Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना बिहार के बेगूसराय जिला क्षेत्र में डांस के बहाने डांसर से बलात्कार की कोशिश पटना बिहार के बेगूसराय जिला क्षेत्र में डांस के बहाने बनाकर डांसर बुलाकर बलात्कार की कोशिश, थाने में प्राथमिक
संध्या न्यूज़ NH139 पालीगंज
पटना बिहार के बेगूसराय जिला क्षेत्र में डांस के बहाने डांसर से बलात्कार की कोशिश पटना बिहार के बेगूसराय जिला क्षेत्र में डांस के बहाने बनाकर डांसर बुलाकर बलात्कार की कोशिश, थाने में प्राथमिक
More news from बिहार and nearby areas
- बाबा वैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग प्रातः कालीन सरदारी पूजा का दर्शन करें1
- आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस घटना में घर का सामान जलकर राख हो गया, राहत कार्य जारी है।1
- आज 2023 के महिला आरक्षण बिल को बिना देरी के, तत्काल लागू करों नारों से साथ पूर्वी गुमटी से रेलवे स्टेशन तक ऐपवा व भाकपा-माले के बैनर तले मार्च निकाला गया। मार्च के नेतृत्व भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर सिंह ने किया।रेलवे स्टेशन परिसर पहुँच कर मार्च सभा में तब्दील हो गया।सभा का संचालन भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य रौशन कुशवहा ने किया। ऐपवा नेत्री संगिता सिंह ने कही कि ये सरकार द्वारा इसे जनगणना और परिसीमन (Delimitation) से जोड़ने को चुनावी चाल बनाना चाहती है। हमारी मांग है कि मौजूदा 543 सीटों पर ही 33% कोटा हो, न कि वर्षों बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया के बाद । भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुदीन अंसारी ने कहा कि बिल 2023 में सर्वसम्मति से पास हो गया था, इसलिए इसे 2024 या आगामी चुनावों में तुरंत लागू किया जाना चाहिए था जो कि वर्तमान सरकार ने ऐसा नहीं किया और आज झुठ मुठ का घरियाली आंसु बहा रही है। भाकपा-माले जिला कार्यलय सचिव दिलराज प्रितम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ा है, जिससे आरक्षण लागू होने में 2029 या उससे बाद तक की देरी हो सकती है। सरकार इसे परिसीमन से जोड़कर आगामी चुनावों के लिए एक "चुनावी पैंतरा" के रूप में इस्तेमाल कर रही है, न कि वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए।हमारी मांग है कि 33% आरक्षण के भीतर ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिलाओं के लिए कोटा (Sub-quota) सुनिश्चित किया जाए ।दूसरा इससे दक्षिण भारत के राज्यों को डर है कि परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ने पर उच्च आबादी वाले उत्तरी राज्यों को अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे उनका प्रभाव कम हो जाएगा इसलिए 2023 में महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने जरूरत है।साथ ही महिला आरक्षण में दलित-पिछडी़ समुदाय की महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित जाति जनगणना शीघ्र प्रकाशित करों। निष्पक्ष परिसीमन के लिए राष्ट्रीय सहमति बनाओं। महिला आरक्षण का झुठा प्राचार बंद करो।मार्च में शामिल जिला कमिटी सदस्य बालमुकुंद चौधरी,अमित कुमार बंटी, नगर कमिटी सदस्य रणधीर राणा, विकास कुमार, कलावती देवी, गायत्री देवी, अनिल वर्मा ,सत्यदेव कुमार, किरण प्रसाद, संतविलास राम, रितेश कुमार, राजु सहीत दर्जनों लोग थे।1
- आरा, भोजपुर | 23 अप्रैल 2026 वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव 2026 के अवसर पर वीर कुंवर सिंह पार्क, आरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने झंडोत्तोलन कर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने उनके साहस, देशभक्ति व बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम देशभक्ति माहौल में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में दिलमपुर एक ऐसी शव यात्रा निकली, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। अमूमन जहां मृत्यु के बाद माहौल गमगीन होता है और आंखों में आंसू होते हैं, वहीं शाहपुर में एक बुजुर्ग महिला की अंतिम विदाई किसी उत्सव की तरह मनाई गई। शाहपुर दिलमपुर निवासी स्वर्गीय डॉक्टर जनार्दन पांडेय की पत्नी कौशल्या देवी जो नारद पांडे पुत्र व रमेश पांडेय की दादी के निधन के बाद उनके परिजनों ने दुखी होने के बजाय उनके द्वारा जीए गए लंबी और खुशहाल उम्र को सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया। परिजनों का मानना था कि दादी ने अपना जीवन पूरी गरिमा के साथ जिया और अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं, इसलिए उनकी विदाई 'विजय यात्रा' की तरह होनी चाहिए। शव यात्रा के दौरान पूरी सड़क पर उत्सव जैसा नजारा दिखा। शव वाहन के आगे-आगे डीजे और ढोल-नगाड़े बज रहे थे। बैंड-बाजे की धुन पर परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग झूमते-नाचते हुए श्मशान घाट की ओर बढ़ रहे थे। इस अनोखी शव यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शाहपुर के स्थानीय निवासियों के लिए यह दृश्य भावुक करने वाला भी था और प्रेरणादायक भी। लोगों ने कहा कि यह इस बात का प्रतीक है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी पूरी आयु जीकर और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाकर जाता है, तो उसकी मृत्यु शोक का नहीं बल्कि उसके जीवन के सफल समापन का अवसर होती है। यह शव यात्रा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहाँ लोग इसे 'मृत्यु पर विजय' और 'परंपरा से हटकर एक नई सोच' के रूप में देख रहे हैं।4
- जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलू बीघा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब लापता युवक अरुण कुमार का शव बधार के पास बरामद हुआ। युवक कुछ दिन पहले घर से अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने साक्ष्य एकत्र किए और मामले की गहन जांच की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- बाबा वैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग प्रातः कालीन सरदारी पूजा का दर्शन करें1
- बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव पर जदयू नेता हरेंद्र सिंह तोमर ने किया माल्यार्पण, मीडिया से साझा की अपनी बातें आरा (भोजपुर): महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में जदयू नेता हरेंद्र सिंह तोमर ने श्रद्धापूर्वक उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जहानाबाद जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर पूरे जिले में सघन कार्रवाई की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी मनोज पांडे ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर कुल 83 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कई वारंटी और संदिग्ध अपराधी शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है, जिससे अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। इसके अलावा भारी मात्रा में देशी शराब भी जब्त की गई, जो शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन को दर्शाता है। एएसपी ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1