logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#फांसी# संदिग्ध हालत में नव विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला,परिवार में मातम हैदरगढ़/ बाराबंकी एक नवविवाहिता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कनवा गांव में मृतका श्याम बेटी पुत्री स्वर्गीय राम लोटन साहू का शव मंगलवार की रात कमरे में लटका मिला। लड़की की उम्र करीब 21 वर्ष है। जानकारी करने पर पता चला कि देर रात लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ परिजनों द्वारा लाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक श्याम बेटी का विवाह इसी वर्ष 6 फरवरी 2026 को प्रांशु साहू पुत्र राम किशोर साहू निवासी ग्राम अटरहटा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली के साथ हुआ था।9 दिन पूर्व ही श्याम बेटी विदा होकर मायके आयी थी। मंगलवार को परिवार के लोग खेत में गेहूं काटने चले गए थे घर के नीचे हिस्से में यह अकेली थी जब परिवार के लोग खेत से घर पर आए तो देखा कि श्याम बेटी फंदे से लटकी है, जिसके बाद मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों का कहना है कि श्याम बेटी स्वभाव से बहुत अच्छी थी और शादी के बाद खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थी। उसके पति गुजरात में काम के सिलसिले में गये थे। श्याम बेटी के पिता काफी वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मर गये। उनके परिवार में 7 बहने और दो भाई थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

10 hrs ago
user_Vikas
Vikas
Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
ffaf215e-3e8b-4407-9baa-b0bed373fc83

#फांसी# संदिग्ध हालत में नव विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला,परिवार में मातम हैदरगढ़/ बाराबंकी एक नवविवाहिता के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कनवा गांव में मृतका श्याम बेटी पुत्री स्वर्गीय राम लोटन साहू का शव मंगलवार की रात कमरे में लटका मिला। लड़की की उम्र करीब 21 वर्ष है। जानकारी करने पर पता चला कि देर रात लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ परिजनों द्वारा लाया गया जहां पर डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक श्याम बेटी का विवाह इसी वर्ष 6 फरवरी 2026 को प्रांशु साहू पुत्र राम किशोर साहू निवासी ग्राम अटरहटा थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली के साथ हुआ था।9 दिन पूर्व ही श्याम बेटी विदा होकर मायके आयी थी। मंगलवार को परिवार के लोग खेत में गेहूं काटने चले गए थे घर के नीचे हिस्से में यह अकेली थी जब परिवार के लोग खेत से घर पर आए तो देखा कि श्याम बेटी फंदे से लटकी है, जिसके बाद मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। पड़ोसियों का कहना है कि श्याम बेटी स्वभाव से बहुत अच्छी थी और शादी के बाद खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थी। उसके पति गुजरात में काम के सिलसिले में गये थे। श्याम बेटी के पिता काफी वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मर गये। उनके परिवार में 7 बहने और दो भाई थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाराबंकी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 9 लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की गई है।यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई थी। ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पेट्रोल पंप के ऑफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। इस शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में, गुरुवार को संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा, निवासी तारापुर गुमान, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई तिजोरी, 9,11,180 रुपये और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। पूछताछ और जांच में पता चला कि मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने का काम करता था। उसे पेट्रोल पंप में रखी तिजोरी के बारे में पहले से जानकारी थी और उसने लालच में आकर चोरी की योजना बनाई थी।घटना वाले दिन, मोनू विश्वकर्मा रात करीब 10 बजे अपने घर से साइकिल पर निकला। उसने पेट्रोल पंप से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी की और पेट्रोल पंप की बाउंड्री के पास गया। उसने सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी, तिजोरी चुराई और उसे साइकिल से ले जाकर थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया था।यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करके गुरुवार करीब ढाई बजे अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।
    1
    बाराबंकी पुलिस ने पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा किया है। स्वाट/सर्विलांस और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई 9 लाख 11 हजार 180 रुपये नकद, एक लोहे की तिजोरी और घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल बरामद की गई है।यह घटना 13 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुई थी। ओम सांई फिलिंग स्टेशन (ग्राम दलसराय) के कार्यवाहक मैनेजर भानू प्रताप सिंह ने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पेट्रोल पंप के ऑफिस के बगल के स्टोर रूम से लॉकर में रखा तेल बिक्री का कैश, लॉकर सहित अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था। इस शिकायत के आधार पर रामनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय ने घटना के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में, गुरुवार को संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने मोनू विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा, निवासी तारापुर गुमान, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया।अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई तिजोरी, 9,11,180 रुपये और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की गई। पूछताछ और जांच में पता चला कि मोनू विश्वकर्मा दलसराय स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में हवा भरने का काम करता था। उसे पेट्रोल पंप में रखी तिजोरी के बारे में पहले से जानकारी थी और उसने लालच में आकर चोरी की योजना बनाई थी।घटना वाले दिन, मोनू विश्वकर्मा रात करीब 10 बजे अपने घर से साइकिल पर निकला। उसने पेट्रोल पंप से पहले चकरोड के पास साइकिल खड़ी की और पेट्रोल पंप की बाउंड्री के पास गया। उसने सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदल दी, तिजोरी चुराई और उसे साइकिल से ले जाकर थोड़ी दूर मैदान के पीछे झाड़ियों के बीच मिट्टी में गाड़कर छिपा दिया था।यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करके गुरुवार करीब ढाई बजे अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जस्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    1
    जस्वाट/सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पेट्रोल पम्प पर चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार Nawabganj, Barabanki•
    1 hr ago
  • पत्रकार रामजी दीक्षित कि रिपोर्ट बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा समाज सेवी के द्वारा धर्मयात्री का भव्य स्वागत, चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा पर निकले विकास चौहान आज हनुमान मंदिर रनियामऊ बजरंग दल के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा समाज सेवी, द्वारा धर्म यात्री विकास चौहान का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बजरंग दल के विनय वर्मा समाज सेवी के द्वारा विकास चौहान के ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था रति विश्राम रनियामऊ में कराई गई। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सुढ़ियामऊ राम अवतार, दीवान रामचंद्र यादव खंड संयोजक सूरज , इशांत सिंह, राज पटेल समाज सेवी एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव सोनी अवधेश वर्मा गोलू वर्मा रंजीत यादव सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण असम के होजई जिले के निवासी युवक विकास चौहान रहे, जो सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 57 दिनों से लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं और उनका लक्ष्य चार धाम एवं 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा लगभग 2 वर्षों में पूर्ण करना है। विकास चौहान ने जानकारी दी कि उनकी यात्रा सिलीगुड़ी से प्रारंभ हुई है और अब तक वे देवघर ज्योतिर्लिंग व काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान वे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं तथा लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने धर्मयात्री के संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल व सफल यात्रा की कामना की।
    2
    पत्रकार रामजी दीक्षित कि रिपोर्ट                                                         बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा समाज सेवी के द्वारा धर्मयात्री का भव्य स्वागत, चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा पर निकले विकास चौहान
आज हनुमान मंदिर रनियामऊ बजरंग दल के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा समाज सेवी, द्वारा धर्म यात्री विकास चौहान का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान बजरंग दल के विनय वर्मा समाज सेवी के द्वारा विकास चौहान के ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था रति विश्राम रनियामऊ में कराई गई। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सुढ़ियामऊ राम अवतार, दीवान रामचंद्र यादव खंड संयोजक सूरज , इशांत सिंह,  राज पटेल समाज सेवी एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव सोनी अवधेश वर्मा गोलू वर्मा रंजीत यादव सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण असम के होजई जिले के निवासी युवक विकास चौहान रहे, जो सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 57 दिनों से लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं और उनका लक्ष्य चार धाम एवं 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा लगभग 2 वर्षों में पूर्ण करना है।
विकास चौहान ने जानकारी दी कि उनकी यात्रा सिलीगुड़ी से प्रारंभ हुई है और अब तक वे देवघर ज्योतिर्लिंग व काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान वे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं तथा लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने धर्मयात्री के संकल्प की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल व सफल यात्रा की कामना की।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ के विकास नगर में झोपड़ पट्टी में आग लगने से सौ से अधिक घर जले लोग अपनो की तलाश में अभी भी जुटे हैं दस से पन्द्रह सैलेंडर आग में दगे
    1
    लखनऊ के विकास नगर में झोपड़ पट्टी में आग लगने से सौ से अधिक घर जले लोग अपनो की तलाश में अभी भी जुटे हैं दस से पन्द्रह सैलेंडर आग में दगे
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *हेडलाइन:* बदायूं: 'एनकाउंटर के डर से बहन ने लगाई गुहार', सीओ को सौंपा प्रार्थना पत्र *टेकलाइन:* "भाई को घर से उठा ले गई पुलिस, कार में डालकर कहीं छुपाया" - बहन का आरोप, फर्जी मुठभेड़ का डर *स्टंट लाइन:* परिजनों को नहीं दी जा रही जानकारी, बहन बोली- 'भाई को सकुशल वापस लाओ' --- *विस्तार से खबर:* *बदायूं:* सहसवान क्षेत्र में एक महिला ने सीओ सहसवान को प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई को सकुशल छुड़ाने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके भाई को घर से उठाकर ले गई है और अब एनकाउंटर का डर सता रहा है। *क्या है मामला?* पीड़ित बहन का आरोप है कि पुलिस उसके भाई को घर से उठाकर कार में डालकर कहीं छुपा दिया है। परिजनों को युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही। बहन ने आशंका जताई है कि पुलिस उसके भाई की फर्जी मुठभेड़ कर सकती है या उसे फर्जी मुकदमे में फंसा सकती है। *सीओ को दिया प्रार्थना पत्र:* बहन ने सीओ सहसवान को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया है। उसने मांग की है कि उसके भाई को तुरंत सामने लाया जाए और उसे सकुशल रिहा किया जाए। *परिजनों में दहशत:* इस घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि बिना किसी सूचना के पुलिस युवक को उठाकर ले गई और अब उसका कुछ पता नहीं चल रहा। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्या आप जानना चाहेंगे कि पुलिस ने इस आरोप पर क्या सफाई दी या युवक पर पहले से कोई मुकदमा दर्ज है?
    1
    *हेडलाइन:*  
बदायूं: 'एनकाउंटर के डर से बहन ने लगाई गुहार', सीओ को सौंपा प्रार्थना पत्र
*टेकलाइन:*  
"भाई को घर से उठा ले गई पुलिस, कार में डालकर कहीं छुपाया" - बहन का आरोप, फर्जी मुठभेड़ का डर
*स्टंट लाइन:*  
परिजनों को नहीं दी जा रही जानकारी, बहन बोली- 'भाई को सकुशल वापस लाओ'
---
*विस्तार से खबर:*
*बदायूं:* सहसवान क्षेत्र में एक महिला ने सीओ सहसवान को प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई को सकुशल छुड़ाने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके भाई को घर से उठाकर ले गई है और अब एनकाउंटर का डर सता रहा है।
*क्या है मामला?*  
पीड़ित बहन का आरोप है कि पुलिस उसके भाई को घर से उठाकर कार में डालकर कहीं छुपा दिया है। परिजनों को युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही। बहन ने आशंका जताई है कि पुलिस उसके भाई की फर्जी मुठभेड़ कर सकती है या उसे फर्जी मुकदमे में फंसा सकती है।
*सीओ को दिया प्रार्थना पत्र:*  
बहन ने सीओ सहसवान को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया है। उसने मांग की है कि उसके भाई को तुरंत सामने लाया जाए और उसे सकुशल रिहा किया जाए।
*परिजनों में दहशत:*  
इस घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि बिना किसी सूचना के पुलिस युवक को उठाकर ले गई और अब उसका कुछ पता नहीं चल रहा।
फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
क्या आप जानना चाहेंगे कि पुलिस ने इस आरोप पर क्या सफाई दी या युवक पर पहले से कोई मुकदमा दर्ज है?
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • के घटना के संबंधित 01अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट-*
    1
    के घटना के संबंधित 01अभियुक्त की गिरफ्तारी व कब्जे/निशांदेही से 09 लाख 11 हजार 180 रुपये, 01 अदद लोहे की तिजोरी के बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट-*
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • please sabhi Adhikari mahoday Ji Se nivedan Hai kripya iski jaanch honi chahie
    1
    please sabhi Adhikari mahoday Ji Se nivedan Hai kripya iski jaanch honi chahie
    user_Sandeep Kumar Gautam
    Sandeep Kumar Gautam
    Fruit & Vegetable Wholesaler सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। कंधईपुर निवासी जुबैर को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई।जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में कई वर्षों से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। इस अभाव के कारण हृदय संबंधी आपात स्थितियों में मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता।अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की अनुपस्थिति के चलते आए दिन दिल के दौरे से मरीजों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। यह घटना अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को उजागर करती है।
    1
    बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। कंधईपुर निवासी जुबैर को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान चली गई।जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में कई वर्षों से हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। इस अभाव के कारण हृदय संबंधी आपात स्थितियों में मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता।अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की अनुपस्थिति के चलते आए दिन दिल के दौरे से मरीजों की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं। यह घटना अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को उजागर करती है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.