धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में एक पिता द्वारा अपनी ही मासूम बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मां ने आरोपी को गलत काम करते हुए पकड़ा और पड़ोसियों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी राजित राम, जो मूलत: इलाहाबाद (उ.प्र.) का निवासी है, वर्तमान में घाटाबिल्लौद के सेक्टर-3 स्थित मालती चौराहा पर किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। उसकी मासूम बेटी दो साल पहले अपनी नानी के घर से पिता के पास आई थी और पिछले दो महीनों से यहां रह रही थी। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी पिता रात में जब वह सो जाती थी, तब अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। दो दिन पहले मां की आंख अचानक खुल गई तो उसने पति की दरिंदगी देखी। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी को धमकाया और घर से निकालने की धमकी दी। डरी-सहमी मां ने बेटी से बात की तो मासूम ने बिलखते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद महिला ने पड़ोसियों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। प्राथमिकी दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी राजित राम को गिरफ्तार कर लिया।
    2
    धारः मध्यप्रदेश में धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में एक पिता द्वारा अपनी ही मासूम बेटी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मां ने आरोपी को गलत काम करते हुए पकड़ा और पड़ोसियों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी राजित राम, जो मूलत: इलाहाबाद (उ.प्र.) का निवासी है, वर्तमान में घाटाबिल्लौद के सेक्टर-3 स्थित मालती चौराहा पर किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। उसकी मासूम बेटी दो साल पहले अपनी नानी के घर से पिता के पास आई थी और पिछले दो महीनों से यहां रह रही थी। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी पिता रात में जब वह सो जाती थी, तब अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। दो दिन पहले मां की आंख अचानक खुल गई तो उसने पति की दरिंदगी देखी। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी को धमकाया और घर से निकालने की धमकी दी।
डरी-सहमी मां ने बेटी से बात की तो मासूम ने बिलखते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद महिला ने पड़ोसियों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। प्राथमिकी दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी राजित राम को गिरफ्तार कर लिया।
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • अक्षय तृतीया पर नालछा में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाहः पटेलिया आदिवासी समाज ने गृहस्थी का सामान दिया, मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था रही राहुल सेन मांडव मो 9669141814 नालछा न्यूज/धार जिले के नालछा ब्लॉक में स्थित जीरापुर के 64 योगिनी 52 भैरव माता मंदिर में अक्षय तृतीया सोमवार को पटेलिया आदिवासी समाज का समागम हुआ। यहां पटेलिया आदिवासी समाज सेवा संघ के आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 33 जोड़े एक-दूजे के हमसफर बने। जीरापुर मंडल समिति हर साल यह आयोजन करती है। शादी के बंधन में बंधे जोड़ों को समाज की ओर से नई गृहस्थी शुरू करने के लिए जरूरी सामान भेंट किया गया। इनमें मंगलसूत्र के साथ-साथ थाली, गिलास, बर्तन, पलंग, गद्दा और रजाई जैसी कई चीजें शामिल थीं। पंडित निर्मल इंदुरकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे करवाकर विवाह की रस्में पूरी करवाईं। इंतजामों में समाज ने दिखाई एकजुटता विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पटेलिया समाज ने व्यवस्था की थी। मंदिर परिसर में टेंट, लाइट और सजावट के साथ-साथ मेहमानों के लिए खाने-पीने का भी अच्छा प्रबंध किया गया था। समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालकर कार्यक्रम को भव्य बनाया।इनका रहा विशेष योगदान विवाह समिति के अध्यक्ष हरिओम पटेल ने बताया कि इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में बाबूलाल पटेल, नानूराम गोयल, ओम गोयल, देवा, प्रेम हटिला, चंपालाल पटेल और भगवान सिंह पटेल सहित समाज के कई लोगों ने दिन-रात मेहनत की। राकेश पटेल, तोलाराम हटिला और मोहन पटेल जैसे समाज बंधुओं के सहयोग से यह सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
    4
    अक्षय तृतीया पर नालछा में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाहः पटेलिया आदिवासी समाज ने गृहस्थी का सामान दिया, मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था रही
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
नालछा न्यूज/धार जिले के नालछा ब्लॉक में स्थित जीरापुर के 64 योगिनी 52 भैरव माता मंदिर में अक्षय तृतीया सोमवार को पटेलिया आदिवासी समाज का समागम हुआ। यहां पटेलिया आदिवासी समाज सेवा संघ के आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 33 जोड़े एक-दूजे के हमसफर बने। जीरापुर मंडल समिति हर साल यह आयोजन करती है।
शादी के बंधन में बंधे जोड़ों को समाज की ओर से नई गृहस्थी शुरू करने के लिए जरूरी सामान भेंट किया गया। इनमें मंगलसूत्र के साथ-साथ थाली, गिलास, बर्तन, पलंग, गद्दा और रजाई जैसी कई चीजें शामिल थीं। पंडित निर्मल इंदुरकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे करवाकर विवाह की रस्में पूरी करवाईं।
इंतजामों में समाज ने दिखाई एकजुटता
विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पटेलिया समाज ने व्यवस्था की थी। मंदिर परिसर में टेंट, लाइट और सजावट के साथ-साथ मेहमानों के लिए खाने-पीने का भी अच्छा प्रबंध किया गया था।
समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालकर कार्यक्रम को भव्य बनाया।इनका रहा विशेष योगदान
विवाह समिति के अध्यक्ष हरिओम पटेल ने बताया कि इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में बाबूलाल पटेल, नानूराम गोयल, ओम गोयल, देवा, प्रेम हटिला, चंपालाल पटेल और भगवान सिंह पटेल सहित समाज के कई लोगों ने दिन-रात मेहनत की।
राकेश पटेल, तोलाराम हटिला और मोहन पटेल जैसे समाज बंधुओं के सहयोग से यह सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by 𝕄ℝ 𝕂𝔸ℝ𝕋ℍ𝕀𝕂 𝔻𝔸𝕎𝔸ℝ 𝕁
    1
    Post by 𝕄ℝ 𝕂𝔸ℝ𝕋ℍ𝕀𝕂 𝔻𝔸𝕎𝔸ℝ 𝕁
    user_𝕄ℝ 𝕂𝔸ℝ𝕋ℍ𝕀𝕂 𝔻𝔸𝕎𝔸ℝ 𝕁
    𝕄ℝ 𝕂𝔸ℝ𝕋ℍ𝕀𝕂 𝔻𝔸𝕎𝔸ℝ 𝕁
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚩🔱🌹जय हो मेरी मय्या मां बगलामुखी माता जी 🌹🔱🚩
    1
    🚩🔱🌹जय हो मेरी मय्या मां बगलामुखी माता जी 🌹🔱🚩
    user_हंसराज कुशवाह
    हंसराज कुशवाह
    आउटडोर वीडियोग्राफी एंड फोटोग्राफी देपालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद की मामूली बात पर, आरोपियों ने कर दिया था चाकू से प्राणघातक हमला। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद आम जनता द्वारा पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा कर, किया अभिवादन इंदौर पुलिस थाना चंदन नगर पर दिनांक 19.04.2026 को फरियादी कृष्णा पिता पप्पू मेहता उम्र 20 वर्ष निवासी 60 डायमंड पैलेस इंदौर ने रिपोर्ट किया कि दोस्त की शादी की बारात के जुलूस के दौरान नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया था और विवाद के चलते आरोपियों हर्ष और शिवा ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 502/2026 धारा 109(1), 296(a),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना पर पुलिस उपायुक्त जोन 4 आनंद कलादगी के निर्देशन में अति पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर तिलक कारोले के नेतृत्व में चंदननगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना व तकनीकी सहायता से आरोपी का पता किया और पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तार किया गया । आरोपियों द्वारा घटनास्थल पर मौजूद आमजन से कान पड़कर माफी मांगी गई एवं दोबारा अपराध ना करने की कसम खाई। थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा युवाओं को इस प्रकार के विवाद करने तथा किसी भी अपराध घटित करने से बचने तथा कोई भी ऐसा कृत्य करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोचने की समझाईश दी। पुलिस की उक्त कार्यवाही की आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गई एवं तालिया बजाकर अभिवादन किया गया । 1. हर्ष सोलंकी उम्र 18 वर्ष निवासी गीता नगर इंदौर 2. शिवा यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जगदीशपुरी धार रोड इंदौर आरोपी शिवा के खिलाफ पूर्व में भी 02 मार पीट के अपराध पंजीबद्ध है पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, उप निरीक्षक नरेंद्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बलराम सिंह चौहान, जितेंद्र सोलंकी,प्रदीप, आरक्षक अनिल, सुनील, धीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    1
    बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद की मामूली बात पर, आरोपियों ने कर दिया था चाकू से प्राणघातक हमला।
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद आम जनता द्वारा पुलिस की  कार्यवाही की प्रशंसा कर, किया अभिवादन 
इंदौर पुलिस थाना चंदन नगर पर दिनांक 19.04.2026 को फरियादी कृष्णा पिता पप्पू मेहता उम्र 20 वर्ष निवासी 60 डायमंड पैलेस इंदौर ने रिपोर्ट किया कि दोस्त की शादी की बारात के जुलूस के दौरान नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया था और विवाद के चलते आरोपियों हर्ष और शिवा ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 502/2026 धारा 109(1), 296(a),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर पुलिस उपायुक्त जोन 4 आनंद कलादगी के निर्देशन में अति पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर तिलक कारोले के नेतृत्व में चंदननगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना व तकनीकी सहायता से आरोपी का पता किया और
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियों द्वारा घटनास्थल पर मौजूद आमजन से कान पड़कर माफी मांगी गई एवं दोबारा अपराध ना करने की कसम खाई। थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा युवाओं को इस प्रकार के विवाद करने तथा किसी भी अपराध घटित करने से बचने तथा कोई भी ऐसा कृत्य करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोचने की समझाईश दी।
पुलिस की उक्त कार्यवाही की आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गई एवं तालिया बजाकर अभिवादन किया गया ।
1. हर्ष सोलंकी उम्र 18 वर्ष निवासी गीता नगर इंदौर
2. शिवा यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जगदीशपुरी धार रोड इंदौर
आरोपी शिवा के खिलाफ पूर्व में भी 02 मार पीट के अपराध पंजीबद्ध है पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, उप निरीक्षक नरेंद्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बलराम सिंह चौहान, जितेंद्र सोलंकी,प्रदीप, आरक्षक अनिल, सुनील, धीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
    user_Abhisek Yogi Ptrakar
    Abhisek Yogi Ptrakar
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • इंदौर में नशेड़ी पत्थर बाजों पर पुलिस ने की कार्यवाही रहवासियों ने किया स्वागत चंदन नगर थाना क्षेत्र की है वारदात अतर बाजी करने वाले बदमाशों ने नारे भी लगाए बदमाशों ने कहा मेहनत मजदूरी करेंगे पत्थर नहीं फेंकेंगे नशा करने वाले बदमाशों का जब विरोध किया तो पत्थर फेक थे सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी वारदात कैद हुई थी मोहित, गौरव विजय पीयूष और अंकित को गिरफ्तार किया चंदन नगर थाना क्षेत्र से राजनगर की वारदात इंदौर के चंदन नगर पुलिस पत्थर बाजी की वारदात करने वाले बदमाशों को जैसे ही क्षेत्र में लेकर पहुंची तो क्षेत्र के रहवासियों के द्वारा ताली बजाने के साथ ही फूल मालाओं के साथ पुलिस का स्वागत कर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए गए साथी पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि शांति व्यवस्था कायम की जा सके। चंदननगर थाना प्रभारी तिलक करोले के द्वारा बताया गया कि फरियादी कुलदीप पिता कैलाश पगार उम्र 26 वर्षीय निवासी राजनगर के रहने वाले फरियादी के द्वारा शिकायत की थी कि उनके घर पर पत्थर फेंके गए थे आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज में भी पूरी वारदात कैद हुई थी जिसमें कई लोग पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे थे पुलिस द्वारा मोहित, गौरव विजय पीयूष और अंकित को गिरफ्तार किया गया जिन्हें मौका है वारदात पर भी ले जाया गया जहां पर नशेड़ियों पर पूरी द्वारा की गई कार्रवाई से अस्वस्थ होकर रहवासियों ने ताली बजाकर पुलिस का स्वागत किया और कार्रवाई की सराहना करते हुए कुछ रहवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर नशेड़ियों पर की गई कार्रवाई की सराहना की है साथ ही पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरदम रहवासियों के साथ में है इस कार्रवाई में भी रहवासियों की जागरूकता के कारण हो पाई है। बाइट तिलक करोले, चंदन नगर थाना प्रभारी इंदौर
    1
    इंदौर में नशेड़ी पत्थर बाजों पर पुलिस ने की कार्यवाही रहवासियों ने किया स्वागत 
चंदन नगर थाना क्षेत्र की है वारदात 
अतर बाजी करने वाले बदमाशों ने नारे भी लगाए 
बदमाशों ने कहा मेहनत मजदूरी करेंगे पत्थर नहीं फेंकेंगे
नशा करने वाले बदमाशों का जब विरोध किया तो पत्थर फेक थे 
सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी वारदात कैद हुई थी 
मोहित, गौरव विजय पीयूष और अंकित को गिरफ्तार किया
चंदन नगर थाना क्षेत्र से राजनगर की वारदात
इंदौर के चंदन नगर पुलिस पत्थर बाजी की वारदात करने वाले बदमाशों को जैसे ही क्षेत्र में लेकर पहुंची तो क्षेत्र के रहवासियों के द्वारा ताली बजाने के साथ ही फूल मालाओं के साथ पुलिस का स्वागत कर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए गए साथी पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि शांति व्यवस्था कायम की जा सके। 
चंदननगर थाना प्रभारी तिलक करोले के द्वारा बताया गया कि फरियादी कुलदीप पिता कैलाश पगार उम्र 26 वर्षीय निवासी राजनगर के रहने वाले फरियादी के द्वारा शिकायत की थी कि उनके घर पर पत्थर फेंके गए थे आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज में भी पूरी वारदात कैद हुई थी जिसमें कई लोग पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे थे पुलिस द्वारा मोहित, गौरव विजय पीयूष और अंकित को गिरफ्तार किया गया जिन्हें मौका है वारदात पर भी ले जाया गया जहां पर नशेड़ियों पर पूरी द्वारा की गई कार्रवाई से अस्वस्थ होकर रहवासियों ने ताली बजाकर पुलिस का स्वागत किया और कार्रवाई की सराहना करते हुए कुछ रहवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर नशेड़ियों पर की गई कार्रवाई की सराहना की है साथ ही पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरदम रहवासियों के साथ में है इस कार्रवाई में भी रहवासियों की जागरूकता के कारण हो पाई है।
बाइट तिलक करोले, चंदन नगर थाना प्रभारी इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • Pani ki dikat koi sarpanch mantri koi bhi dekhne nahin aate
    1
    Pani ki dikat koi sarpanch mantri koi bhi dekhne nahin aate
    user_𝕄ℝ 𝕂𝔸ℝ𝕋ℍ𝕀𝕂 𝔻𝔸𝕎𝔸ℝ 𝕁
    𝕄ℝ 𝕂𝔸ℝ𝕋ℍ𝕀𝕂 𝔻𝔸𝕎𝔸ℝ 𝕁
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.