*राष्ट्रहित का बोध ही प्रशिक्षण का मकसद - संतराज यादव* *भाजपा का एकदिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न* देवरिया । भारतीय जनता पार्टी औरा चौरी स्थित कार्यालय पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत तीन सत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । प्रथम सत्र की कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष व जिले के प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र है चरैवेति चरैवेति और इसी मंत्र को चरितार्थ करते हुए समय समय पर हमारा संगठन ऐसे प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करता है । प्रशिक्षण का मकसद है कि एक कार्यकर्ता को अपने राजनीतिक जीवन में किस प्रकार से समाज में समन्वय स्थापित करना चाहिए । आगे यह प्रशिक्षण विधानसभावार और मंडलवार आयोजित होना है जिसमें बूथ से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए किस प्रकार से हमें कार्य करना है, हमारी क्या योजना होनी चाहिए, क्या दिनचर्या होनी चाहिए, कार्यकर्ताओं का एकदूसरे के प्रति क्या व्यवहार होना चाहिए, नागरिक कर्तव्य क्या होना चाहिए इसका प्रशिक्षण इस कार्यशाला के माध्यम से कराया जाएगा । हमारा मकसद व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण, समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण है । उन्होंने बताया कि आगे हर मंडलों की संचालन समिति बनाई जाएगी तथा मंडल प्रशिक्षण के दौरान रात्रि विश्राम वहीं करना होगा । 14 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रत्येक मंडलों की प्रशिक्षण कार्यशालाएं सम्पन्न कर ली जाएंगी । उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपने इन्हीं कर्तव्यों की पूर्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अन्य दलों से भिन्न होता है । जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समय समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासन और देश सेवा का पाठ पढ़ाती रहती है । सरकार और संगठन के तालमेल को बनाए रखने के लिए आज तीन वर्षों के बाद प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है । दूसरे और तीसरे सत्र की कार्यशालाओं में विधानसभावार टोली बैठक कर आगामी मंडलों की कार्यशालाओं के लिए योजना रचना बनाई गई । कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने किया तथा क्षेत्र के आई टी के संयोजक व प्रशिक्षण महाअभियान के सह संयोजक अनादिप्रिय पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी रहे । कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, मारकंडे शाही, अंतर्यामी सिंह, पूर्व महामंत्री कृष्णनाथ राय, जितेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, ऊषा पासवान, संजय सिंह एडवोकेट, अजय कुमार दुबे, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, जिला मंत्री डा हेमंत मिश्रा, अरविंद पांडे बबुना, निर्मला गौतम, अभिषेक जायसवाल, भारती शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, ब्लाक प्रमुख पिंटू गुप्ता, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, मारकंडे गिरी, अभयनाथ त्रिपाठी, महेश मणि, सुधीर श्रीवास्तव, डा विनय राव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, भगवान यादव, दिनेश शुक्ला, राजन यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय पांडे, आराधना पांडे, सोमेश्वर नाथ त्रिपाठी, अमित तिवारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मॉडल प्रभारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।
*राष्ट्रहित का बोध ही प्रशिक्षण का मकसद - संतराज यादव* *भाजपा का एकदिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न* देवरिया । भारतीय जनता पार्टी औरा चौरी स्थित कार्यालय पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत तीन सत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । प्रथम सत्र की कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष व जिले के प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र है चरैवेति चरैवेति और इसी मंत्र को चरितार्थ करते हुए समय समय पर हमारा संगठन ऐसे प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करता है । प्रशिक्षण का मकसद है कि एक कार्यकर्ता को अपने राजनीतिक जीवन में किस प्रकार से समाज में समन्वय स्थापित करना चाहिए । आगे यह प्रशिक्षण विधानसभावार और मंडलवार आयोजित होना है जिसमें बूथ से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे । उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के लिए किस प्रकार से हमें कार्य करना है, हमारी क्या योजना होनी चाहिए, क्या दिनचर्या होनी चाहिए, कार्यकर्ताओं का एकदूसरे के प्रति क्या व्यवहार होना चाहिए, नागरिक कर्तव्य क्या होना चाहिए इसका प्रशिक्षण इस कार्यशाला के माध्यम से कराया जाएगा । हमारा मकसद व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण, समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण है । उन्होंने बताया कि आगे हर मंडलों की संचालन समिति बनाई जाएगी तथा मंडल प्रशिक्षण के दौरान रात्रि विश्राम वहीं करना होगा । 14 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रत्येक मंडलों की प्रशिक्षण कार्यशालाएं सम्पन्न कर ली जाएंगी । उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपने इन्हीं कर्तव्यों की पूर्ति के लिए भारतीय जनता
पार्टी का कार्यकर्ता अन्य दलों से भिन्न होता है । जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समय समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासन और देश सेवा का पाठ पढ़ाती रहती है । सरकार और संगठन के तालमेल को बनाए रखने के लिए आज तीन वर्षों के बाद प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है । दूसरे और तीसरे सत्र की कार्यशालाओं में विधानसभावार टोली बैठक कर आगामी मंडलों की कार्यशालाओं के लिए योजना रचना बनाई गई । कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने किया तथा क्षेत्र के आई टी के संयोजक व प्रशिक्षण महाअभियान के सह संयोजक अनादिप्रिय पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी रहे । कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, मारकंडे शाही, अंतर्यामी सिंह, पूर्व महामंत्री कृष्णनाथ राय, जितेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, ऊषा पासवान, संजय सिंह एडवोकेट, अजय कुमार दुबे, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, रविंद्र कौशल, जिला मंत्री डा हेमंत मिश्रा, अरविंद पांडे बबुना, निर्मला गौतम, अभिषेक जायसवाल, भारती शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, ब्लाक प्रमुख पिंटू गुप्ता, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, मारकंडे गिरी, अभयनाथ त्रिपाठी, महेश मणि, सुधीर श्रीवास्तव, डा विनय राव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, भगवान यादव, दिनेश शुक्ला, राजन यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय पांडे, आराधना पांडे, सोमेश्वर नाथ त्रिपाठी, अमित तिवारी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मॉडल प्रभारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।
- Post by Shakti भारत नेशन न्यूज3
- Post by विजय कुमार1
- जनपद देवरिया बेताल ब्लॉक ग्राम बेलडरिया रोड ए है इसको जल्द से जल्द करवाई किया जाए मैं विधायक जी से बोलेंगे जल्द से जल्द करवाई किया जाए1
- Post by अजीत अजीत1
- अनियंत्रित ट्रक ने 5 वाहनों को रौंदा, बच्ची समेत तीन गंभीर घायल, कुशीनगर के 15 मिल क्रासिंग पर हुआ दुर्घटना #kushinagar #hatakushinagar #hata #रामपुर_15_मिल #accident #accidentnews1
- पैकौली ग्राम सभा में हो रहे SPL दुक्की क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि नगर पंचायत सुकरौली के अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने फीता काटकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।1
- स्वतंत्र पत्रकार शिवकुमार कुशवाहा जी के साथ ( बात चीत) पॉडकास्ट कुशीनगर ।।।1
- मैं जिंदा हू सीएम योगी के पोस्टर के सामने बुजुर्ग की गुहार, रिकॉर्ड में ‘मृत’ दिखाकर डेढ़ साल से रुकी पेंशन पूरा मामला जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मी पुर के वृद्ध कैलाशी देवी का बताया जा रहा है l #kushinagar #kaptanganj #pension #PensionNews #वृद्ध #samajkalyanvibhag1