ब्रेकिंग न्यूज़ *मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास: सिरसौद के छात्र ने MP बोर्ड 10वीं में 9वां और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया की घोषणा 15 अगस्त पर छात्र का होगा मंच पर सम्मान* ब्रेकिंग न्यूज़ *मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास: सिरसौद के छात्र ने MP बोर्ड 10वीं में 9वां और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया की घोषणा 15 अगस्त पर छात्र का होगा मंच पर सम्मान* शिवपुरी जिला के करैरा के सिरसौद गांव ने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। भोपाल शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार दोपहर घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गांव के रानू प्रजापति ने पूरे मध्यप्रदेश में 9वां स्थान और शिवपुरी जिले में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही रानू ने अपना परिणाम देखा, उसने सबसे पहले अपने पिता खेमचंद प्रजापति, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, को यह खुशखबरी दी। बेटे की इस बड़ी सफलता को सुनते ही पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने भावुक होकर बताया कि उन्होंने बेटे की पढ़ाई के लिए कर्ज तक लिया और आज भी कोचिंग की पूरी फीस नहीं चुका पाए हैं। पिता ने भावुक अपील करते हुए कहा घर में भले एक रोटी कम खा लेना, लेकिन बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दिलाना चाहिए।” वहीं, रानू प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया। उसने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उसने लगातार मेहनत की और उसका सपना है कि आगे पढ़ाई पूरी कर फौज में भर्ती होकर देश सेवा करे। रानू की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। छात्र की इस उपलब्धि पर गाँव के सरपंच अतर सिंह लोधी ने 15 अगस्त पर 2100 रुपए और मंच पर सम्मानित करने की घोषणा की है ग्रामीणों ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाइयां देकर छात्र और उसके परिवार का उत्साहवर्धन किया। रानू की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों को रोक नहीं सकतीं। संसाधनों की कमी के बावजूद अगर लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह कहानी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।।

- शिवपुरी। बैराड़ तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस का बैराड़ क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण, शिक्षकों की उपस्थिति जांची1
- ग्राम सिरसौद जिला शिवपुरी में सीसी सड़क निर्माण लेकर अधूरी सड़क डालिए बरेटा के चौतरा के जिले के धर्मजीत कैलाश के घर तक सड़क डालिए कुवैत बाबा निर्माण चालू हुई थी सड़क1
- एक बार फिर पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने दोहराई अपनी बात, स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर चुप नहीं रहेंगे कार्यकर्ता... 10 हजार कार्यकर्ता जाकर भर देंगे करैरा SDOP IPS आयुष जाखड़ के घर में गोबर!1
- पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशा, स्मैक, चरस, गांजा व शराब माफिया व सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध मुहीम चलायी जाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है, जिसके बाद थाना प्रभारी देहात विकास यादव एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिश देकर कार्यवाही की जा रही है जिसमें दिनांक 19.04.26 को जरिये विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चैक सर्ट व नीले रंग की जीन्स पहने हुये है जो दाढी रखे हुये है जो हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउण्ड लुधावली में संदिग्ध अवस्था में मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की फिराक में खडा है, जिसपर से थाना देहात की टीम द्वारा हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउण्ड लुधावली शिवपुरी पर दबिस देकर आरोपी पवन जाटव पुत्र बाबूराम जाटव उम्र 35 साल नि० टोगरा रोड फतेहपुर शिवपुरी (म.प्र.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल बजन 20.45 ग्राम कुल कीमती 04 लाख रुपये को एक मोटरसाइकल सहित जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर थाना देहात पर आरोपी के विरुद्ध अप0क्र0 130/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना ने लिया गया।2
- Post by MR RAHUL1
- एसडीओपी करैरा के बंगले को 10 हजार आदमी ले जाकर गोबर से भरवा दूंगा: प्रीतम लोधी1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर 18 और 19 अप्रैल को तात्या टोपे पार्क में दो दिवसीय शहीद मेले का आयोजन किया गया। शहीद मेले में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही 18 अप्रैल की शाम देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्वालियर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं अगले दिन 19 अप्रैल की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विधाओं में कवियों ने काव्य पाठ किया और अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। श्रोतागण ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कवियों का उत्साहवर्धन किया। देर रात तक यह कार्यक्रम उसी उत्साह के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन में मुकेश मौलवा ओज इंदौर, डॉ. कविता किरण श्रृंगार उदयपुर, अंजली गुप्ता श्रृंगार-शिवपुरी, सुश्री मनु वैशाली श्रृंगार / गीत-दिल्ली ने श्रृंगार रस की कविताओं का जब मंच पर काव्य पाठ किया और देश के स्वतंत्रता संग्राम को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया, तब श्रोताओं में भी वही उत्साह भर दिया। वहीं हरीश हंगामा-हास्य-चित्तौडगढ़, मुकेश शाण्डिल्य हास्य-हरदा, आशीष पटेरिया हास्य-शिवपुरी ने हास्य रस में अपनी प्रस्तुति दी। दिनेश याज्ञनिक ओज रायसेन, शंभू मनहर गीतकार-खरगौन की भी प्रस्तुति को सराहा गया। आशुतोष शर्मा सब रस-शिवपुरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।3