logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव हरिहरपुर में हुई इस घटना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया

12 hrs ago
user_News click india
News click india
गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

गांव हरिहरपुर में हुई इस घटना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर में सावन के महीने में हर तरफ कांवड़ यात्रा की धूम मची है। इस बीच, कानपुर-इटावा हाईवे पर एक महिला सिपाही और कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में महिला सिपाही कह रही है- चाहे डीएम को बुला लो, डीएसपी को बुला लो या किसी नेता को। कांवड़ियों ने महिला सिपाही पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले का पता लगा रही है। ये घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। रविवार को एक महिला सिपाही औरैया से कानपुर जा रही थी। उन्होंने रास्ते में कार से जा रहे एक डॉक्टर से लिफ्ट ली। रास्ते में किसी बात को लेकर उनकी कांवड़ियों से बहस हो गई। आरोप है कि कांवड़ियों ने महिला सिपाही का करीब 30 किमी तक पीछा किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
    1
    कानपुर में सावन के महीने में हर तरफ कांवड़ यात्रा की धूम मची है। इस बीच, कानपुर-इटावा हाईवे पर एक महिला सिपाही और कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में महिला सिपाही कह रही है- चाहे डीएम को बुला लो, डीएसपी को बुला लो या किसी नेता को। कांवड़ियों ने महिला सिपाही पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले का पता लगा रही है।
ये घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र की है। रविवार को एक महिला सिपाही औरैया से कानपुर जा रही थी। उन्होंने रास्ते में कार से जा रहे एक डॉक्टर से लिफ्ट ली। रास्ते में किसी बात को लेकर उनकी कांवड़ियों से बहस हो गई। आरोप है कि कांवड़ियों ने महिला सिपाही का करीब 30 किमी तक पीछा किया।

 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रोड पर कभी भी हाथी टकरा जाए तो चुपचाप गाड़ी बैक कर निकल लें, नहीं तो वो इस तरह हाल करता है। घटना कल उत्तराखंड के कोटद्वार के NH-534 पर लाल पुल के पास की है। सुबह हाथियों के झुंड ने शिक्षकों से भरे टेंपो ट्रैवलर पर हमला कर दिया। स्कूल जा रहे शिक्षकों ने किसी तरह वाहन से निकलकर अपनी जान बचाई। हाथियों का झुंड करीब डेढ़ घंटे तक वाहन में तोड़फोड़ करता रहा।
    1
    रोड पर कभी भी हाथी टकरा जाए तो चुपचाप गाड़ी बैक कर  निकल लें, नहीं तो वो इस तरह हाल करता है। 
घटना कल उत्तराखंड के कोटद्वार के NH-534 पर लाल पुल के पास की है। 
सुबह हाथियों के झुंड ने शिक्षकों से भरे टेंपो ट्रैवलर पर हमला कर दिया। स्कूल जा रहे शिक्षकों ने किसी तरह वाहन से निकलकर अपनी जान बचाई।  हाथियों का झुंड करीब डेढ़ घंटे तक वाहन में तोड़फोड़ करता रहा।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छुट्टा सांड का आतंक: किसान की पटक-पटककर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश लखीमपुर खीरी धौरहरा तहसील क्षेत्र के ईसानगर विकासखंड की ग्राम पंचायत साधुवापुर में सोमवार शाम छुट्टा सांड के हमले में करीब 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई।
    1
    छुट्टा सांड का आतंक: किसान की पटक-पटककर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

लखीमपुर खीरी धौरहरा तहसील क्षेत्र के ईसानगर विकासखंड की ग्राम पंचायत साधुवापुर में सोमवार शाम छुट्टा सांड के हमले में करीब 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई।
    user_फारूक अख्तर पत्रकार
    फारूक अख्तर पत्रकार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ई रिक्शा चालक ने लापरवाही के चलते 5 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर टूटा पैर गंभीर घायल ई रिक्शा चालक ने लापरवाही के चलते 5 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर टूटा पैर गंभीर घायल @news #puranpur
    1
    ई रिक्शा चालक ने लापरवाही के चलते 5 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर टूटा पैर गंभीर घायल 
ई रिक्शा चालक ने लापरवाही के चलते 5 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर टूटा पैर गंभीर घायल @news #puranpur
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बाढ़ का जायजा लेने निकले एसडीएम की गाड़ी नाले की ओर फिसली, बाल-बाल बची; शारदा नदी का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण लखीमपुर खीरी। जिले में शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तराई क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने निकले एसडीएम की सरकारी गाड़ी लुधौरी के मजरा पुरैना गांव के रास्ते पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बताया गया कि एसडीएम बाढ़ की स्थिति का आकलन करने पुरैना गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में पानी भरा होने के कारण सरकारी वाहन का पहिया सड़क के किनारे की ओर फिसल गया, जिससे गाड़ी नाले की तरफ झुक गई और पलटने की स्थिति में पहुंच गई। हालांकि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने मदद कर वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में एसडीएम समेत सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। एसडीएम ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि रास्ते में पानी भरा होने के कारण वाहन का पहिया फिसल गया था, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं। इधर, मझगई क्षेत्र की दौलतापुर ग्राम पंचायत में भी शारदा नदी का बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दौलतापुर से बम्हनपुर मार्ग पर स्थित घाघी पुलिया के पास सड़क पर घुटनों तक पानी बहने लगा है। पुलिया पर पानी आने के कारण बौटनपुरवा, सुरजीपुरवा, यादवपुरवा, नौगवां, हुलसीपुरवा और बिचपरी समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। स्कूल, अस्पताल और मंडी तक जाने वाले रास्तों पर भी पानी भरने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक शारदा नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीण अपने जरूरी सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से समय रहते राहत एवं बचाव दल की तैनाती करने और संवेदनशील इलाकों में आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    1
    बाढ़ का जायजा लेने निकले एसडीएम की गाड़ी नाले की ओर फिसली, बाल-बाल बची; शारदा नदी का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण
लखीमपुर खीरी। जिले में शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तराई क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने निकले एसडीएम की सरकारी गाड़ी लुधौरी के मजरा पुरैना गांव के रास्ते पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बताया गया कि एसडीएम बाढ़ की स्थिति का आकलन करने पुरैना गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में पानी भरा होने के कारण सरकारी वाहन का पहिया सड़क के किनारे की ओर फिसल गया, जिससे गाड़ी नाले की तरफ झुक गई और पलटने की स्थिति में पहुंच गई। हालांकि समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने मदद कर वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में एसडीएम समेत सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। एसडीएम ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि रास्ते में पानी भरा होने के कारण वाहन का पहिया फिसल गया था, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं।
इधर, मझगई क्षेत्र की दौलतापुर ग्राम पंचायत में भी शारदा नदी का बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दौलतापुर से बम्हनपुर मार्ग पर स्थित घाघी पुलिया के पास सड़क पर घुटनों तक पानी बहने लगा है। पुलिया पर पानी आने के कारण बौटनपुरवा, सुरजीपुरवा, यादवपुरवा, नौगवां, हुलसीपुरवा और बिचपरी समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। स्कूल, अस्पताल और मंडी तक जाने वाले रास्तों पर भी पानी भरने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक शारदा नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीण अपने जरूरी सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से समय रहते राहत एवं बचाव दल की तैनाती करने और संवेदनशील इलाकों में आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 बारिश में गिरी प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल! जनपद शाहजहांपुर, बंडा विकासखंड के ग्राम मुड़िगवां स्थित प्राथमिक विद्यालय की पीछे की बाउंड्रीवाल अत्यधिक बारिश के चलते गिर गई। बताया जा रहा है कि करीब 60 फीट लंबी और 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गई। 📌 विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मामले को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बाउंड्रीवाल के पुनर्निर्माण की मांग की है। सूचना खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान को भी दी गई है। ❓ सवाल यह है कि विद्यालय की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण आखिर कब होगा? 👉 जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग। 📍 ग्राम मुड़िगवां, बंडा | शाहजहांपुर 🎤 संवाददाता: देवेंद्र पटेल #Shahjahanpur #Banda #Mudigwan #BreakingNews #SchoolNews #ViralNews #UPNews #शाहजहांपुर #बंडा #मुड़िगवां #ब्रेकिंगन्यूज
    1
    🚨 बारिश में गिरी प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल!
जनपद शाहजहांपुर, बंडा विकासखंड के ग्राम मुड़िगवां स्थित प्राथमिक विद्यालय की पीछे की बाउंड्रीवाल अत्यधिक बारिश के चलते गिर गई। बताया जा रहा है कि करीब 60 फीट लंबी और 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गई।
📌 विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मामले को लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बाउंड्रीवाल के पुनर्निर्माण की मांग की है। सूचना खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान को भी दी गई है।
❓ सवाल यह है कि विद्यालय की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण आखिर कब होगा?
👉 जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग।
📍 ग्राम मुड़िगवां, बंडा | शाहजहांपुर
🎤 संवाददाता: देवेंद्र पटेल
#Shahjahanpur #Banda #Mudigwan #BreakingNews #SchoolNews #ViralNews #UPNews #शाहजहांपुर #बंडा #मुड़िगवां #ब्रेकिंगन्यूज
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Local News Reporter पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • तहसील निघासन के बाढ़ क्षेत्र पुरैना का दौरा करने गये SDM यदुवीर सिंह की सरकारी गाड़ी बाढ़ के पानी में फंसी लखीमपुर खीरी; एसडीएम निघासन की गाड़ी बाढ़ में फंसी, बाल बाल बचे लखीमपुर खीरी जिले की नदिया उफान पर हैं। इससे तराई क्षेत्र ने बाढ़ ने दस्तक दे दी है। तहसील निघासन के बाढ़ क्षेत्र पुरैना का दौरा करने गये SDM यदुवीर सिंह की सरकारी गाड़ी बाढ़ के पानी में फंस गई। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।गहरे गड्ढे में गिरने से हो सकता था बडा़ हादसा।
    1
    तहसील निघासन के बाढ़ क्षेत्र पुरैना का दौरा करने गये SDM यदुवीर सिंह की सरकारी गाड़ी बाढ़ के पानी में फंसी
लखीमपुर खीरी; एसडीएम निघासन की गाड़ी बाढ़ में फंसी, बाल बाल बचे
लखीमपुर खीरी जिले की नदिया उफान पर हैं। इससे तराई क्षेत्र ने बाढ़ ने दस्तक दे दी है। तहसील निघासन के बाढ़ क्षेत्र पुरैना का दौरा करने गये SDM यदुवीर सिंह की सरकारी गाड़ी बाढ़ के पानी में फंस गई। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।गहरे गड्ढे में गिरने से हो सकता था बडा़ हादसा।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज एक 20 वर्षीय युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाया-बुझाया और किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।
    1
    प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज एक 20 वर्षीय युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाया-बुझाया और किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भीरा थाना क्षेत्र के पकरिया सलिहा गांव में 34 वर्षीय रिंकू राज का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला लखीमपुर खीरी- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे से लटककर दी जान भीरा थाना क्षेत्र के पकरिया सलिहा गांव में 34 वर्षीय रिंकू राज का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। एक दिन पहले युवक ने शराब के नशे में डायल 112 की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच की बात कह रही है।
    1
    भीरा थाना क्षेत्र के पकरिया सलिहा गांव में 34 वर्षीय रिंकू राज का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला
लखीमपुर खीरी- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदे से लटककर दी जान
भीरा थाना क्षेत्र के पकरिया सलिहा गांव में 34 वर्षीय रिंकू राज का शव मंगलवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। एक दिन पहले युवक ने शराब के नशे में डायल 112 की गाड़ी के सामने जमकर हंगामा किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच की बात कह रही है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.