राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ - युवा मेरे भारत के लिए एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा विषय पर 16 मार्च तक आयोजित होगा शिविर पलवल/माथुर : जिला के गांव रायपुर में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर 10 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर राजकीय महाविद्यालय पलवल द्वारा युवा मेरे भारत के लिए तथा डिजिटल साक्षरता के लिए युवा विषय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य तरुण सैनी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय रायपुर के प्राचार्य संजय कुमार ने एनएसएस स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व तथा समाज सेवा में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य के.सी. शर्मा ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस इकाई-1 के कार्यक्रम अधिकारी डा. ओम प्रकाश तथा एनएसएस इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी निशा रानी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। स्वयं सेवकों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा डिजिटल ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण तथा डिजिटल साक्षरता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना विकसित करना तथा समाज को जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयं सेवकों को पूरे उत्साह और समर्पण के साथ शिविर की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

- पलवल/माथुर : आगामी जनगणना की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आज लघु सचिवालय पलवल में जिला अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण उपायुक्त पलवल डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह द्वारा दिया गया, जिसमें जनगणना से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधन से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसका पहला चरण 10 और 11 मार्च को दो दिनों तक आयोजित किया जा रहा है, जबकि दूसरा चरण 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया, नियमों और डिजिटल माध्यम से होने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देना है, ताकि आगामी जनगणना कार्य को जिले में व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके। *जनगणना की बेसिक जानकारी और कानूनी प्रावधानों पर दिया गया जोर* प्रशिक्षण के दौरान चार्ज अधिकारियों को सबसे पहले जनगणना से संबंधित मूलभूत जानकारी प्रदान की गई। इसमें जनगणना की बेसिक डेफिनिशन, उसके उद्देश्य तथा जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक और आवासीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि जनगणना का कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और कानूनों के तहत किया जाता है, जिनका पालन करना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होता है। इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि जनगणना के दौरान प्राप्त जानकारी पूरी तरह गोपनीय होती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। *सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से होगा जनगणना कार्य का डिजिटल प्रबंधन* प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को जनगणना कार्य के प्रबंधन के लिए विकसित किए गए सीएमएमएस पोर्टल (जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली) के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि आने वाली जनगणना में डिजिटल तकनीक का व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा और अधिकांश कार्य इसी पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगे। प्रशिक्षण में बताया गया कि आगे चलकर गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजरों) के प्रशिक्षण, हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग से संबंधित कार्यों तथा अन्य जनगणना गतिविधियों का प्रबंधन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इन सभी कार्यों का संचालन और निगरानी चार्ज अधिकारियों के स्तर पर की जाएगी। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि जनगणना के डिजिटल स्वरूप को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस पोर्टल के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि भविष्य में जब जनगणना का कार्य शुरू हो तो इसे सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को तकनीकी और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जिले में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान जिला एवं प्रभार अधिकारियों ने मौजूद रहकर ट्रेनिंग ली।2
- नीतीश कुमार एक दिव्यांग होने के बावजूद भी मां के सहयोग और आशीर्वाद से यूपीएससी की परीक्षा पास कर सर्व समाज को ऐसा संदेश दे दिया है की जो संकल्प कर ले वह निश्चित तौर पर सफलता के पास होता है महेंद्रगढ़ में आज नीतीश पूरी तरह से चर्चित है। उनकी कठोर मेहनत ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है।3
- Punhana mustkeem kirana store 🏪 100 kji caml mirha1
- पलवल असम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि असम और पश्चिम बंगाल का चुनाव बहुत ही निर्णायक चुनाव होगा। देश भर की निगाहें दोनों राज्यों के चुनावों पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगला में महामहिम राष्टï्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मु जी के दौरे के दौरान ममता बनर्जी सरकार द्वारा प्रोटोकॉल तोडक़र महामहिम राष्टï्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मु जी का अपमान करने का कार्य किया गया है। पश्चिम बंगला की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नेताओं का अपमान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संवैधानिक पद पर रहते हुए ऐसा नहीं करना चाहिए। जगदीश नायर ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगला जीत रही है और असम में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। असम में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि असम में नए परिसीमन के प्रारूप से भाजपा पार्टी के उम्मीदवार भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगें। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि असम में 126 सीटों में से भाजपा 80 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ले रही है। वहीं पश्चिम बंगला में भी जनता का मूड भाजपा सरकार बनाने की ओर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा जातिवाद,सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया गया है। पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है। टीएमसी सरकार की तानाशाही से जनता परेशान हो गई है। जिसका खामियाजा तत्कालीन सरकार को भुगतना पड़ेगा और जो चुनाव परिणाम आएगा वह भाजपा के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई हुई है। सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मान लिया गया है। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि असम व पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी हाईकमान ने जो ड्यूटी लगाई है। उसे बखूबी निभा रहे है। भविष्य में भी जो जिम्मेदारी दी जाएगी। उसका निर्वाह ठीक प्रकार से करेगें। उन्होंने कहा कि वह 30 वर्षों से राजनीति में है और पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे है। किसी पद को लेकर उनकी कोई लालसा नहीं है। वह पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह कार्य कर रहे है। पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। मोदी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश आर्थिक तौर पर मजबूत बन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में देश का विकास रुक गया था। दुनिया में देश की छवि धूमिल हो रही थी। लेकिन भाजपा सरकार में नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तरक्की की राह पर बढ़ रहा है। दुनिया भर में भारत की अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस व इनेलो सरकार में भी हरियाणा प्रदेश पर कर्ज था,प्रदेश के विकास के लिए कर्ज की जरूरत पड़ती है लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि भाजपा द्वारा भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध व निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल मैदान में है। राज्य सभा चुनाव हरियाणा में रोचक रूप लेने जा रहा है।1
- रायदासका में भ्रष्टाचार की हदें पार! श्मशान घाट की छतरी में घटिया निर्माण, कभी भी हो सकता है हादसा पलवल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव रायदासका में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गाँव के श्मशान घाट में बनाई गई छतरी के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छतरी के निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। छतरी की मोटाई भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं है और इसमें घटिया किस्म का मटेरियल लगाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार इस तरह का कमजोर और घटिया निर्माण कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। (यह आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित विभाग या ठेकेदार का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।)1
- Mewat- मेघालय पुलिस की गोली लगने से तारीफ मेवाती घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती... - अभी हालात में बताया जा रहा सुधार। #mewatireel #महापंचायत #mewati #highlights #मेवाती #mewativiral Ch. Aftab Ahmed Engineer Mamman Khan MLA CMO Haryana Hidayat Khan Choudhary Rahish Khan Mla Punhana Mohammad Ilyas1
- अखनाका गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया, महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा पर दिया जोर*1
- शराब के नशे में घर के बाहर बैठने से किया मना तो युवक ने गुंडे बुलाकर पड़ोसियों के ऊपर कर दिया पथराव, कई लोगों को आई चोट... सरूरपुर गांव, दुर्गा कॉलोनी से लाइव रिपोर्ट... #FaridabadNews #Crime #Sarurpur1