Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली में जिलाधिकारी के आदेश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी। सदर तहसील के मक्कू का पुरवा, कोडरस और राही में 40 लीटर कच्ची शराब और 200 किलो लहन बरामद कर नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत दो अभियोग पंजीकृत कर आगे भी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश है।
Vijay Shukla
रायबरेली में जिलाधिकारी के आदेश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी। सदर तहसील के मक्कू का पुरवा, कोडरस और राही में 40 लीटर कच्ची शराब और 200 किलो लहन बरामद कर नष्ट किया गया। इस अभियान के तहत दो अभियोग पंजीकृत कर आगे भी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन, 560 मरीजों को मिली राहत ऊँचाहार, रायबरेली: संत कबीर सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार, 10 मई 2026 को 'विवेक क्लीनिक' द्वारा एक विशाल निःशुल्क होम्योपैथिक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। साईं नगर (रेलवे क्रॉसिंग के पीछे) स्थित इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जाँच कराई। मुख्य अतिथि और गणमान्य उपस्थिति कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आर. पी. मौर्य, डॉ. संतोष कुमार, सुरेश कुमार, राम स्वरूप और प्रधानाचार्य मीरा मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने संस्थान के इस सेवाभावी कदम की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क शिविरों से निर्धन परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज सुलभ हो पाता है। विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं उपचार शिविर में प्रयागराज, कौशाम्बी और रायबरेली के जाने-माने विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएँ दीं। डॉ. जे.आर. प्रजापति, डॉ. श्रवण कुमार मौर्य (MD Gold Medalist) और डॉ. आशीष मौर्य (Senior Medical Officer) सहित चिकित्सकों की पूरी टीम ने गठिया, सियाटिका, पथरी, बवासीर, त्वचा रोग और सर्वाइकल जैसे असाध्य रोगों का गहन परीक्षण किया। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. रवि प्रताप और डॉ. रेनू प्रजापति ने मरीजों को जीवनशैली सुधारने के गुर सिखाए। सफलता के आंकड़े आयोजक डॉ. एस. एन. प्रजापति ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 560 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के साथ-साथ सभी जरूरतमंदों को संस्थान की ओर से मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। स्थानीय निवासियों ने विवेक क्लीनिक के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे जनहित में एक बड़ा कदम बताया।1
- हिमाचल प्रदेश की लाहौल लद्दाख़ शिंकुला में लगातार बर्फबारी,, हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाले शिंकुला पास यातायात को खोलने के लिए BRO जुटा है, लेकिन लगातार बर्फबारी के कारण पास पर भारी बर्फ जमी हुई है।1
- उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में डॉ. मनोज कुमार पांडेय को शामिल किए जाने पर रायबरेली के ऊंचाहार में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जगतपुर चौराहे पर लड्डू खिलाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।1
- फतेहपुर में खागा क्षेत्र के मिहवापुर में खनन माफिया बेखौफ: पुलिस की सरपरस्ती में रातों-रात खोदी जा रही उपजाऊ जमीन, मिट्टी के काले कारोबार से किसान बेहाल *भारत दिवस न्यूज़ समाचार* *रिपोर्टर धर्मराज निषाद* *फतेहपुर।* जनपद के खागा तहसील अंतर्गत मिहवापुर गांव में इन दिनों खनन माफियाओं का आतंक चरम पर है, जहाँ प्रशासन की नाक के नीचे उपजाऊ खेतों का सीना छलनी किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पहाड़पुर चौकी प्रभारी के संरक्षण में यह अवैध धंधा दिन-रात परवान चढ़ रहा है और माफिया बिना किसी डर के खेतों से बेशकीमती मिट्टी निकालकर उसे बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इस पूरे अवैध खेल में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मिट्टी को खेतों की जान माना जाता है, उसे महज 400 से 500 रुपये प्रति ट्रॉली के हिसाब से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर सरेआम बेचा जा रहा है। माफियाओं ने मिहवापुर गांव के आसपास के उपजाऊ क्षेत्रों को अपना निशाना बनाया है, जिससे आने वाले समय में कृषि भूमि के बंजर होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन की सूचना कई बार स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई, लेकिन पहाड़पुर चौकी प्रभारी की कथित मिलीभगत के कारण खनन माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। उल्टे, शिकायत करने वालों को ही डराया-धमकाया जाता है। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक ट्रैक्टरों का काफिला सड़कों पर दौड़ता नजर आता है, जो न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है बल्कि राजस्व को भी भारी चपत लगा रहा है। सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को टैग करते हुए स्थानीय लोगों ने इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। अब देखना यह होगा कि क्या जिला प्रशासन इन बेखौफ खनन माफियाओं और उन्हें शह देने वाले पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसता है या फिर मिहवापुर की उपजाऊ जमीन इसी तरह माफियाओं की भेंट चढ़ती रहेगी। अधिकारियों की चुप्पी ने अब स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। क्षेत्राधिकारी कौशांबी ने इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी साझा की।1
- लखनऊ पुलिस लाइन के एक सिपाही ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया। इसके बाद, सिपाही का दावा है कि आधी रात पुलिस ने उसके घर पहुंचकर दबाव बनाया। उत्तर प्रदेश में इस घटना से सवाल खड़े हो गए हैं, पर प्रशासन चुप है।1
- दबंगों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा, युवती की हालत गंभीर रायबरेली के ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर मजरे खुर्रमपुर गाँव में दबंगों का कहर देखने को मिला है। यहाँ रविवार की देर रात करीब आधा दर्जन बेखौफ दबंगों ने एक घर में घुसकर मां और बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हिंसक हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। क्या है पूरा मामला? पीड़ित परिवार के मुखिया रामसुमेर ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे, जब उनकी पत्नी मिथलेश और बेटी काजल घर पर मौजूद थीं, तभी पड़ोस के लगभग आधा दर्जन लोग अचानक घर के भीतर घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। संघर्ष के दौरान हमलावरों ने लोहे के कड़े से काजल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घरवालों ने तुरंत काजल को ऊंचाहार सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर रात करीब 11 बजे दे दी गई है। कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1