परवन बांध में मकानों के मुवावजे में दी जा रही राशि में भेदभाव का आरोप ,ग्रामीणों ने विधायक की अगुवाई में दिया ज्ञापन झालावाड़। जिले के खानपुर क्षेत्र के अकावद परवन बांध परियोजना के डूब क्षेत्र में आ रहे गांवो में कुछ गांव के मकानों में कम ज्यादा मुवावजा दिए जाने की कार्यवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया है उनका कहना है कि सभी को समान रूप से राशि मिले इसको लेकर आज सोमवार शाम 5 बजे करीब खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर की अगवाई में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ से मुलाकात कर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है। इस पर जिला कलेक्टर ने संबंध राजस्व अधिकारी से बात कर इस मामले में फिर से कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है। जिला कलेक्टर को सोपे ज्ञापन में बताया कि खानपुर तहसील के अकावदकला में परवन नदी पर परवन बांध परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। बांध परियोजना के सम्पूण डूब क्षेत्र के गावं खेरखेडा के 264 मकानों को पुनर्वास व स्थापन किया जा रहा है। इसकी सर्वे रिपोर्ट व पुरष्कार मूल्यांकन 2017 में किया जा कर 2025 में मुआवजा वितरण किया गया वो भी अपर्याप्त मुआवजा दिया है, किसी को 20 हजार रुपए तो किसी को 30 हजार रुपए किसी को 80 हजार रुपए दिए है। जबकि हमारें पास के गांव भीलखेडा के ग्रामिणों को किसी को 10 लाख किसी को 15 लाख व किसी को 25 लाख का मुआवजा वितरण किया गया है। जबकि दोनो गांव समान डूब में है व दोनो गावं के चैक एक दिनांक को जारी हुए है। इस इतने कम व अपर्याप्त मुआवजे से खेरखेडा के ग्रामीण संतुष्ट नहीं है और चिंता में है कि इस अपर्याप्त मुआवजे से पूर्नवास व पुनर्स्थापन स्थान अब नए आवास का निर्माण कैसे होगा। उल्लेखनीय है कि खानपुर क्षेत्र के अकावद में परवन नदी पर बांध बनाया जा रहा है, इसमें ग्रामीणों की जमीने डूब में आने के कारण इनको दूसरे ऊंचे स्थानों पर बसाया गया था, लेकिन उनकी जमीनों का और मकान का मुआवजा प्राप्त नहीं मिलने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।

- झालावाड़ में हिंदू नव वर्ष को लेकर अखाड़े की तलाई पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें हिंदू नव वर्ष को मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई1
- रामगंजमंडी में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत और मारामारी के बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे शहर में दुकानों पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर टीम ने उन्हें जब्त कर लिया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- लहसुन मंडी में अव्यवस्थाओं का आरोप, नहीं मिल रही किसानों को सुविधाएं छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश वैष्णव ने कस्बे की लहसुन मंडी में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंडी में दूर-दूर से आने वाले किसानों को कई आवश्यक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्वच्छ पेयजल, किसानों व व्यापारियों की सुरक्षा तथा माल की सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। वैष्णव ने कहा कि मंडी से हर माह टैक्स के रूप में करीब 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक की आय होती है, इसके बावजूद किसानों के बैठने व भोजन करने के लिए छाया की उचित व्यवस्था नहीं है। मंडी में कलेवा योजना, आसपास अन्नपूर्णा रसोई तथा पुलिस चौकी भी नहीं है। ऐसे में किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी के नीलामी क्षेत्र के करीब 40 प्रतिशत हिस्से में कुछ दबंग लोग अपने खाली वाहन खड़े कर देते हैं है और किसानों को उन्हीं वाहनों में माल भरवाने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके बदले किसानों से मनमाने रुपए वसूले जाते हैं। कुछ किसानों ने बताया कि लहसुन भरने के लिए खाली ट्रालियों में दो-दो हजार रुपए तक वसूले जा रहे है। वैष्णव ने जिला कलक्टर से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए मंडी की अव्यवस्थाओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।4
- 𝘂𝗷𝗷𝗮𝗻 𝗿𝗲𝗹𝘃𝗲 𝗽𝗹𝗲𝘁𝗳𝗼𝗿𝗺1
- Post by Chauthmal Verma1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- हिंदू नववर्ष महोत्सव को भव्य और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए बकानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को आदर्श विद्या मंदिर बकानी में हिंदू नववर्ष महोत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक के समापन के बाद समिति के सदस्यों द्वारा हिंदू नववर्ष महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर जारी होने के साथ ही महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।समिति के सदस्यों ने बताया कि हिंदू नववर्ष को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ पूरे उत्साह से मनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र में नववर्ष का उत्सव विशेष रूप से मनाया जा सके।आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए समिति की अगली बैठक 19 मार्च गुरुवार को लक्ष्मी मार्केट में आयोजित की जाएगी, जिसमें महोत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि हिंदू नववर्ष महोत्सव को यादगार बनाया जा सके।1
- विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री छीपाबड़ौद भारत विकास परिषद के सदस्यों ने सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए भामाशाह आकाश गोयल के सहयोग से छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की सामग्री प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।परिषद के सचिव विकास सोनी ने बताया कि ढोलम के मजरा सुल्तानपुरा एवं बींदाराडा के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॉपी, पेन सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, अध्यक्ष विक्रम सिंह हाड़ा, नरेंद्र बाठला, दीपक जैन, गिरिराज बंसल, नवीन नागर, आशीष बिंदल, चंदू शर्मा (ठेकेदार) सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।5
- Post by Chauthmal Verma1