logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पशु चिकित्सालय खारा में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, डॉ ए.एम.के. मेरावी का हुआ भव्य सम्मान बालाघाट। किरनापुर विकासखंड अंतर्गत पशु चिकित्सालय खारा में 31 जुलाई 2026 को 37 वर्ष 3 माह की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण समय तक अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. ए.एम.के. मेरावी के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष किरनापुर देवीचरण पारधी ने की। समारोह में वक्ताओं ने श्री मेरावी के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पशुपालकों और ग्रामीणों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सभी ने प्रशंसा की तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. दामेन्द्र गौतम, डॉ. श्वेता मानकर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी प्रदीप मेश्राम, एल.एन. उड्के, आर.एल. हरदे, संजय बाहे, योगिता सोनकुसरे, कपूरचंद पांचे, दुर्गा पांचे, किरण बेदरे सहित विकासखंड किरनापुर के पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गौसेवक मित्र, ग्रामीणजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने श्री डॉ.मेरावी का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन आत्मीय विदाई और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

3 hrs ago
user_ASHISH NEWARE Journalist
ASHISH NEWARE Journalist
बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
a24fb446-f6c8-45cd-ace6-d9a0e3d719c2

पशु चिकित्सालय खारा में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, डॉ ए.एम.के. मेरावी का हुआ भव्य सम्मान बालाघाट। किरनापुर विकासखंड अंतर्गत पशु चिकित्सालय खारा में 31 जुलाई 2026 को 37 वर्ष 3 माह की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण समय तक अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. ए.एम.के. मेरावी के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष किरनापुर देवीचरण पारधी ने की। समारोह में

f66f1d91-1255-453b-9d03-c5afae874b27

वक्ताओं ने श्री मेरावी के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पशुपालकों और ग्रामीणों को बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके सरल, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सभी ने प्रशंसा की तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में डॉ. दामेन्द्र गौतम, डॉ. श्वेता मानकर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी प्रदीप मेश्राम, एल.एन. उड्के,

c22d8dcf-9339-4b9a-95ad-d57b7b063f2e

आर.एल. हरदे, संजय बाहे, योगिता सोनकुसरे, कपूरचंद पांचे, दुर्गा पांचे, किरण बेदरे सहित विकासखंड किरनापुर के पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गौसेवक मित्र, ग्रामीणजन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने श्री डॉ.मेरावी का शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन आत्मीय विदाई और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर
    1
    Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग नारायणगंज के संकुल केंद्र बबलिया के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शासन के तमाम दावों के विपरीत, यहाँ मासूम बच्चों का भविष्य शिक्षकों की मनमानी के कारण दांव पर लगा है। कक्षा एक से पांचवीं तक संचालित इस स्कूल में दो शिक्षकों की नियुक्ति है, लेकिन केवल एक ही शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आते हैं। दूसरे शिक्षक अपनी मनमर्जी से अक्सर नदारद रहते हैं। एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चलने से पढ़ाई का माहौल बिगड़ गया है और बच्चों की शिक्षा में व्यवधान आ रहा है। नियमित पढ़ाई न होने से बच्चों की उपस्थिति भी तेजी से घट रही है। स्थिति यह है कि शनिवार को मीडिया के दौरे के समय स्कूल में केवल सात बच्चे ही मौजूद मिले। शिक्षकों की इस लापरवाही से अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने और लापरवाह शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 00000000000000000000000000
    1
    प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी  
आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग
प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षकों की मनमानी  
आक्रोशित अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग
नारायणगंज के संकुल केंद्र बबलिया के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला घुघरी माल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शासन के तमाम दावों के विपरीत, यहाँ मासूम बच्चों का भविष्य शिक्षकों की मनमानी के कारण दांव पर लगा है।
कक्षा एक से पांचवीं तक संचालित इस स्कूल में दो शिक्षकों की नियुक्ति है, लेकिन केवल एक ही शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आते हैं। दूसरे शिक्षक अपनी मनमर्जी से अक्सर नदारद रहते हैं। एक शिक्षक के भरोसे स्कूल चलने से पढ़ाई का माहौल बिगड़ गया है और बच्चों की शिक्षा में व्यवधान आ रहा है। नियमित पढ़ाई न होने से बच्चों की उपस्थिति भी तेजी से घट रही है। स्थिति यह है कि शनिवार को मीडिया के दौरे के समय स्कूल में केवल सात बच्चे ही मौजूद मिले।
शिक्षकों की इस लापरवाही से अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने और लापरवाह शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
00000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • 'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    1
    'मुझे तो गाली दी ही, मेरी स्वर्गीय माता को भी...', अनशन के दौरान छात्रों  के अपशब्द कहने पर सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गंडई में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना: 12 सितंबर को उमड़ेगा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज गंडई में 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कसी कमर गंडई (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई): छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान और प्रदेश की लोक संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रांति ,सेना सर्व छत्तीसगढ़िया समाज द्वारा एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को गंडई में पूरे हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के समर्पित कार्यकर्ता—तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल और जीतू बघेल, राकेश साहू तथा अन्य कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को "गंडई चलव... गंडई चलव..." का झारा-झारा नेवता (आमंत्रण) दे रहे हैं। कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा दिनांक: 12 सितंबर 2026, शनिवार रैली का समय: सुबह 10:00 बजे से रैली का मार्ग: देऊर मंदिर, टिकरीपारा से प्रारंभ होकर गोंडवाना मैदान तक। सभा कार्यक्रम ठउर (स्थल): गोंडवाना मैदान, गंडई (स्वामी आत्मानंद स्कूल के बगल में)। आयोजन के मुख्य आकर्षण इस मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहेंगे: पारंपरिक लोक नृत्य: पंथी, सुआ, कर्मा और राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियां। पारंपरिक वाद्य: गड़वा बाजा की धुन पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ी संस्कृति के नाच-गान। भव्य रैली: छत्तीसगढ़ महतारी के रथ के साथ एक विशाल डी.जे. (D.J.) रैली निकाली जाएगी। रात्रिकालीन झांकी: रात के समय 'दाई के दुलारवा जस झांकी पटपर (डोंगरगढ़)' द्वारा एक विशेष और भव्य झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। अपील: आयोजक मंडल और कार्यकर्ताओं (तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल, जीतू बघेल) ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, माताओं और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गंडई पहुंचकर इस पावन और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं और छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद प्राप्त करें। टाइटल बनाओ
    2
    गंडई में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना: 12 सितंबर को उमड़ेगा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज
गंडई में 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य मूर्ति स्थापना, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने कसी कमर
गंडई (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई): छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान और प्रदेश की लोक संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रांति ,सेना सर्व छत्तीसगढ़िया समाज द्वारा एक भव्य आयोजन किया जा रहा है। आगामी 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को गंडई में पूरे हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना की जाएगी।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के समर्पित कार्यकर्ता—तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल और जीतू बघेल, राकेश साहू तथा अन्य कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को "गंडई चलव... गंडई चलव..." का झारा-झारा नेवता (आमंत्रण) दे रहे हैं।
कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा
दिनांक: 12 सितंबर 2026, शनिवार
रैली का समय: सुबह 10:00 बजे से
रैली का मार्ग: देऊर मंदिर, टिकरीपारा से प्रारंभ होकर गोंडवाना मैदान तक।
सभा कार्यक्रम ठउर (स्थल): गोंडवाना मैदान, गंडई (स्वामी आत्मानंद स्कूल के बगल में)।
आयोजन के मुख्य आकर्षण
इस मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मुख्य आकर्षण इस प्रकार रहेंगे:
पारंपरिक लोक नृत्य: पंथी, सुआ, कर्मा और राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियां।
पारंपरिक वाद्य: गड़वा बाजा की धुन पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ी संस्कृति के नाच-गान।
भव्य रैली: छत्तीसगढ़ महतारी के रथ के साथ एक विशाल डी.जे. (D.J.) रैली निकाली जाएगी।
रात्रिकालीन झांकी: रात के समय 'दाई के दुलारवा जस झांकी पटपर (डोंगरगढ़)' द्वारा एक विशेष और भव्य झांकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
अपील:
आयोजक मंडल और कार्यकर्ताओं (तेजस जंघेल, तोरण पटेल, दीपक वर्मा, बहुर सिंह, गौतम यादव, पुन्नू पटेल, जीतू बघेल) ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, माताओं और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गंडई पहुंचकर इस पावन और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं और छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
टाइटल बनाओ
    user_Kailash chaturvedi
    Kailash chaturvedi
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सालों बाद लौटी जंगलों की रौनक: खैरी में दिखे हिरणों के झुंड, ग्रामीणों के चेहरे खिले सालों बाद लौटी जंगलों की रौनक: खैरी में दिखे हिरणों के झुंड, ग्रामीणों के चेहरे खिले घंसौर, 1 अगस्त 2026 (शनिवार)। घंसौर तहसील के खैरी गांव में लंबे समय बाद वन्य जीवों की वापसी ने ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल बना दिया है। एक समय ऐसा था जब झाबुआ पावर प्लांट की स्थापना के बाद इस क्षेत्र में वन्य जीवों का आवागमन लगभग समाप्त हो गया था और जंगलों की रौनक फीकी पड़ गई थी। लेकिन इस वर्ष प्रकृति ने फिर से अपनी मौजूदगी का अहसास कराया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से 4 से 5 हिरणों के झुंड खेतों और जंगलों के आसपास लगातार नजर आ रहे हैं। इससे क्षेत्र में वन्य जीवन के लौटने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खैरी गांव में एक खूबसूरत हिरण दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे शुभ संकेत बताते हुए कहा कि वर्षों बाद जंगल फिर से जीवंत नजर आने लगे हैं। वन्य जीवों की बढ़ती मौजूदगी न केवल पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संकेत है, बल्कि यह क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए भी सुखद खबर मानी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि जंगलों की यह खोई हुई रौनक हमेशा बनी रहे।
    1
    सालों बाद लौटी जंगलों की रौनक: खैरी में दिखे हिरणों के झुंड, ग्रामीणों के चेहरे खिले
सालों बाद लौटी जंगलों की रौनक: खैरी में दिखे हिरणों के झुंड, ग्रामीणों के चेहरे खिले
घंसौर, 1 अगस्त 2026 (शनिवार)। घंसौर तहसील के खैरी गांव में लंबे समय बाद वन्य जीवों की वापसी ने ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल बना दिया है। एक समय ऐसा था जब झाबुआ पावर प्लांट की स्थापना के बाद इस क्षेत्र में वन्य जीवों का आवागमन लगभग समाप्त हो गया था और जंगलों की रौनक फीकी पड़ गई थी।
लेकिन इस वर्ष प्रकृति ने फिर से अपनी मौजूदगी का अहसास कराया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से 4 से 5 हिरणों के झुंड खेतों और जंगलों के आसपास लगातार नजर आ रहे हैं। इससे क्षेत्र में वन्य जीवन के लौटने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खैरी गांव में एक खूबसूरत हिरण दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे शुभ संकेत बताते हुए कहा कि वर्षों बाद जंगल फिर से जीवंत नजर आने लगे हैं।
वन्य जीवों की बढ़ती मौजूदगी न केवल पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संकेत है, बल्कि यह क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए भी सुखद खबर मानी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि जंगलों की यह खोई हुई रौनक हमेशा बनी रहे।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कलेक्टर ने ली राजस्व समीक्षा बैठक ​लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने दो वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और कार्य में लापरवाही पर घंसौर लोक सेवा केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सावन माह के आयोजनों और मानसून व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
    1
    कलेक्टर ने ली राजस्व समीक्षा बैठक
​लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा
सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने दो वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और कार्य में लापरवाही पर घंसौर लोक सेवा केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सावन माह के आयोजनों और मानसून व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    58 min ago
  • नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण सुरक्षित पेयजल के लिए सीखे पीएच, फ्लोराइड और जीवाणु जांच के गुर
    1
    नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण
नारायणगंज में सरपंचों व सचिवों को मिला जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण
सुरक्षित पेयजल के लिए सीखे पीएच, फ्लोराइड और जीवाणु जांच के गुर
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • अमेरा कन्या आश्रम में छात्रा की मौत शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई : सुखनंदन धुर्वे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कबीरधाम
    1
    अमेरा कन्या आश्रम में छात्रा की मौत शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई : सुखनंदन धुर्वे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज कबीरधाम
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.