कुपोषण से सुपोषण की ओर बढ़ना सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव है: आरती गौतम उरुवा (प्रयागराज)। विकासखंड उरुवा सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में अहम पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान 20 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, वहीं पांच नए केंद्रों का लोकार्पण और तीन केंद्रों का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आरती गौतम और सीडीपीओ अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। अपने संबोधन में आरती गौतम ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण देश को मजबूत बनाने की दिशा में जरूरी कदम है। इस लक्ष्य को हासिल करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने सभी से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नियुक्ति पत्र पाने वालों में बिजोरा की ललिता देवी, बरी की नेहा, अमिलिया कला की संपी, अछोला की आंशी, अकोढ़ा की प्रतिभा देवी, तंदरिया की संजू देवी और ऊंचडीह की लक्ष्मी देवी सहित अन्य शामिल रहीं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सोनाई द्वितीय, पट्टीनाथराय प्रथम व द्वितीय, सोरांव पाती और बेदौली में नए आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। साथ ही ऊंचडीह द्वितीय व तृतीय तथा गौरा चौकठा में नए केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास भी हुआ। सीडीपीओ अर्चना सिंह ने बताया कि विकासखंड उरुवा में कुल 166 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। कार्यक्रम से पहले सभी उपस्थित कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा। इस मौके पर खंड मिशन प्रबंधक विनयकांत शुक्ला, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सविता, नीतू, अमिता, हर्षिता समेत कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

- RamsinghHandia, Prayagraj😤26 min ago
- प्रयागराज। मेजा के मेजा रोड पर पुराने पावर हाउस से लखनपुर पेट्रोल पंप के बीच नेशनल हाईवे-35 की हालत शर्मनाक बनी हुई है। जाम नाले का गंदा पानी करीब 100 मीटर तक सड़क पर बह रहा है, जहां घास और काई जमने से पूरा मार्ग फिसलन भरा हो गया है। रोज गुजरने वाले लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिना किसी शिकायत के ही हालात इतने बदतर हैं कि समस्या खुद ही जिम्मेदारों की लापरवाही की गवाही दे रही है। बदबू, गंदगी और फिसलन—तीनों मिलकर किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। नेशनल हाईवे-35 जैसे अहम मार्ग पर यह बदहाली सीधे-सीधे सवाल खड़े करती है—क्या National Highways Authority of India (NHAI) को यह सब नजर नहीं आ रहा, या फिर किसी अनहोनी का इंतजार है? अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है, या फिर यह ‘नाला बना हाइवे’ यूं ही लोगों की मुश्किलें बढ़ाता रहेगा। #Prayagraj #Meja #NH35 #SystemFail #NalaJam GroundReport UPNews प्रमुख_समाचार1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक निजी स्कूल के बाथरूम में 6 वर्षीय KG छात्रा के साथ लगभग 12 वर्षीय (कक्षा 7) छात्र द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार (30 मार्च 2026) दोपहर करीब 2 बजे राधानगर थाना क्षेत्र के खम्बापुर (पीएसी रोड) स्थित स्कूल में हुई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी स्कूल से घर लौटने के बाद प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत कर रही थी। पूछताछ पर बच्ची ने बताया कि स्कूल का 7वीं कक्षा का एक "भैया" उसे बहाने से बाथरूम ले गया और उंगली डालने की कोशिश की। बच्ची ने कहा कि वह आरोपी को देखकर पहचान लेगी। मां स्कूल पहुंची तो प्रबंधन ने मामला दबाने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई: राधानगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि मां की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस टीम मंगलवार को स्कूल पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।सबसे गंभीर बात यह है कि पूरे स्कूल परिसर में एक भी CCTV कैमरा नहीं लगा था, जो बच्चों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही दर्शाता है। पुलिस स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है।स्कूल प्रबंधन पर आरोप: मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना को छिपाने की कोशिश की। घटना स्कूल समय के दौरान हुई, लेकिन शिक्षकों की निगरानी की कमी साफ दिख रही है।समाज में आक्रोश: यह घटना फतेहपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा कर रही है। पुलिस अपील: पुलिस ने कहा कि दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है। जिला प्रशासन भी मामले पर नजर रखे हुए है। अपील:- बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अभिभावक अपने बच्चों से स्कूल में हुई किसी भी अनुचित घटना के बारे में खुलकर बात करें। स्कूल प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।यह मामला शिक्षा व्यवस्था में सुरक्षा की खामियों को उजागर करता है। आगे की जांच से और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।1
- सोशल मीडिया पर हुआ वायरल विडियो नैनी क्षेत्र में एक युवती ने सरेबाजार एक शख्स की चप्पलों से पिटाई कर दी, आरोप है कि इस शख्स ने युवती से नौकरी के नाम पर ₹4 लाख रुपए ठग लिए थे। पुलिस मौके पर आई, थाने में पंचायत भी हुई मामले के समझौते को लेकर।1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- यमुनानगर के बारा तहसील क्षेत्र में आज बुधवार भोर करीब 05:00 के आसपास से हुई बे-मौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं व अन्य फसलें प्रभावित होने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे वे काफी परेशान नजर आ रहे हैं।1
- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- कैंब्रिज हाई स्कूल एन्ड कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ऋयसा का महंत श्री बलवीर गिरी जी महराज ने किया विमोचन1