गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड पर लखनऊ में बवाल, मंत्री संजय निषाद पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठे, लखनऊ मुकेश सहनी और राजपाल कश्यप भी धरने में शामिल, “हत्यारों को फांसी दो” और “घर पर बुलडोजर चलाओ” के लगे नारे, लखनऊ में गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर माहौल गरमा गया। गोली लगने के बाद इलाज के दौरान आज लखनऊ में विनोद साहनी की मौत हो गई। घटना के विरोध में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठ गए। संजय निषाद के साथ VIP पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी और सपा एमएलसी राजपाल कश्यप भी धरने पर बैठे। इस दौरान “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद”, “हत्यारों को फांसी दो” और “हत्यारों के घर बुलडोजर चलाओ” के नारे लगाए गए। पोस्टमार्टम में हो रही देरी पर भी मंत्री संजय निषाद ने नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर एसपी गोंडा से बात कर मामले में चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की मांग की। एसपी से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने आरोप लगाया कि “3 महीने से टॉर्चर किया जा रहा था और आपके दरोगा-पुलिस बयान बदलवा रहे थे।” मंत्री ने पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि विनोद साहनी को गोंडा में गोली मारी गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ लाया गया था। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। वहीं, एसपी गोंडा ने मंत्री को आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई किए जाने की बात कही।
गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड पर लखनऊ में बवाल, मंत्री संजय निषाद पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठे, लखनऊ मुकेश सहनी और राजपाल कश्यप भी धरने में शामिल, “हत्यारों को फांसी दो” और “घर पर बुलडोजर चलाओ” के लगे नारे, लखनऊ में गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर माहौल गरमा गया। गोली लगने के बाद इलाज के दौरान आज लखनऊ में विनोद साहनी की मौत हो गई। घटना के विरोध में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठ गए। संजय निषाद के साथ VIP पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी और सपा एमएलसी राजपाल कश्यप भी धरने पर बैठे। इस दौरान “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद”, “हत्यारों को फांसी दो” और “हत्यारों के घर बुलडोजर चलाओ” के नारे लगाए गए। पोस्टमार्टम में हो रही देरी पर भी मंत्री संजय निषाद ने नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर एसपी गोंडा से बात कर मामले में चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की मांग की। एसपी से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने आरोप लगाया कि “3 महीने से टॉर्चर किया जा रहा था और आपके दरोगा-पुलिस बयान बदलवा रहे थे।” मंत्री ने पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि विनोद साहनी को गोंडा में गोली मारी गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ लाया गया था। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। वहीं, एसपी गोंडा ने मंत्री को आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई किए जाने की बात कही।
- सुरज पोसवालसिकराय, दौसा, राजस्थानhello 👋👋4 hrs ago
- लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास 14 चक्का ट्रक समेत नकदी लूट ले जाने का आरोप। बुधवार देर रात ट्रक चालक फूलचंद पाठक ट्रांसपोर्टनगर से हैदरगढ़ जा रहे थे। खुर्दही पहुंचते ही दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट कर ट्रक और रुपये लूटकर ले जाने का आरोप। पीड़ित पक्ष एचसीएल चौकी पहुंचा, आरोप है दिनभर बैठाए रखा गया, कार्रवाई नहीं हुई। ट्रांसपोर्ट की ओर से चंद्रप्रकाश दीक्षित ने एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव से की शिकायत1
- न्यू जर्सी के स्वामीनारायण मंदिर की थीम पर 13 हजार वर्गफीट में तैयार भव्य संरचना: यह पंडाल 80 फीट ऊंचा और 13 हजार वर्ग फीट के विशाल दायरे में फैला होगा निर्माण सामग्री: इसे आकार देने के लिए कोलकाता से आए करीब 60 कुशल कारीगर पिछले एक महीने से जुटे हुए हैं, जिसमें लगभग 1 लाख बांस और बल्लियों का उपयोग किया जा रहा है लागत: केवल इस भव्य पंडाल को बनाने में करीब 50 लाख रुपए का खर्च आ रहा है, जबकि पूरे गणेश उत्सव का कुल बजट लगभग 1 करोड़ रुपए आंका गया है हाई-टेक सुविधाएं: भक्तों की सुविधा के लिए यह पंडाल पूरी तरह से वाटरप्रूफ और सेंट्रलाइज्ड वातानुकूलित (AC) बनाया जा रहा है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र लखनऊ1
- आम जनता पर कार्रवाई, अपने कर्मचारियों पर कब? HSRP को लेकर यातायात पुलिस पर सवाल आम जनता पर कार्रवाई, अपने कर्मचारियों पर कब? HSRP को लेकर यातायात पुलिस पर सवाल लखनऊ। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सड़कों पर सख्ती का दावा करने वाली लखनऊ यातायात पुलिस के सामने अब अपने ही विभाग के कर्मचारियों से जुड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि यातायात पुलिस में तैनात कुछ कर्मचारी ऐसे वाहनों से फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, जिन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है। सवाल यह है कि जब आम वाहन चालकों के खिलाफ HSRP नंबर प्लेट नहीं होने पर कार्रवाई, चालान और वाहन जब्ती तक की कार्रवाई की जाती है, तो क्या यही नियम यातायात पुलिसकर्मियों पर भी लागू होता है? डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी लगातार यातायात नियमों का पालन कराने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देती हैं। ऐसे में विभाग के ही कर्मचारियों के वाहनों पर नियमों के पालन को लेकर सवाल उठना विभागीय कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। क्या यातायात पुलिस के कर्मचारियों को HSRP के नियम से कोई विशेष छूट मिली हुई है? यदि हां, तो वह छूट किस शासनादेश, विभागीय आदेश अथवा नियम के तहत है? और यदि ऐसी कोई छूट नहीं है, तो बिना HSRP नंबर प्लेट वाले विभागीय कर्मचारियों के वाहनों के खिलाफ आम वाहन चालकों की तरह कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि जो पुलिस आम जनता को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाती है, क्या उसके अपने कर्मचारियों पर भी वही नियम और वही कार्रवाई लागू होगी?1
- Suez india कंपनी के खिलाफ लोगो ने खोला मोर्चा लगातार गंदे पानी की समस्या से जनता परेशान लखनऊ Suez india कंपनी के खिलाफ लोगो ने खोला मोर्चा बाबू अड्डा इलाके में suez कंपनी का फूंका गया पुतला लगातार गंदे पानी की समस्या से जनता परेशान कई बार शिकायत के बाद भी लोगों के घरों में आ रहा गंदा पानी शिकायत का समाधान न होने से नाराज जनता सड़क पर उतरी सीएम आवास से महज कुछ मिनट की दूरी पर है बालू अड्डा उसके बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा जलकल विभाग जोन 1 का मामला1
- राजधानी लखनऊ में सोलर सिस्टम से जोड़ने एवं सोलर सिस्टम को समझने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित -दया शंकर यादव वृंदावन योजना लखनऊ 11 ,12,13 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों पीएम सूर्य घर योजना की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से आए प्रतिनिधियों को समझने एवं सिस्टम को सुधारने हेतु धन्यवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप सीएम केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति हुईं आप सभी लखनऊ वीडियो से निवेदन है कि पीएम सूर्य घर योजना से संबंधित एवं सभी कंपनियों से मिलने का सुनहरा अवसर एवं सारी जानकारी एक छत के नीचे वृंदावन योजना के ग्राउंड सेक्टर 18 में प्राप्त कर सकते हैं कल तक 24 x 7 दयाशंकर यादव लखनऊ4
- बिजनौर — ज्वेलर्स की दुकान पर महिला का बैग चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात धामपुर के फल चौक स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी करने पहुंची एक महिला का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुर्के में आई दो महिलाओं में से एक ने पीड़िता को बातचीत में उलझाए रखा, जबकि दूसरी ने कथित तौर पर बैग चोरी कर लिया। पीड़िता के मुताबिक बैग में करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, आधार कार्ड और ATM कार्ड थे। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।1
- मानकों के विपरीत अस्पताल संचालन का आरोप, छापेमारी के बाद भी नहीं थम रही गतिविधियां रहीमाबाद, लखनऊ। सीएचसी मलिहाबाद क्षेत्र के रहीमाबाद स्थित गहदो रोड पर संचालित मानवीय हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के विपरीत अस्पताल चलाए जाने के गंभीर आरोप स्थानीय लोगों ने लगाए हैं। आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच बेसमेंट से लेकर ऊपरी मंजिल तक एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती हैं, लेकिन मरीजों की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में आईसीयू महज नाम का है और उसमें एसी की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में मरीजों की सुरक्षित निकासी के लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था और आपातकालीन द्वार भी नहीं होने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में संबंधित विभाग की टीम ने अस्पताल में छापेमारी/निरीक्षण भी किया था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल के संचालन में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और गतिविधियां लगातार जारी हैं। स्थानीय लोगों और कुछ जिम्मेदार लोगों का कहना है कि मानकों के विपरीत संचालित बताए जा रहे अस्पतालों पर यदि समय रहते ठोस कार्रवाई हो तो मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। वहीं सीएचसी स्तर से प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। एक तरफ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक लगातार अवैध और मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रहीमाबाद क्षेत्र में ऐसे अस्पतालों के संचालन को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग से जांच कराकर अस्पताल के पंजीकरण, अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन व्यवस्था, मरीजों की क्षमता और अन्य निर्धारित मानकों की स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की जा रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।1
- माल थाना क्षेत्र में नियम कानून के विपरीत रात दिन जारी खनन ब्रेकिंग माल थाना क्षेत्र में नियम कानून के विपरीत रात दिन जारी खनन माल थाना अंतर्गत पतौना के पास किया जारहा रात के अंधेरे में खनन जब्कि दिन में खनन की अनुमती लेकिन खनन अब भी जारी-सूत्र रात में खनन कार्य में लगे डम्फर ओवर लोड करचलरहे जिससे रोड पर चलना राहगीरो की परेसानी बढा़रहेहै। प्रसाशन के अधिकारी जानकर बने अंजान।1
- लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में देर रात मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन दर्जन से अधिक युवकों ने दो युवकों को घेरकर निकिल पंच से जमकर पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।* *पीड़ित पक्ष ने रिषभ सिंह, अमन सिंह, कृष्ण कुणाल, अमन चौरसिया उर्फ चंदा और प्रियांशु समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है बताया गया कि दो दिन पहले छोटे भाई के साथ हुए विवाद को लेकर आरोपी दोबारा पहुंचे थे।* *आरोप है कि छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई और उसके दोस्त को भी घेरकर पीटा गया। घटना के बाद आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।* *शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भेजा, जिसमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे KGMU अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।*1