श्री गोरल देव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्री गोरल देव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ चम्पावत। नगर के श्री गोरल देव मंदिर, गौरलचौड़ में शनिवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा नागनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर बालेश्वर मंदिर होते हुए श्री गोरल देव मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। भगवान के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह के बीच निकली कलश यात्रा से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजकों के अनुसार सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 1 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक श्री राजेन्द्र तिवारी करेंगे। प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए कथा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री गोरल ग्राम सेवा समिति, गौरलचौड़ ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
श्री गोरल देव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्री गोरल देव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ चम्पावत। नगर के श्री गोरल देव मंदिर, गौरलचौड़ में शनिवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा
का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा नागनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर बालेश्वर मंदिर होते हुए श्री गोरल देव मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। भगवान के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक
उत्साह के बीच निकली कलश यात्रा से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आयोजकों के अनुसार सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 1 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। कथा का वाचन
प्रसिद्ध कथावाचक श्री राजेन्द्र तिवारी करेंगे। प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए कथा, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री गोरल ग्राम सेवा समिति, गौरलचौड़ ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।
- 10 किलोमीटर पैदल चलकर सील-बुरुंडी पहुंचे डीएम मनीष कुमार, ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनीं समस्याएं। 10 किलोमीटर पैदल चलकर सील-बुरुंडी पहुंचे डीएम मनीष कुमार, ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनीं समस्याएं। बाराकोट/चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रविवार को बाराकोट विकासखंड के दूरस्थ सील-बुरुंडी गांव का दौरा किया। सड़क सुविधा के अभाव में उन्होंने अधिकारियों के साथ लगभग 10 किलोमीटर पैदल यात्रा कर गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सबसे प्रमुख समस्या सड़क सुविधा की उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के दशकों बाद भी गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है, जिससे आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सड़क से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उनके इस आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। दौरे के दौरान राजस्व विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अधिकारियों का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान खड़क सिंह, सुरेंद्र सामंत, रमेश बिष्ट, लक्ष्मण महर, पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह मेहर, कल्याण सिंह, दीवान सिंह, नाथ सिंह, मदन सिंह, तेज सिंह, गुमान सिंह, जोग सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- चम्पावत में 'दीदी कैफे' की शुरुआत, चार महिला समूहों को मिले मोबाइल फूड कार्ट, आत्मनिर्भरता की नई उड़ान चम्पावत, 01 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के विज़न को चम्पावत में नई मजबूती मिली है। ग्रामीण विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और नाबार्ड के संयुक्त सहयोग से जिले में 'दीदी कैफे' पहल की शुरुआत करते हुए चार महिला स्वयं सहायता समूहों को ₹50 हजार लागत के आधुनिक मोबाइल फूड कार्ट उपलब्ध कराए गए। जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल कार्ट सौंपते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जिले के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी 'दीदी कैफे' का विस्तार किया जाएगा। इन मोबाइल कार्टों के माध्यम से महिलाएं यात्रा मार्गों, अस्पतालों, डिग्री कॉलेजों और राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रमुख स्थानों पर 'दीदी कैफे' संचालित करेंगी। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलेगी, वहीं महिलाओं की आय के नए अवसर भी विकसित होंगे। सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी ने बताया कि आरसेटी (RSETI) से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए यह विशेष पहल की गई है। कार्यक्रम में नाबार्ड की डीडीएम स्वाति कार्की, ग्राम विकास विभाग के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।1
- चौकोड़ी पहुँचा कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल, लोकसंस्कृति और भजनों के बीच हुआ भव्य स्वागत। चौकोड़ी। पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा का 47 सदस्यीय चतुर्थ दल शुक्रवार को पर्यटक आवास गृह, चौकोड़ी पहुँचा। आवास गृह आगमन पर यात्रियों का स्थानीय परंपरा और अपार उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में क्षेत्र की मातृशक्ति और स्कूली बच्चों ने यात्रियों को तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर तथा फूल-मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया। यात्रा की यादें देख भावुक हुए श्रद्धालु प्रबंधक दीपक पंत द्वारा यात्रा मार्ग के दौरान यात्रियों की एकत्र की गई तस्वीरों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से सरप्राइज के तौर पर दिखाया गया। अपनी यात्रा के इन सुखद क्षणों को अचानक पर्दे पर देखकर श्रद्धालु अत्यंत भावविभोर हो गए। शिव भजनों और लोकनृत्य से गूंजा परिसर स्वागत कार्यक्रम के दौरान भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कैलाश यात्रियों ने चौकोड़ी की मातृशक्ति के साथ मिलकर कुमाऊंनी और हिंदी शिव भजनों की प्रस्तुति दी। कुछ श्रद्धालुओं ने स्वयं भी अपनी सुरीली आवाज में भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात स्थानीय स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मातृशक्ति ने अपनी पारंपरिक कुमाऊंनी पोशाक में प्रसिद्ध लोकनृत्य 'छोलिया/चांचरी' की प्रस्तुति दी, तो वहीं उत्साह में आकर यात्रियों ने भी जमकर गरबा किया। निगम, विदेश मंत्रालय और आईटीबीपी की सराहना चौकोड़ी में हुए इस आत्मीय और भव्य स्वागत से कैलाश यात्री बेहद उत्साहित और गदगद नज़र आए। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN), विदेश मंत्रालय तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के समर्पण और सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आगे का यात्रा कार्यक्रम यह चतुर्थ दल अपने अगले पड़ाव के लिए कल सुबह रवाना होगा। यात्री प्रसिद्ध सिद्धपीठ पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट और जागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन करने के पश्चात रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुँचेंगे। 3
- नैनीताल मालरोड में वाहनों द्वारा हॉर्न बैन होने के बावजूद जमकर हॉर्न बजते रहे। नैनीताल के मालरोड पर वाहनों द्वारा हॉर्न बैन होने के बावजूद जमकर हॉर्न बजते रहे। आज 1 अगस्त देर शाम दस मिनट रिकार्ड किए वीडियो में कई बार हार्न बजे। वीडियो देखिए।1
- गाजीपुर में गरजे CM योगी! माफियाओं को खुली चेतावनी | "मिट्टी में दफन कर देंगे!" | 268 परियोजनाओं की सौगात गाजीपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा और सख्त संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। अपने संबोधन में CM Yogi ने माफियाओं और अपराधियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कृष्णानंद राय का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति दोहराई। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजीपुर को 268 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी, जिनमें सड़क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, राजकीय ITI कॉलेज, ड्रग वेयरहाउस और कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। 📌 इस वीडियो में देखें: - गाजीपुर में CM योगी का पूरा भाषण - माफियाओं पर सबसे बड़ी चेतावनी - कृष्णानंद राय का जिक्र - 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण - यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़ा संदेश - Ghazipur Latest News Today 👍 वीडियो पसंद आए तो Like,Share और G Express को Subscribe करना न भूलें।1
- चम्पावत:*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के समग्र कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक* चम्पावत:*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के समग्र कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक*1
- रामनगर में दर्दनाक हादसा: सड़क पर फैली रेता-बजरी से फिसली बाइक, युवा होटल कारोबारी की मौत रामनगर में दर्दनाक हादसा: सड़क पर फैली रेता-बजरी से फिसली बाइक, युवा होटल कारोबारी की मौत1