Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बंद कमरे में गैस हीटर जलाकर सोना दो युवकों की मौत की वजह बन गया। ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान जहांगीरपुरी ई ब्लाक निवासी 18 वर्षीय मुसाफिक आलम और 30 वर्षीय रुखसाद आलम के रूप में हुई है।
पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बंद कमरे में गैस हीटर जलाकर सोना दो युवकों की मौत की वजह बन गया। ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान जहांगीरपुरी ई ब्लाक निवासी 18 वर्षीय मुसाफिक आलम और 30 वर्षीय रुखसाद आलम के रूप में हुई है।
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Choudhary Sahab1
- 70 साल पहले हुआ था गैस कुएं में धमाका, अब तक जल रही है गैस बांग्लादेश के सिलहट के हरिपुर क्षेत्र में ज़मीन के भीतर से पिछले 70 सालों से प्राकृतिक गैस लगातार रिस रही है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही जमीन पर लाइटर जलाया गया, तुरंत आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों के लिए यह जगह अब भी एक रहस्य बनी हुई है1
- मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के घर से पढ़ाई कर लौट रहे 9वीं के एक छात्र पर तीन से चार की संख्या में बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र की तीन उंगलियां कट गई. उंगलियों की नसें कटने के कारण सर्जरी तो हुई, लेकिन खून का बहना बंद नहीं हुआ। अब 16 फरवरी को फिर से उंगलियों की एक और सर्जरी होनी है।1
- Pappu Yadav Arrest: 'पता नहीं मेरे साथ क्या होगा', गिरफ्तारी पर बोले सांसद पप्पू यादव, सेहत पर भी जताई चिंता1
- *विराट हिन्दू सम्मेलन* *भोले बाबा बस्ती*(कर्मपुरा नगर) *जिला मोती नगर* प्रेस विज्ञप्ति 8 फरवरी 2026 आज दिनांक 8/2/2026 को भोले बाबा बस्ती (सुदर्शन पार्क) में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रातः हवन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्थानीय बाल संस्कार केन्द्र के बच्चों द्वारा नाट्य प्रस्तुति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई। ई ब्लाक हनुमान मंदिर के बच्चों की मनमोहक झांकियां और अमित जी द्वारा देशभक्ति गीतों पर डांडिया सभी को झूमने पर विवश कर दिया। श्रीमती ज्योति शर्मा जी द्वारा हिंदू जीवन पद्धति, सनातन धर्म मंदिर के मुख्य पुजारी जी द्वारा पर्यावरण, खुशबू राव द्वारा समाज परिवर्तन में मातृ शक्ति की भूमिका, योग गुरु गुप्ता द्वारा नागरिक कर्तव्य और श्रीमती मंजू शर्मा जी द्वारा परिवार प्रबोधन विषय पर उद्बोधन द्वारा जन जागरण की पहल काफी सराहनीय रहा। मुख्य वक्ता *श्रीमान नवीन जी* द्वारा संघ के 100 वर्ष की यात्रा विषय पर विशेष जानकारी दी गई।आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीमान सुरेन्द्र जी द्वारा कार्यक्रम के समापन पर सबको धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण की सुंदर व्यवस्था थी।1
- नई दिल्ली: ऑनलाइन गेमिंग के बढ़ते दुष्प्रभावों के खिलाफ नेशनल अकाली दल ने दिल्ली के सुभाष नगर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार से ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रही है और कई परिवार आर्थिक व मानसिक संकट का सामना कर रहे हैं। नेशनल अकाली दल ने सरकार से मांग की कि इस पर तुरंत रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाए जाएं। इस दौरान सुभाष नगर चौक पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।1
- राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में नाबालिग बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज एक पिता ने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी बिजेंद्र को उसके बेटे और भतीजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।1
- फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में लगा बड़ा हादसा! सुनामी झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 18 लोग झूले पर सवार थे, जिसमें से 13 लोग घायल हो गए। राहत-बचाव कार्य के दौरान बहादुरी से लोगों को बचाने पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की भी जान चली गई। वीडियो में देखिए कैसे झूला तेजी से घूमते हुए अचानक धड़ाम से गिरा और मौके पर हड़कंप मच गया। मेले का इलाका तुरंत खाली कराया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। #1
- लोकसभा: 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी1