आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में करोड़ों का घोटाला: तीन अधिकारियों पर FIR, आलीराजपुर। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में शासकीय राशि में हेरफेर के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 18 करोड़ के शिक्षा विभाग घोटाले के बाद अब आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में करीब 4 करोड़ का बड़ा गबन सामने आया है। रविवार देर शाम कट्ठीवाड़ा थाने में तीन अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह पूरा मामला आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था से जुड़ा हुआ है। जिन तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें निर्भय सिंह तोमर, गिरधारी लाल राठौड़ और रमेश भूरिया शामिल हैं। शिकायतकर्ता उदय सिंह चौहान के आवेदन और चार्टर्ड अकाउंटेंट की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पद का गलत इस्तेमाल जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 3 करोड़ 99 लाख 5 हजार 661 रुपये की शासकीय राशि का गबन किया। बैंक के CBS सिस्टम में फर्जी आईडी बनाकर गलत एंट्री की गईं। किसानों के नाम पर उनकी तय सीमा से ज्यादा ऋण दिखाकर राशि निकाली गई, वहीं किसानों की ओर से जमा की गई रकम को उनके खातों में दर्ज ही नहीं किया गया। केस दर्ज इस पूरे मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज किया है। कट्ठीवाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उप-निरीक्षक लालू सिंह भूरिया को विवेचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि कट्ठीवाड़ा में 420 और 409 के तहत केस दर्ज किया गया है। बैंक से संबंधित निर्भय सिंह तोमर, गिरधारी लाल राठौड़ और रमेश भूरिया पर मामला दायर किया गया है। इन्होंने एग्रीकल्चर लोन तो दिया, लेकिन जो रिकवरी आ रही थी, उसे संबंधित खाते में जमा नहीं की थी। लगभग 4 करोड़ की राशि का गबन किया गया है। फिलहाल विवेचना की जा रही है।
आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में करोड़ों का घोटाला: तीन अधिकारियों पर FIR, आलीराजपुर। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में शासकीय राशि में हेरफेर के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 18 करोड़ के शिक्षा विभाग घोटाले के बाद अब आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में करीब 4 करोड़ का बड़ा गबन सामने आया है। रविवार देर शाम कट्ठीवाड़ा थाने में तीन अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह पूरा मामला आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था से जुड़ा हुआ है। जिन तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें निर्भय सिंह तोमर, गिरधारी लाल राठौड़ और रमेश भूरिया शामिल हैं। शिकायतकर्ता उदय सिंह चौहान के आवेदन और चार्टर्ड अकाउंटेंट की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पद का गलत इस्तेमाल जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 3 करोड़ 99 लाख 5 हजार 661 रुपये की शासकीय राशि का गबन किया। बैंक के
CBS सिस्टम में फर्जी आईडी बनाकर गलत एंट्री की गईं। किसानों के नाम पर उनकी तय सीमा से ज्यादा ऋण दिखाकर राशि निकाली गई, वहीं किसानों की ओर से जमा की गई रकम को उनके खातों में दर्ज ही नहीं किया गया। केस दर्ज इस पूरे मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज किया है। कट्ठीवाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उप-निरीक्षक लालू सिंह भूरिया को विवेचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि कट्ठीवाड़ा में 420 और 409 के तहत केस दर्ज किया गया है। बैंक से संबंधित निर्भय सिंह तोमर, गिरधारी लाल राठौड़ और रमेश भूरिया पर मामला दायर किया गया है। इन्होंने एग्रीकल्चर लोन तो दिया, लेकिन जो रिकवरी आ रही थी, उसे संबंधित खाते में जमा नहीं की थी। लगभग 4 करोड़ की राशि का गबन किया गया है। फिलहाल विवेचना की जा रही है।
- *नागपुर से सतना ससुराल पहुंची महिला को पति ने धक्के मारकर घर से निकाला बाहर* नागपुर से सतना नजीराबाद पहुंची महिला से ससुराल वालों किया विवाद, पति ने मारपीट कर महिला को धक्के देकर घर से निकाल बाहर, महिला का आरोप ससुराल वाले पति का करना चाहते है दूसरी शादी, 7 साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज, मामला पहुंचा थाने, सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला किया दर्ज।1
- सतना। ब्राह्मण समाज द्वारा गुरु नानक दरबार सिटी कोतवाली के पीछे से भगवान् परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्ग से होती हुई सुभाष पार्क में यात्रा समाप्त हुई। हिंदू पर्व समन्वय समिति सहित सर्व समाज के लोगों एवं व्यापारी बंधुओ ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।2
- **एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत** चित्रकूट। जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 2.8 के पास एक चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक में आग लग गई और वह जलने लगी पुलिस के अनुसार, UP 78 GA 4445 नंबर की एमजी हेक्टर कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल (UP 96 S 1510) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रविकरण (26) पुत्र मतगंजन निवासी ग्राम पतौड़ा थाना भरतकूप और महेंद्र (35) पुत्र रामबहोरी निवासी ग्राम अहिरन पुरवा, अकबरपुर थाना भरतकूप के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर लगातार तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त निगरानी और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।4
- Post by Prakash Pathak Satna1
- Post by BHARAT PUBLIC NEWS1
- Post by Abhay TV News2
- "पीएम मेगा फूड पार्क योजना के तहत फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।"MEGA FOOD PARK SCHEMEFOOD INDUSTRY BOOST1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631