logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंद मकान से जेवरात समेत लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी धामपुर ( बिजनौर) चोर बंद मकान से जेवरात सहित लाखों रुपए कीमत का सामान उड़ाकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर घटना के खुलासे की मांग की है। गुरुवार को रात चोर परिजनों की गैर मौजूदगी में धामपुर तहसील के गांव कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड स्थित नईम पुत्र नसीम के बंद मकान में घुस गए। चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर घर में रखे शादीशुदा पुत्री के करीब 5 तोला सोने के जेवरात तथा डेढ़ लाख नकदी सहित अन्य सामान ले गए। पीड़ित का परिवार बीते करीब दो महीने से नागिन थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर ससुराल में था। जिसके चलते मकान में ताला पड़ा हुआ था। एक सप्ताह के भीतर कासमपुरगढ़ी क्षेत्र में चोरी की यह दूसरी घटना है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर घटना के खुलासे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_Virendra Kumar Agarwal
Virendra Kumar Agarwal
Tour operator धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
37d71bcb-ad38-4370-8c56-45bf268b05f9

बंद मकान से जेवरात समेत लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी धामपुर ( बिजनौर) चोर बंद मकान से जेवरात सहित लाखों रुपए कीमत का सामान उड़ाकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर घटना के खुलासे की मांग की है। गुरुवार को रात चोर परिजनों की गैर मौजूदगी में धामपुर तहसील के गांव कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड स्थित नईम पुत्र नसीम के बंद मकान में घुस गए। चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर घर में रखे शादीशुदा पुत्री के करीब 5 तोला सोने के जेवरात तथा डेढ़ लाख नकदी सहित अन्य सामान ले गए। पीड़ित का परिवार बीते करीब दो महीने से नागिन थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर ससुराल में था। जिसके चलते मकान में ताला पड़ा हुआ था। एक सप्ताह के भीतर कासमपुरगढ़ी क्षेत्र में चोरी की यह दूसरी घटना है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर घटना के खुलासे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मौलाना के विवादित बयान पर भड़के हिंदू संगठन, 24 घंटे में मुकदमा दर्ज न होने पर शिव चौक पर आंदोलन की चेतावनी मौलाना के विवादित बयान पर भड़के हिंदू संगठन, 24 घंटे में मुकदमा दर्ज न होने पर शिव चौक पर आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शिव भक्तों पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने संबंधित मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी। संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शिव भक्तों और कांवड़ियों के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो शिव चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    2
    मौलाना के विवादित बयान पर भड़के हिंदू संगठन, 24 घंटे में मुकदमा दर्ज न होने पर शिव चौक पर आंदोलन की चेतावनी
मौलाना के विवादित बयान पर भड़के हिंदू संगठन, 24 घंटे में मुकदमा दर्ज न होने पर शिव चौक पर आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। शिव भक्तों पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिला। हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने संबंधित मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शिव भक्तों और कांवड़ियों के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो शिव चौक पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_देवेंद्र कुमार
    देवेंद्र कुमार
    Health consultant Bijnor, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • 10 अगस्त को बिजनौर में किसान सभा का जेल भरो आंदोलन, कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान 10 अगस्त को बिजनौर में किसान सभा का जेल भरो आंदोलन, कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान बिजनौर, 7 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश किसान सभा बिजनौर ने विभिन्न जनसमस्याओं और किसान-मजदूरों की मांगों को लेकर 10 अगस्त 2026 को जिला कलक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। किसान सभा ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12 बजे बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। किसान सभा की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि किसानों और मजदूरों के शोषण, बेरोजगारी, मनरेगा, बिजली मीटर की समस्याओं तथा अन्य जन मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसानों और मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। किसान सभा की प्रमुख मांगें किसान सभा ने न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार लागू करने तथा फसल खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग की है। इसके अलावा सभी किसानों का कर्ज माफ करने, मुख्य व्यापार समझौता रद्द करने और मनरेगा बहाल करने की मांग उठाई गई है। संगठन ने चारों श्रम संहिताएं वापस लेने, अन्यायपूर्ण भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी की है। साथ ही सांप्रदायिकता पर अंकुश लगाने, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और दलितों के उत्पीड़न पर रोक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है। किसान सभा ने गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने, नदियों की बाढ़ का स्थायी प्रबंध करने तथा खाद-बीज पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। उत्तर प्रदेश किसान सभा बिजनौर ने सभी संबंधित लोगों से 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अधिक से अधिक संख्या में बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचकर मांगों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
    1
    10 अगस्त को बिजनौर में किसान सभा का जेल भरो आंदोलन, कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान
10 अगस्त को बिजनौर में किसान सभा का जेल भरो आंदोलन, कलक्ट्रेट पहुंचने का आह्वान
बिजनौर, 7 अगस्त 2026।
उत्तर प्रदेश किसान सभा बिजनौर ने विभिन्न जनसमस्याओं और किसान-मजदूरों की मांगों को लेकर 10 अगस्त 2026 को जिला कलक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। किसान सभा ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12 बजे बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है।
किसान सभा की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि किसानों और मजदूरों के शोषण, बेरोजगारी, मनरेगा, बिजली मीटर की समस्याओं तथा अन्य जन मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जा रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसानों और मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
किसान सभा की प्रमुख मांगें
किसान सभा ने न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार लागू करने तथा फसल खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग की है। इसके अलावा सभी किसानों का कर्ज माफ करने, मुख्य व्यापार समझौता रद्द करने और मनरेगा बहाल करने की मांग उठाई गई है।
संगठन ने चारों श्रम संहिताएं वापस लेने, अन्यायपूर्ण भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने तथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी की है। साथ ही सांप्रदायिकता पर अंकुश लगाने, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और दलितों के उत्पीड़न पर रोक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है।
किसान सभा ने गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने, नदियों की बाढ़ का स्थायी प्रबंध करने तथा खाद-बीज पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई है।
उत्तर प्रदेश किसान सभा बिजनौर ने सभी संबंधित लोगों से 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से अधिक से अधिक संख्या में बिजनौर कलक्ट्रेट पहुंचकर मांगों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
    user_Danish Khan
    Danish Khan
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में एक कुएं का पानी पिछले पांच दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिलता दिखाई गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में एक कुएं का पानी पिछले पांच दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिलता दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में भूकंप जैसी किसी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञ घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
    1
    गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में एक कुएं का पानी पिछले पांच दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिलता दिखाई
गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में एक कुएं का पानी पिछले पांच दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिलता दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल फैल गया। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में भूकंप जैसी किसी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञ घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
    user_Mukesh Rportar
    Mukesh Rportar
    Local News Reporter बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Bebi Singh
    1
    Post by Bebi Singh
    user_Bebi Singh
    Bebi Singh
    Singer बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • 🚩 गल्लाखेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ #भागवतकथा #गल्लाखेड़ी #श्रीमद्भागवत #सनातनधर्म #BhagwatKatha #Bhakti #धर्म #उत्तरप्रदेश #PoliceIndiaCrimeNews 🚩 गल्लाखेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ #भागवतकथा #गल्लाखेड़ी #श्रीमद्भागवत #सनातनधर्म #BhagwatKatha #Bhakti #धर्म #उत्तरप्रदेश #PoliceIndiaCrimeNews
    1
    🚩 गल्लाखेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
#भागवतकथा #गल्लाखेड़ी #श्रीमद्भागवत #सनातनधर्म #BhagwatKatha #Bhakti #धर्म #उत्तरप्रदेश #PoliceIndiaCrimeNews
🚩 गल्लाखेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
#भागवतकथा #गल्लाखेड़ी #श्रीमद्भागवत #सनातनधर्म #BhagwatKatha #Bhakti #धर्म #उत्तरप्रदेश #PoliceIndiaCrimeNews
    user_पुलिस इंडिया क्राइम न्यूज़
    पुलिस इंडिया क्राइम न्यूज़
    Local News Reporter बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बिजनौर के गोपाल हॉस्पिटल में डॉक्टर की घोर लापरवाही के चलते एक मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत। हल्दौर के पत्रकार संजीव मिश्रा की 7 वर्षीय गोद ली हुई बच्ची को बुखार होने के कारण कल बीते बुधवार को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहाँ आज उसकी मौत से मीडिया जगत में गम और गुस्सा भर गया। डॉक्टर पंकज चौधरी अस्पताल से हुए फरार। बच्चे के परिजनों और जिला बार के अध्यक्ष एड राजेंद्र सिंह ने डॉक्टर पर लगाया इलाज मे लापरवाही करने का गंभीर आरोप। बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।गोपाल हॉस्पिटल मे पिछले कुछ तीन महीने मे ये तीसरी घटना है।
    2
    बिजनौर के गोपाल हॉस्पिटल में डॉक्टर की घोर लापरवाही के चलते एक मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत। 
हल्दौर के पत्रकार संजीव मिश्रा की 7 वर्षीय गोद ली हुई बच्ची को बुखार होने के कारण कल बीते बुधवार को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहाँ आज उसकी मौत से मीडिया जगत में गम और गुस्सा भर गया। डॉक्टर पंकज चौधरी अस्पताल से हुए फरार। बच्चे के परिजनों और जिला बार के अध्यक्ष एड राजेंद्र सिंह ने डॉक्टर पर लगाया इलाज मे लापरवाही करने का गंभीर आरोप। बार अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने डॉक्टर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।गोपाल हॉस्पिटल मे पिछले कुछ तीन महीने मे ये तीसरी घटना है।
    user_Shahzad Malik
    Shahzad Malik
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • मुजफ्फरनगर: डीएम उमेश मिश्रा ने शिव चौक पर पवित्र गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा। मुजफ्फरनगर: डीएम उमेश मिश्रा ने शिव चौक पर पवित्र गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा।
    1
    मुजफ्फरनगर: डीएम उमेश मिश्रा ने शिव चौक पर पवित्र गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा।
मुजफ्फरनगर: डीएम उमेश मिश्रा ने शिव चौक पर पवित्र गंगाजल लेकर जा रहे कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा।
    user_देवेंद्र कुमार
    देवेंद्र कुमार
    Health consultant Bijnor, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में असली हल्दी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला है।. कानपुर में पीतांबरा इंटरप्राइजेज नाम की मसाला फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने छापा मारा। वहाँ चावल के टुकड़ों में हल्दी जैसा रंग मिलाकर नकली हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, मिर्च-धनिया पाउडर और लिक्विड कलर मिला। पकड़े गए माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।.
    1
    चावल में रंग मिलाकर नकली हल्दी बनायी जा रही है। पूरी छापामारी में  असली हल्दी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला है।.
कानपुर में पीतांबरा इंटरप्राइजेज नाम की मसाला फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने छापा मारा। वहाँ चावल के टुकड़ों में हल्दी जैसा रंग मिलाकर नकली हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था। 77 बोरी चावल के टुकड़े, 42 बोरी नकली हल्दी पाउडर, मिर्च-धनिया पाउडर और लिक्विड कलर मिला। पकड़े गए माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।.
    user_Mukesh Rportar
    Mukesh Rportar
    Local News Reporter बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गल्ले से चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, व्यापारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया अमरोहा के हसनपुर में गल्ले का ताला तोड़कर चोरी करने पहुंचे एक चोर को दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी दुकान में रखे गल्ले से रुपये चोरी करने की कोशिश कर रहा था, तभी दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। मौके पर जुटे व्यापारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इलाके में हुई अन्य चोरियों से भी उसके कनेक्शन की जांच की जा रही है!हसनपुर कोतवाली नगर क्षेत्र के संभल अड्डा स्थित शिवा बैटरी की दुकान पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक गल्ले का ताला तोड़कर रुपये चोरी करने लगा।बताया जा रहा है कि गांव भीकनपुर शुमाली निवासी पवन कुमार संभल अड्डे पर बैटरी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को पवन दुकान के पास ही बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक दुकान में घुसा और काउंटर में बने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी करने लगा!तभी दुकानदार की नजर आरोपी पर पड़ गई। पवन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। चोर के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले इलाके में हुई किसी अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।खास बात यह है कि बीते शुक्रवार को ही संभल अड्डा स्थित नफीस अहमद की बैटरी की दुकान से गल्ला तोड़कर करीब 97 हजार रुपये चोरी हुए थे। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि इस आरोपी से पूछताछ के बाद इलाके में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
    3
    गल्ले से चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा चोर, व्यापारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया
अमरोहा के हसनपुर में गल्ले का ताला तोड़कर चोरी करने पहुंचे एक चोर को दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी दुकान में रखे गल्ले से रुपये चोरी करने की कोशिश कर रहा था, तभी दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। मौके पर जुटे व्यापारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इलाके में हुई अन्य चोरियों से भी उसके कनेक्शन की जांच की जा रही है!हसनपुर कोतवाली नगर क्षेत्र के संभल अड्डा स्थित शिवा बैटरी की दुकान पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक गल्ले का ताला तोड़कर रुपये चोरी करने लगा।बताया जा रहा है कि गांव भीकनपुर शुमाली निवासी पवन कुमार संभल अड्डे पर बैटरी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को पवन दुकान के पास ही बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक दुकान में घुसा और काउंटर में बने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी करने लगा!तभी दुकानदार की नजर आरोपी पर पड़ गई। पवन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। चोर के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इससे पहले इलाके में हुई किसी अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।खास बात यह है कि बीते शुक्रवार को ही संभल अड्डा स्थित नफीस अहमद की बैटरी की दुकान से गल्ला तोड़कर करीब 97 हजार रुपये चोरी हुए थे। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि इस आरोपी से पूछताछ के बाद इलाके में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
    user_Seema bhati journalist
    Seema bhati journalist
    Court reporter अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.