शाहजहांपुर: नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन की टक्कर, से गंभीर घायल शाहजहांपुर के जलालाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार रात लगभग 9:30 बजे जलालाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित मिक्सर प्लांट के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार सर्वेश गुप्ता किसी काम से शाहजहांपुर से जलालाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सर्वेश गुप्ता का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराकर बीच सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर ही घायल अवस्था में पड़े रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी दौरान मौके से गुजर रहे पत्रकार अजीत मिश्रा ने घायल की हालत देखकर तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के पायलट दानवीर और मुकेश कुमार की मदद से घायल सर्वेश गुप्ता को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल सर्वेश गुप्ता हरदोई जिले के निवासी हैं और शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में बस चालक के रूप में कार्यरत हैं। वह किसी काम से जलालाबाद की ओर जा रहे थे।

- वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहितों को उपहार भेंट कर नव दंपत्ति जीवन में प्रवेश के लिए दी बधाई 211 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न 40 मुस्लिम जोड़ो का पढ़ाया गया निकाह1
- शाहजहांपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे लगभग बनकर तैयार हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जलालाबाद तहसील क्षेत्र में पहुंचकर एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।1
- Post by User50281
- Post by Journalist Amit Dixit1
- जनपद शाहजहांपुर की ब्लाक मदनापुर की ग्राम पंचायत बमरौली के ग्राम मैनी धुरा मैं ग्राम प्रधान और व पंचायत सचिव की मिली भगत से नई व पुरानी ईंट मिक्स करके गांव में कराया जा रहा है नाली का निर्माण1
- शाहजहांपुर, 16 मार्च। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस वे की सौगात जल्द जनपदवासियों को मिलने जा रही है। रविवार को स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ तथा प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया। उन्होंने हवाई पट्टी, रेस्ट रुम भवन, शौचालयों की व्यवस्था आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान एक्सप्रेस वे किनारे बने रेस्ट रूम परिसर में पौधारोपण भी किया। साथ ही पार्किंग एरिया,दुकानें आदि देखी। सीईओ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है। इसके लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है । एक- दो महीने के अंदर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान एडीएम वित्त अरविंद कुमार,नायब तहसीलदार अनुराग दुबे, तहसील के अधिकारी, यूपीडा के कार्मिक आदि मौजूद रहे।3
- नाहिल प्रकरण पर शुरू हुई ‘ज्ञापन राजनीति’, गांव का झगड़ा अब बना प्रतिष्ठा का सवाल2
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by User50281