गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा ट्रक से टकराई कार चालक और ढाई वर्षीय मासूम की मौत रियल न्यूज हरदोई- गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अर्टिगा कार के ट्रक से पीछे से टकरा जाने पर चालक और ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया जानकारी के अनुसार, दिल्ली से प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित जामताल गांव जा रहा एक परिवार अर्टिगा कार से यात्रा कर रहा था कार में आलोक मिश्रा, उनकी पत्नी पूजा मिश्रा, ढाई वर्षीय पुत्र हार्दिक मिश्रा, जटाशंकर शुक्ला तथा चालक पवन शुक्ला सवार थे शनिवार सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के फतेहपुर गांव के पास पोल संख्या 271 के निकट कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा भिड़ी टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पवन शुक्ला वाहन में फंस गए पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया हादसे में गंभीर रूप से घायल ढाई वर्षीय हार्दिक मिश्रा को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया वहीं आलोक मिश्रा, पूजा मिश्रा और जटाशंकर शुक्ला को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया चिकित्सकों के अनुसार, आलोक और पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और ट्रक से पीछे से टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है।।

- संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में संडीला हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से मु.अ.सं. 300/26, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाँस के डंडे, अवैध शस्त्र तथा मृतक के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम ने प्रेसवार्ता कर घटना के खुलासे एवं गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- *थाना संडीला पुलिस व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम द्वारा मु0अ0सं0 300/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 03 बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद बाँस के डण्डें, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।* *थाना संडीला पुलिस व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी टीम द्वारा मु0अ0सं0 300/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार व 03 बालअपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद बाँस के डण्डें, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट ।*1
- मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान. मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर बोले सपा नेता आरिफ जमा खान, कहा– धर्म की आड़ में समाज को बांटने वालों से रहें सावधान कन्नौज। मौलाना जर्जिस के विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेता आरिफ जमा खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्मगुरु या सार्वजनिक व्यक्ति को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए जिससे समाज में वैमनस्य या तनाव का माहौल पैदा हो। उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। आरिफ जमा खान ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी विवादित बयान पर बिना पुष्टि के प्रतिक्रिया न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राजनीतिक या धार्मिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिश करने वालों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि यदि किसी बयान से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो, तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। आरिफ जमा खान ने अंत में कहा कि प्रदेश और देश की तरक्की आपसी भाईचारे, शांति और एकता से ही संभव है।1
- Saturday Site Inspection | Trailer Mounted Concrete Pump Machine Trial | 1200 CUM Concrete Pouring Preparation1