logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अभियंताओं की दक्षता,गुणवत्ता और नवाचार से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी : स्वतंत्र देव सिंह न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026।भारतरत्न इंजीनियर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के 166वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन प्रेक्षागृह, सिंचाई विभाग, तेलीबाग, लखनऊ में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।समारोह में एसोसिएशन की पत्रिका ‘विश्वेश्वरैया विशेषांक’ एवं लोक निर्माण विभाग की पत्रिका ‘प्रज्ञता’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया गया। जलशक्ति मंत्री ने अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतरत्न सर एम. विश्वेश्वरैया का जीवन दूरदृष्टि, अनुशासन,तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।अभियंता केवल सड़क, पुल,भवन और नहरों का निर्माण नहीं करते, बल्कि जनजीवन को बेहतर बनाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि अभियंताओं को गुणवत्ता,पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक,नवाचार और कुशल प्रबंधन का उपयोग करना चाहिए। सरकार का संकल्प है कि विकास परियोजनाएं समय से पूर्ण हों,लागत नियंत्रित रहे और उनका अधिकतम लाभ जनता को मिले।इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री ने उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में भारतरत्न डॉ. एम.विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।समारोह में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव,निवर्तमान अध्यक्ष सुरजीत निरंजन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.के.मंगलम, महासचिव आशीष यादव,अतिरिक्त महासचिव शशांक पांडेय,संगठन सचिव अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,प्रमुख अभियंता तथा बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_NEWS 2 INDIA (NTI)
NEWS 2 INDIA (NTI)
Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अभियंताओं की दक्षता,गुणवत्ता और नवाचार से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी : स्वतंत्र देव सिंह न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026।भारतरत्न इंजीनियर मोक्षगुण्डम् विश्वेश्वरैया के 166वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन प्रेक्षागृह, सिंचाई विभाग, तेलीबाग, लखनऊ में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।समारोह में एसोसिएशन की पत्रिका ‘विश्वेश्वरैया विशेषांक’ एवं लोक निर्माण विभाग की पत्रिका ‘प्रज्ञता’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया गया। जलशक्ति मंत्री ने अभियंताओं को अभियंता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतरत्न सर एम. विश्वेश्वरैया का जीवन दूरदृष्टि, अनुशासन,तकनीकी दक्षता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।अभियंता केवल सड़क, पुल,भवन और नहरों का निर्माण नहीं करते, बल्कि जनजीवन को बेहतर बनाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि अभियंताओं को गुणवत्ता,पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक,नवाचार और कुशल प्रबंधन का उपयोग करना चाहिए। सरकार का संकल्प है कि विकास परियोजनाएं समय से पूर्ण हों,लागत नियंत्रित रहे और उनका अधिकतम लाभ जनता को मिले।इससे पूर्व जलशक्ति मंत्री ने उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग मुख्यालय परिसर में भारतरत्न डॉ. एम.विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।समारोह में उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव,निवर्तमान अध्यक्ष सुरजीत निरंजन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी.के.मंगलम, महासचिव आशीष यादव,अतिरिक्त महासचिव शशांक पांडेय,संगठन सचिव अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,प्रमुख अभियंता तथा बड़ी संख्या में अभियंता उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • योगी सरकार बुनकरों को उपलब्ध कराएगी सरकारी खरीद का बड़ा बाजार न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा क्षेत्र को मजबूत करने और बुनकरों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,तिलक मार्ग,लखनऊ स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में हथकरघा निर्मित बेडशीट व गॉज बैंडेज की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।मंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 07 अगस्त 2026 को लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में बेडशीट एवं गॉज बैंडेज की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 01 सितंबर को भी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड के माध्यम से बेडशीट,तकिया कवर एवं गॉज बैंडेज क्लॉथ की आपूर्ति की जाएगी।इसके लिए प्रदेश के बुनकरों एवं बुनकर सहकारी समितियों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कराया जाएगा।मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी खरीद नहीं,बल्कि बुनकर परिवारों को निरंतर रोजगार,स्थायी बाजार और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।उन्होंने गुणवत्ता,निर्धारित मानक और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष जोर दिया।बैठक में मांग प्राप्त करने,क्रय आदेश,भुगतान प्रक्रिया को स्पष्ट बनाने तथा नोडल अधिकारी नामित करने पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल सागर,विशेष सचिव शेषमणि पांडेय,संयुक्त आयुक्त पी.सी. ठाकुर सहित चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    योगी सरकार बुनकरों को उपलब्ध कराएगी सरकारी खरीद का बड़ा बाजार
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
लखनऊ, 15 सितंबर 2026। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा क्षेत्र को मजबूत करने और बुनकरों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,तिलक मार्ग,लखनऊ स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में हथकरघा निर्मित बेडशीट व गॉज बैंडेज की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।मंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि 07 अगस्त 2026 को लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में बेडशीट एवं गॉज बैंडेज की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 01 सितंबर को भी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड के माध्यम से बेडशीट,तकिया कवर एवं गॉज बैंडेज क्लॉथ की आपूर्ति की जाएगी।इसके लिए प्रदेश के बुनकरों एवं बुनकर सहकारी समितियों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कराया जाएगा।मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी खरीद नहीं,बल्कि बुनकर परिवारों को निरंतर रोजगार,स्थायी बाजार और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।उन्होंने गुणवत्ता,निर्धारित मानक और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष जोर दिया।बैठक में मांग प्राप्त करने,क्रय आदेश,भुगतान प्रक्रिया को स्पष्ट बनाने तथा नोडल अधिकारी नामित करने पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल सागर,विशेष सचिव शेषमणि पांडेय,संयुक्त आयुक्त पी.सी. ठाकुर सहित चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • योगी सरकार बुनकरों को उपलब्ध कराएगी सरकारी खरीद का बड़ा बाजार न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ, 15 सितंबर 2026। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा क्षेत्र को मजबूत करने और बुनकरों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,तिलक मार्ग,लखनऊ स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में हथकरघा निर्मित बेडशीट व गॉज बैंडेज की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।मंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि 07 अगस्त 2026 को लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में बेडशीट एवं गॉज बैंडेज की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 01 सितंबर को भी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड के माध्यम से बेडशीट,तकिया कवर एवं गॉज बैंडेज क्लॉथ की आपूर्ति की जाएगी।इसके लिए प्रदेश के बुनकरों एवं बुनकर सहकारी समितियों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कराया जाएगा।मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी खरीद नहीं,बल्कि बुनकर परिवारों को निरंतर रोजगार,स्थायी बाजार और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।उन्होंने गुणवत्ता,निर्धारित मानक और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष जोर दिया।बैठक में मांग प्राप्त करने,क्रय आदेश,भुगतान प्रक्रिया को स्पष्ट बनाने तथा नोडल अधिकारी नामित करने पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल सागर,विशेष सचिव शेषमणि पांडेय,संयुक्त आयुक्त पी.सी.ठाकुर सहित चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    योगी सरकार बुनकरों को उपलब्ध कराएगी सरकारी खरीद का बड़ा बाजार
न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
लखनऊ, 15 सितंबर 2026। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा क्षेत्र को मजबूत करने और बुनकरों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है।खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड,तिलक मार्ग,लखनऊ स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को खादी एवं ग्रामोद्योग,
रेशम,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में हथकरघा निर्मित बेडशीट व गॉज बैंडेज की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।मंत्री ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि 07 अगस्त 2026 को लोकभवन में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में बेडशीट एवं गॉज बैंडेज की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 01 सितंबर को भी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।प्रस्तावित व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड के माध्यम से बेडशीट,तकिया कवर एवं गॉज बैंडेज क्लॉथ की आपूर्ति की जाएगी।इसके लिए प्रदेश के बुनकरों एवं बुनकर सहकारी समितियों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन कराया जाएगा।मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी खरीद नहीं,बल्कि बुनकर परिवारों को निरंतर रोजगार,स्थायी बाजार और आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।उन्होंने गुणवत्ता,निर्धारित मानक और समयबद्ध आपूर्ति पर विशेष जोर दिया।बैठक में मांग प्राप्त करने,क्रय आदेश,भुगतान प्रक्रिया को स्पष्ट बनाने तथा नोडल अधिकारी नामित करने पर भी चर्चा हुई।बैठक में प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल सागर,विशेष सचिव शेषमणि पांडेय,संयुक्त आयुक्त पी.सी.ठाकुर सहित चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने लगाया नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप वाराणसी से एक मामला सामने आया है और समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त पर गंभीर रूप से आरोप लगाया है कि जनता के टेक्स को अधिकारी बरबाद कर रहे हैं। Varanasi Breking News
    1
    समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने लगाया नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप 
वाराणसी से एक मामला सामने आया है और समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त पर गंभीर रूप से आरोप लगाया है कि जनता के टेक्स को अधिकारी बरबाद कर रहे हैं।
Varanasi Breking News
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* *बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।
    1
    बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!*

*बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!*
वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़* *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*
    1
    वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* 

*लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*
*वाराणसी* 
*लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    1
    निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सड़क किनारे खड़े डंपर में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर सड़क किनारे खड़े डंपर में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई रिंग रोड स्थित वेलकम चाय रेस्टोरेंट के समीप रिंग रोड फेज-2 पर बुधवार की भोर करीब तीन बजे सड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, डंपर में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने उसे सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद डीसीएम चालक को केबिन से बाहर निकलवाया। गंभीर हालत में उसे तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
    1
    सड़क किनारे खड़े डंपर में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर

सड़क किनारे खड़े डंपर में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई रिंग रोड स्थित वेलकम चाय रेस्टोरेंट के समीप रिंग रोड फेज-2 पर बुधवार की भोर करीब तीन बजे सड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, डंपर में तकनीकी खराबी आने के कारण चालक ने उसे सड़क के किनारे खड़ा कर रखा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डंपर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद डीसीएम चालक को केबिन से बाहर निकलवाया। गंभीर हालत में उसे तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर विकसित भारत जी राम जी योजना के मुख्यालय एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने योजना की प्रगति का ब्योरा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि डबल इंजन सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्थानीय निकायों की भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाए। इन सम्मेलनों में सांसदों,विधायकों, जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए,जिससे विकास योजनाओं में जन-सहभागिता और पारदर्शिता बनी रहे।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत कार्ड धारकों को तत्काल कार्य आवंटित किए जाएं। ब्लॉक स्तर के अधिकारी स्वयं निगरानी रखें ताकि किसी भी पात्र कार्ड धारक को कार्य प्राप्त करने एवं मजदूरी के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो।योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई,हीलाहवाली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण,रोजगार का त्वरित सृजन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
लखनऊ,15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर विकसित भारत जी राम जी योजना के मुख्यालय एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने योजना की प्रगति का ब्योरा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि डबल इंजन सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने तथा स्थानीय निकायों की भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में पंच सम्मेलन का आयोजन किया जाए। इन सम्मेलनों में सांसदों,विधायकों,
जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए,जिससे विकास योजनाओं में जन-सहभागिता और पारदर्शिता बनी रहे।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत कार्ड धारकों को तत्काल कार्य आवंटित किए जाएं। ब्लॉक स्तर के अधिकारी स्वयं निगरानी रखें ताकि किसी भी पात्र कार्ड धारक को कार्य प्राप्त करने एवं मजदूरी के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो।योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सख्त चेतावनी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्तर पर ढिलाई,हीलाहवाली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण,रोजगार का त्वरित सृजन और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अधिकारियों को नियमित मैदानी निरीक्षण करने और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.