logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार थाना कोतवाली पुलिस

2 hrs ago
user_Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
Video Creator लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

शाहजहांपुर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार थाना कोतवाली पुलिस

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ 🚨 राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित विकासनगर सब्जी मंडी के सामने कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान के बगल अवैध कैंटीन संचालन का मामला गरमाता जा रहा है। 👉 आरोप है कि रात्रि 10 बजे के बाद भी बियर और शराब की बिक्री जारी रहती है। 👉 निर्धारित समय के बाद दुगुने दाम पर शराब बेचे जाने की शिकायत। ❓ आबकारी विभाग पर सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है, फिर भी आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नजर नहीं आई। ❓ विकास नगर पुलिस की भूमिका पर भी उठे प्रश्न क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विकासनगर पुलिस को जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। रिहायशी इलाके में देर रात तक शराब बिक्री से माहौल प्रभावित हो रहा है। ⚠️ नियम ताक पर, जिम्मेदार विभाग मौन? ⚠️ क्या होगी कार्रवाई या चलता रहेगा खेल
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ 🚨
राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित विकासनगर सब्जी मंडी के सामने कंपोजिट अंग्रेजी शराब व बियर की दुकान के बगल अवैध कैंटीन संचालन का मामला गरमाता जा रहा है।
👉 आरोप है कि रात्रि 10 बजे के बाद भी बियर और शराब की बिक्री जारी रहती है।
👉 निर्धारित समय के बाद दुगुने दाम पर शराब बेचे जाने की शिकायत।
❓ आबकारी विभाग पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही है, फिर भी आबकारी विभाग की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नजर नहीं आई।
❓ विकास नगर पुलिस की भूमिका पर भी उठे प्रश्न
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विकासनगर पुलिस को जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। रिहायशी इलाके में देर रात तक शराब बिक्री से माहौल प्रभावित हो रहा है।
⚠️ नियम ताक पर, जिम्मेदार विभाग मौन?
⚠️ क्या होगी कार्रवाई या चलता रहेगा खेल
    user_Journalist Sonu Pal
    Journalist Sonu Pal
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दरभंगा बिहार का वीडियो है जिसमें किस तरह से रिस्पेक्ट दे रहा है पब्लिक को है पुलिस प्रशासन की इन हरकतों की वजह से प्रशासन लगा होता है करते कुछ है बदनाम सब होते हैं इस तरह की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए होनी चाहिए पुलिस अधिकारी को
    1
    दरभंगा बिहार का वीडियो है जिसमें किस तरह से रिस्पेक्ट दे रहा है पब्लिक को है पुलिस प्रशासन की इन हरकतों की वजह से प्रशासन लगा होता है करते कुछ है बदनाम सब होते हैं इस तरह की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए होनी चाहिए पुलिस अधिकारी को
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिनांक 27/02/2026, लखनऊ के राजाजीपुरम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से रवि दूबे को अध्यक्ष, सनत शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेश दीक्षित को वरिष्ठ संगठन मंत्री, विनोद भारती को उपाध्यक्ष, अनुपम भदौरिया को वरिष्ठ महासचिव, सुनील गुप्ता को महासचिव, मोईन खान को सचिव, शिवा कनोजिया को संयुक्त मंत्री, वरिष्ठ मंत्री तथा पिंटू मंत्री को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डे, प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी विष्णु शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, ट्रांसपोर्ट नगर इकाई अध्यक्ष संजय गुप्ता, आलमनगर इकाई अध्यक्ष भुनेश्वर पांडे, मोहान रोड कोषाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह,सर्वेश पाल, नमन बाजपेई, गुलाब सिंह यादव,,बदल राजी ,शिव मिश्रा सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी मार्केट में डोर-टू-डोर संपर्क कर व्यापारियों की समस्याएं जानें, उन्हें सदस्यता से जोड़ें, ताकि व्यापारियों की आवाज संगठन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
    2
    दिनांक 27/02/2026, लखनऊ के राजाजीपुरम में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से रवि दूबे को अध्यक्ष, सनत शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेश दीक्षित को वरिष्ठ संगठन मंत्री, विनोद भारती को उपाध्यक्ष, अनुपम भदौरिया को वरिष्ठ महासचिव, सुनील गुप्ता को महासचिव, मोईन खान को सचिव, शिवा कनोजिया को संयुक्त मंत्री, वरिष्ठ मंत्री तथा पिंटू मंत्री को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डे, प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, जिला प्रभारी विष्णु शंकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, ट्रांसपोर्ट नगर इकाई अध्यक्ष संजय गुप्ता, आलमनगर इकाई अध्यक्ष भुनेश्वर पांडे, मोहान रोड कोषाध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह,सर्वेश पाल, नमन बाजपेई, गुलाब सिंह यादव,,बदल राजी ,शिव मिश्रा सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी मार्केट में डोर-टू-डोर संपर्क कर व्यापारियों की समस्याएं जानें, उन्हें सदस्यता से जोड़ें, ताकि व्यापारियों की आवाज संगठन तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लंभुआ *तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: प्राइमरी स्कूल को रौंदते हुए खेत में जा घुसा* *लम्भुआ,सुलतानपुर।* लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान गांव के समीप शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर प्राइमरी स्कूल को चपेट में लेते हुए आगे खेत में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे स्कूल की ओर बढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
    1
    लंभुआ
*तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: प्राइमरी स्कूल को रौंदते हुए खेत में जा घुसा*
*लम्भुआ,सुलतानपुर।* लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान गांव के समीप शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर प्राइमरी स्कूल को चपेट में लेते हुए आगे खेत में जा घुसा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे स्कूल की ओर बढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    15 hrs ago
  • महिला कोटेदार से अभद्रता के विरोध में उबाल: कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों विक्रेताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हरदोई। शाहाबाद तहसील में महिला कोटेदार के साथ कथित अभद्रता और अवैध वसूली के दबाव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों उचित दर विक्रेताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम शाहाबाद को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मामला भदेवना गांव की महिला कोटेदार सीमा देवी से जुड़ा है। आरोप है कि 25 फरवरी को वह शाहाबाद स्थित आपूर्ति कार्यालय में आयोजित एक बैठक में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान स्वयं को किसान यूनियन से जुड़ा बताने वाले दो व्यक्तियों—सत्यवीर और गोलू—ने उन पर दबाव बनाया कि वे सप्लाई इंस्पेक्टर पर 6 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो बयान दें। सीमा देवी का कहना है कि जब उन्होंने इस तरह का झूठा आरोप लगाने से इनकार किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और अभद्र व्यवहार किया गया। सीमा देवी ने उसी दिन शाहाबाद कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कोटेदारों में आक्रोश फैल गया है। प्रदर्शन में शामिल विक्रेताओं ने कहा कि यदि एक महिला कोटेदार की शिकायत पर भी गंभीरता नहीं दिखाई जाएगी तो इससे पूरे तंत्र का मनोबल प्रभावित होगा। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि कुछ तथाकथित किसान संगठनों से जुड़े लोग समय-समय पर उचित दर की दुकानों पर पहुंचकर अनियमितता के आरोप लगाते हैं, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और समाचार पत्रों में छपवाने की धमकी देते हैं। इसके माध्यम से कथित रूप से मासिक अवैध वसूली का दबाव बनाया जाता है। कोटेदारों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का कार्य प्रभावित हो रहा है और पात्र कार्डधारकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानी’, रविकांत तिवारी, मुईद अहमद, जहीरूद्दीन मंसूरी और रोहित कुमार समेत बड़ी संख्या में विक्रेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि महिला कोटेदार की शिकायत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसडीएम शाहाबाद को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी उचित दर विक्रेता सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
    1
    महिला कोटेदार से अभद्रता के विरोध में उबाल: कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों विक्रेताओं का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद तहसील में महिला कोटेदार के साथ कथित अभद्रता और अवैध वसूली के दबाव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों उचित दर विक्रेताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम शाहाबाद को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
मामला भदेवना गांव की महिला कोटेदार सीमा देवी से जुड़ा है। आरोप है कि 25 फरवरी को वह शाहाबाद स्थित आपूर्ति कार्यालय में आयोजित एक बैठक में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान स्वयं को किसान यूनियन से जुड़ा बताने वाले दो व्यक्तियों—सत्यवीर और गोलू—ने उन पर दबाव बनाया कि वे सप्लाई इंस्पेक्टर पर 6 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो बयान दें। सीमा देवी का कहना है कि जब उन्होंने इस तरह का झूठा आरोप लगाने से इनकार किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और अभद्र व्यवहार किया गया।
सीमा देवी ने उसी दिन शाहाबाद कोतवाली में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कोटेदारों में आक्रोश फैल गया है। प्रदर्शन में शामिल विक्रेताओं ने कहा कि यदि एक महिला कोटेदार की शिकायत पर भी गंभीरता नहीं दिखाई जाएगी तो इससे पूरे तंत्र का मनोबल प्रभावित होगा।
प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि कुछ तथाकथित किसान संगठनों से जुड़े लोग समय-समय पर उचित दर की दुकानों पर पहुंचकर अनियमितता के आरोप लगाते हैं, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और समाचार पत्रों में छपवाने की धमकी देते हैं। इसके माध्यम से कथित रूप से मासिक अवैध वसूली का दबाव बनाया जाता है। कोटेदारों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का कार्य प्रभावित हो रहा है और पात्र कार्डधारकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानी’, रविकांत तिवारी, मुईद अहमद, जहीरूद्दीन मंसूरी और रोहित कुमार समेत बड़ी संख्या में विक्रेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि महिला कोटेदार की शिकायत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसडीएम शाहाबाद को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी उचित दर विक्रेता सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक विश्ववार्ता समाचार पत्र हरदोई यूपी
    Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लखनऊ में खाटू श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा, भक्तों की उमड़ी अपार भीड़। रंग-गुलाल से सराबोर हुए श्रद्धालु, खाटू श्याम बाबा के जयकारों से गूंजे रास्ते। भक्तों ने झूमकर किया नृत्य, शोभायात्रा में दिखाई दी अद्भुत आस्था और उत्साह। शानदार जश्न के बीच खाटू श्याम बाबा की भक्ति में डूबा पूरा शहर।
    2
    लखनऊ में खाटू श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा, भक्तों की उमड़ी अपार भीड़।
रंग-गुलाल से सराबोर हुए श्रद्धालु, खाटू श्याम बाबा के जयकारों से गूंजे रास्ते।
भक्तों ने झूमकर किया नृत्य, शोभायात्रा में दिखाई दी अद्भुत आस्था और उत्साह।
शानदार जश्न के बीच खाटू श्याम बाबा की भक्ति में डूबा पूरा शहर।
    user_Prabhat Kashyap
    Prabhat Kashyap
    Sadar, Lucknow•
    17 hrs ago
  • सांगली में ‘हिट एंड रन’ का तांडव: नशे में ड्राइवर ने रॉन्ग साइड से 6 गाड़ियां रौंदी, 7 घायल
    1
    सांगली में ‘हिट एंड रन’ का तांडव: नशे में ड्राइवर ने रॉन्ग साइड से 6 गाड़ियां रौंदी, 7 घायल
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बेसिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, तथा कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं 23 फरवरी से ही अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि वे शिक्षण कार्य बाधित किए बिना शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के तहत आज भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाया और सरकार के निर्णय के प्रति नाराजगी व्यक्त की। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामअवध यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन, घेराव हो रहा है कहा कि यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शिक्षकों ने प्रशासन से टीईटी की अनिवार्यता संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। रामअवध (पूर्व अध्यक्ष शिक्षक संघ देवरिया)
    1
    बेसिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन  भी जारी रहा।
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक,   तथा कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं 23 फरवरी से ही अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज करा रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि वे शिक्षण कार्य बाधित किए बिना शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के तहत आज  भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाया और सरकार के निर्णय के प्रति नाराजगी व्यक्त की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामअवध यादव पूर्व   जिलाध्यक्ष  ने बताया कि  बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन, घेराव हो रहा है   कहा कि यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
शिक्षकों ने प्रशासन से टीईटी की अनिवार्यता संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
रामअवध  (पूर्व अध्यक्ष शिक्षक संघ देवरिया)
    user_खबर पूर्वांचल
    खबर पूर्वांचल
    Media and News Sadar, Lucknow•
    13 hrs ago
  • एक शेर है कि- किस्मत इतनी मेहरबान थी आज बाजार में, कूड़ेदान में भी लोगों को मिठाई नजर आ गई तैयार में 😄 यूपी – हापुड़ में फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटी मिठाई पकड़कर नष्ट करने के बजाय डस्टबिन में फिंकवा दी, लोग भी “मुफ्त की मिठाई” समझकर वहां से भी उठा ले गए
    1
    एक शेर है कि-
किस्मत इतनी मेहरबान थी आज बाजार में,
कूड़ेदान में भी लोगों को मिठाई नजर आ गई तैयार में 😄
यूपी – हापुड़ में फूड सेफ्टी विभाग ने मिलावटी मिठाई पकड़कर नष्ट करने के बजाय डस्टबिन में फिंकवा दी, 
लोग भी “मुफ्त की मिठाई” समझकर वहां से भी उठा ले गए
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.