logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन धौलपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार पीएचसी सेवर (Sevar) में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से लगभग 150 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही मरीजों की एनसीडी (NCD) स्क्रीनिंग के अंतर्गत शुगर की जांच भी की गई। शिविर में टीबी क्लीनिक से धर्मेंद्र लैब टेक्नीशियन गौरव कुमार(जिला क्षय निवारण केंद्र, धौलपुर), एक्स-रे टेक्नीशियन विनोद एवं पीएचसी सेवर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा इसके अतिरिक्त कैंप स्थल ग्राम सेवक एवं ग्राम पंचायत सेवर के सरपंच अनेक सिंह परमार की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन गौरव कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के सहयोग से सभी गांवों, ग्राम पंचायतों, पीएचसी एवं सीएचसी स्तर पर नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत टीबी सस्पेक्ट मरीजों की सीबी-नैट (CBNAAT) जांच कर शीघ्र पहचान की जाती है तथा मरीजों का तुरंत उपचार शुरू कराया जाता है, जिससे टीबी के प्रसार को रोका जा सके और जिला धौलपुर को टीबी मुक्त बनाया जा सके।यह शिविर इस बात का प्रमाण है कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं, जिससे आमजन को समय पर जांच एवं उपचार का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

3 hrs ago
user_Deepu Verma Journalist Dholpur
Deepu Verma Journalist Dholpur
धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन धौलपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार पीएचसी सेवर (Sevar) में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से लगभग 150 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही मरीजों की एनसीडी (NCD) स्क्रीनिंग के अंतर्गत शुगर की जांच भी की गई। शिविर में टीबी क्लीनिक से धर्मेंद्र लैब टेक्नीशियन गौरव कुमार(जिला क्षय निवारण केंद्र, धौलपुर), एक्स-रे टेक्नीशियन विनोद एवं पीएचसी सेवर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा इसके अतिरिक्त कैंप स्थल ग्राम सेवक एवं ग्राम पंचायत सेवर के सरपंच अनेक सिंह परमार की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन गौरव कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के सहयोग से सभी गांवों, ग्राम पंचायतों, पीएचसी एवं सीएचसी स्तर पर नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत टीबी सस्पेक्ट मरीजों की सीबी-नैट (CBNAAT) जांच कर शीघ्र पहचान की जाती है तथा मरीजों का तुरंत उपचार शुरू कराया जाता है, जिससे टीबी के प्रसार को रोका जा सके और जिला धौलपुर को टीबी मुक्त बनाया जा सके।यह शिविर इस बात का प्रमाण है कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं, जिससे आमजन को समय पर जांच एवं उपचार का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर से जयपुर रवाना हुआ दावत-ए-इस्लामी का काफिला, दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिलेगी दीनी व सामाजिक शिक्षा धौलपुर।जयपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय इस्तेमा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धौलपुर से दावत-ए-इस्लामी का एक काफिला रवाना हुआ। यह कार्यक्रम जयपुर के कर्बला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को सही राह पर चलने, अच्छे इंसान की तरह जीवन जीने और धार्मिक व नैतिक शिक्षा प्राप्त करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नमाज पढ़ने का सही तरीका, रोज़े रखने की विधि और दीनी तालीम के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आज के युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नशे की लत से दूर रहने और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में बाहर से आए मौलाना भी शिरकत करेंगे और समाज को बेहतर दिशा देने वाले संदेश देंगे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नैतिकता, अनुशासन और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देना है, ताकि वे एक अच्छे इंसान के साथ-साथ एक अच्छे हिंदुस्तानी बनकर समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। यह कार्यक्रम सामाजिक सुधार, धार्मिक जागरूकता और युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। Byte: असलम मास्टर Byte: हाफिज आबिद
    1
    धौलपुर से जयपुर रवाना हुआ दावत-ए-इस्लामी का काफिला, दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मिलेगी दीनी व सामाजिक शिक्षा
धौलपुर।जयपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय इस्तेमा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धौलपुर से दावत-ए-इस्लामी का एक काफिला रवाना हुआ। यह कार्यक्रम जयपुर के कर्बला मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को सही राह पर चलने, अच्छे इंसान की तरह जीवन जीने और धार्मिक व नैतिक शिक्षा प्राप्त करने का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नमाज पढ़ने का सही तरीका, रोज़े रखने की विधि और दीनी तालीम के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आज के युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नशे की लत से दूर रहने और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस दो दिवसीय आयोजन में बाहर से आए मौलाना भी शिरकत करेंगे और समाज को बेहतर दिशा देने वाले संदेश देंगे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नैतिकता, अनुशासन और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देना है, ताकि वे एक अच्छे इंसान के साथ-साथ एक अच्छे हिंदुस्तानी बनकर समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।
यह कार्यक्रम सामाजिक सुधार, धार्मिक जागरूकता और युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
Byte: असलम मास्टर
Byte: हाफिज आबिद
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • धौलपुर । एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को धौलपुर पहुंचने के बाद नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा धौलपुर जिले में कई स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए। इसी कड़ी में युवा नेता बीके कुशवाहा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के नेतृत्व में सैपऊ के तसीमों में प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के गर्म जोशी के साथ जबरदस्त स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत तसीमों के सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार फौजी के द्वारा शहीद स्मारक पर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ.शिवचरण कुशवाहा और राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी रही नीरजा शर्मा एवं बसेड़ी पूर्व विधायक सुखराम कोली, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर को शहीदों को नमन किया गया।
    2
    धौलपुर । एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को धौलपुर पहुंचने के बाद नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा धौलपुर जिले में कई स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए। इसी कड़ी में युवा नेता बीके कुशवाहा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के नेतृत्व में सैपऊ के तसीमों में प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के गर्म जोशी के साथ जबरदस्त स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत तसीमों के सरपंच प्रतिनिधि राम अवतार फौजी के द्वारा शहीद स्मारक पर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा धौलपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ.शिवचरण कुशवाहा और राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी रही नीरजा शर्मा एवं बसेड़ी पूर्व विधायक सुखराम कोली, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर को शहीदों को नमन किया गया।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मुरैना। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के खिलाफ सघन संयुक्त अभियान लगातार जारी है। शनिवार 7 फरवरी को चंबल राजघाट (भानपुर) और पिपरई क्षेत्र में वन, पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1500 ट्रॉली अवैध चंबल रेत का विनिष्टिकरण किया। नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। कलेक्टर ने पूर्व में जिला टास्क फोर्स की बैठक में अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के पालन में टीम द्वारा निरंतर दबिश दी जा रही है। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि रेत माफिया के खिलाफ यह मुहिम आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विनिष्टिकरण की कार्रवाई में 4 जेसीबी, 4 लोडर और 1 एलएनटी मशीन लगाई गई। इस दौरान वनमंडलाधिकारी हरिशचंद्र बघेल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र डाबर, एसडीएम बी.एस. कुशवाह, जिला खनिज अधिकारी सुखदेव निर्मल, पुलिस लाइन के आरआई, राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के एसडीओ सहित संबंधित राजस्व अमला मौजूद रहा।
    2
    मुरैना। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के खिलाफ सघन संयुक्त अभियान लगातार जारी है। शनिवार 7 फरवरी को चंबल राजघाट (भानपुर) और पिपरई क्षेत्र में वन, पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1500 ट्रॉली अवैध चंबल रेत का विनिष्टिकरण किया। नष्ट की गई रेत की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
कलेक्टर ने पूर्व में जिला टास्क फोर्स की बैठक में अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के पालन में टीम द्वारा निरंतर दबिश दी जा रही है। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई।
प्रशासन ने साफ किया है कि रेत माफिया के खिलाफ यह मुहिम आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विनिष्टिकरण की कार्रवाई में 4 जेसीबी, 4 लोडर और 1 एलएनटी मशीन लगाई गई। इस दौरान वनमंडलाधिकारी हरिशचंद्र बघेल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र डाबर, एसडीएम बी.एस. कुशवाह, जिला खनिज अधिकारी सुखदेव निर्मल, पुलिस लाइन के आरआई, राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के एसडीओ सहित संबंधित राजस्व अमला मौजूद रहा।
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena Nagar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिनेता द्वारा भारत के वीर सपूतों की वीरता और बलिदान की कहानियां सुनाई गईं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, साहस और कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के त्याग को याद करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभिनेता द्वारा भारत के वीर सपूतों की वीरता और बलिदान की कहानियां सुनाई गईं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, साहस और कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के त्याग को याद करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Aditya Sarwan
    Aditya Sarwan
    Court reporter मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Rajesh singh Kushwaha Mirgpura
    1
    Post by Rajesh singh Kushwaha Mirgpura
    user_Rajesh singh Kushwaha Mirgpura
    Rajesh singh Kushwaha Mirgpura
    Farmer Morena, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • मुख्यमंत्री से शिकायत है की हमारे गांव में कारंजा और नाला नहीं है और सड़क खराब है बनवाने की जरूरत है
    1
    मुख्यमंत्री से शिकायत है की हमारे गांव में कारंजा और नाला नहीं है और सड़क खराब है बनवाने की जरूरत है
    user_Salman Khan
    Salman Khan
    Engineer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • धौलपुर NH-44 पर गड्ढों का आतंक, दिल्ली–ग्वालियर सफर बना जोखिम भरा
    2
    धौलपुर NH-44 पर गड्ढों का आतंक, दिल्ली–ग्वालियर सफर बना जोखिम भरा
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अम्बाह अमिल्हेड़ा रोड के नगर पालिका आवासों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहवासियों में आक्रोश अम्बाह नगर के अमिल्हेड़ा रोड पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए आवासों में रहने वाले लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है इन आवासों में न तो बिजली की समुचित व्यवस्था है न ही नल जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है साथ ही पक्की सड़क पीने का साफ पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी अधूरी पड़ी हैं जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा आवास तो आवंटित कर दिए गए लेकिन निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं किया गया कई मकानों में बिजली कनेक्शन नहीं है पानी की टंकी और नल की व्यवस्था अधूरी है तथा आसपास की सड़कें कच्ची होने के कारण आवागमन में भी दिक्कतें आती हैं बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं रहवासियों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है उनका कहना है कि यदि जल्द ही सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई गईं तो वे नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द आवासों का अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराया जाए तथा बिजली पानी सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर लोगों को राहत दी जाए
    1
    अम्बाह अमिल्हेड़ा रोड के नगर पालिका आवासों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहवासियों में आक्रोश अम्बाह नगर के अमिल्हेड़ा रोड पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए आवासों में रहने वाले लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है इन आवासों में न तो बिजली की समुचित व्यवस्था है न ही नल जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है साथ ही पक्की सड़क पीने का साफ पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी अधूरी पड़ी हैं जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा आवास तो आवंटित कर दिए गए लेकिन निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं किया गया कई मकानों में बिजली कनेक्शन नहीं है पानी की टंकी और नल की व्यवस्था अधूरी है तथा आसपास की सड़कें कच्ची होने के कारण आवागमन में भी दिक्कतें आती हैं बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं रहवासियों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है उनका कहना है कि यदि जल्द ही सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई गईं तो वे नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द आवासों का अधूरा निर्माण कार्य पूरा कराया जाए तथा बिजली पानी सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराकर लोगों को राहत दी जाए
    user_Aditya Sarwan
    Aditya Sarwan
    Court reporter मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Rajesh singh Kushwaha Mirgpura
    1
    Post by Rajesh singh Kushwaha Mirgpura
    user_Rajesh singh Kushwaha Mirgpura
    Rajesh singh Kushwaha Mirgpura
    Farmer Morena, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.