सेवढ़ा विधानसभा में सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से, तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत में बैठक संपन्न प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे *सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर)* की तैयारियों को लेकर आज जनपद पंचायत सेवढ़ा के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सत्येन्द्र यादव, प्रवीण गोस्वामी, चंद्रेश गुप्ता,राजेन्द्र पारासर, धीरेंद्र उदैनियां, कुलदीप चौहान,रमाशंकर पाठक, प्रतिपाल सिंह यादव, आलोक सिंह परिहार, माधव सिंह गुर्जर, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, उत्तम सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री अशोक अवस्थी, जनपद सीईओ श्री अशोक शर्मा, तहसीलदार श्री राजेन्द्र सिंह जाटव, सीएमओ सेवढ़ा श्री महिपाल सिंह यादव एवं सीएमओ इंदरगढ़ श्री विजय बहादुर, निर्वाचन से शैलेन्द्र गुबरेले उपस्थित रहे। विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि माननीय मोदी जी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में गुजरात पूरे देश के लिए विकास का मॉडल बना और 2014 के बाद देश ने इतनी प्रगति की कि आज विश्व पटल पर भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनके कार्यकाल में हर नागरिक को शासन की किसी न किसी योजना का लाभ मिला है। ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने में हमें गर्व है। विधायक श्री अग्रवाल ने बताया कि सेवढ़ा विधानसभा में अभियान के तहत निम्न कार्यक्रम आयोजित होंगे- *1. आशीर्वाद का दीया -* 17 सितम्बर शाम 7 बजे सभी बूथों पर। *2. मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा -* 19 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक हर ग्राम पंचायत में। *3. सेवा की कहानी व 25 साल-25 कहानियाँ -* 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक। *4. सेवा ज्योति कलश यात्रा -* 07 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर। *5. वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान एवं सेवा सेतु अभियान -* 02 से 10 अक्टूबर तक। *6. सुशासन सेवा संवाद -* 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर, जिसमें सेवढ़ा के चिन्हित पंच-सरपंचों को दिल्ली भेजा जाएगा। विधायक जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। बैठक में पूरे विकास खंड के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

- डबरा के कॉंग्रेसियो से साक्षात्कार हुआ राजेंद्र सिंह ओमप्रकाश शाक्य एवं दीपक खरे जी,1
- जनपद पंचायत के सदस्यों ने किया एसडीम कार्यालय में होनी वाली मीटिंग का बहिष्कार , सीईओ पर लगे भेदभाव करने के आरोप डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश जनपद पंचायत के सदस्यों ने किया एसडीम कार्यालय में होनी वाली मीटिंग का बहिष्कार डबरा जनपद पंचायत के 10 सदस्य आज एसडीएम द्वारा ली जा रही मीटिंग में नहीं पहुंचे , जिससे एसडीएम ने उन्हें बुलाकर चर्चा की । जनपद सदस्यों ने CEO पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा हमारे वार्डों में किसी भी प्रकार का काम नहीं कराया गया है और ना ही स्वीकृत किए गए हैं जबकि और वार्डों में कई विकास कार्य हो चुके हैं जिसकी वजह से हम अपने क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं । जिसे लेकर आज एसडीएम महोदया को ज्ञापन दिया है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराई जाएगी और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।4
- थाना गोराघाट पुलिस ने हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा स्विफ्ट कार जप्त की* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री विनायक शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना विवरण— दिनांक 15.09.2026 को फरियादी दिनेश कुमार पाठक पुत्र राजाराम पाठक, उम्र 60 वर्ष, निवासी कोटेश्वर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 10, काली माता मंदिर, ग्वालियर द्वारा थाना गोराघाट में बताया कि आरोपीगण राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली, सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा एवं रितिक पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी कुरैठा द्वारा हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 126(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही— प्रकरण में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली एवं सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा आरोपी सुनील पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक UP 93 BJ 8865 जप्त की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विनीत तिवारी, उपनिरीक्षक बलराम मांझी, प्रधान आरक्षक चालक 99 कैलाश, आरक्षक 287 अनुज गुर्जर, आरक्षक 862 नवीन एवं आरक्षक 596 कोक सिंह की सराहनीय भूमिका रही। थाना गोराघाट पुलिस ने हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा स्विफ्ट कार जप्त की* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्री विनायक शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हथियार दिखाकर रास्ता रोकने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना विवरण— दिनांक 15.09.2026 को फरियादी दिनेश कुमार पाठक पुत्र राजाराम पाठक, उम्र 60 वर्ष, निवासी कोटेश्वर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 10, काली माता मंदिर, ग्वालियर द्वारा थाना गोराघाट में बताया कि आरोपीगण राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली, सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा एवं रितिक पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी कुरैठा द्वारा हथियार दिखाकर उसका रास्ता रोका गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 126(2), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही— प्रकरण में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा पुत्र उत्तम सिंह यादव निवासी पड़री, मायाराम पुत्र राकेश पाल निवासी निचरौली एवं सुनील पुत्र सहाब सिंह पाल निवासी कुरैठा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी राजा यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 306 बोर की बंदूक एवं 06 जिंदा राउंड तथा आरोपी सुनील पाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक UP 93 BJ 8865 जप्त की गई। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विनीत तिवारी, उपनिरीक्षक बलराम मांझी, प्रधान आरक्षक चालक 99 कैलाश, आरक्षक 287 अनुज गुर्जर, आरक्षक 862 नवीन एवं आरक्षक 596 कोक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।1
- भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस।* दतिया। ब्रेकिंग। *भेड़पुरा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों का निकला जुलूस।* भेड़पुरा पर फायरिंग की घटना के चंद घंटों में पकड़े गए तीनों दहशतगर्द। *सिविल लाइन पुलिस ने माखन यादव, राम अवतार यादव और पुनीत कुशवाहा को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस।* फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने निकाली हेकड़ी। *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा और एक जिन्दा कारतूस बरामद।* आरोपियों ने बहादुर अहिरवार पर की थी फायरिंग। *सिविल लाइन टीआई वैभव गुप्ता की कार्यवाही।*1
- बहु व नाती ने किया मेरी मां पर जुल्म दतिया sp से बोला बेबस बेटा @datia @spdatia #datia #datiadilse #datia #datia #दतिया बहु व नाती ने किया मेरी मां पर जुल्म दतिया sp से बोला बेबस बेटा @datia @spdatia #datia #datiadilse #datia #datia #दतिया1
- ग्वालियर-झांसी हाईवे पर करीब 10 फीट लंबा अजगर, वाहन चालकों में दहशत दतिया के ग्वालियर-झांसी हाईवे पर अब्बास के ढाबे के सामने करीब 10 फीट लंबा अजगर बीच सड़क पर पहुंच गया। अजगर के सड़क पर होने से वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि समय रहते अजगर को नहीं पकड़ा गया तो वह किसी वाहन की चपेट में आकर घायल या मृत हो सकता है। वहीं, सड़क से हटने के बाद अजगर आसपास की कॉलोनी में घुसकर लोगों के लिए खतरा बन सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।1
- मगरोरा के स्वाई लाल जाटव जी 2016 से 70 आवेदन देने के बाबजूद भी आवासीय पट्टा ना पा सके1
- स्लग: डबरा में सहेली ने नशीला पदार्थ खिलाकर की चोरी की कोशिश एंकर: डबरा में भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बचपन की सहेली बनकर घर में आई महिला ने कथित तौर पर कोल्डड्रिंक और लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया। परिवार के लोग बेहोश हुए तो महिला ने जेवर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन बेटी की आंख खुलने पर वह रंगे हाथों पकड़ी गई। VO: मामला जेल रोड स्थित काली माता मंदिर के पास का है। फरियादिया उर्मिला बघेल की बचपन की सहेली भगवती चौहान घर में रहने आई थी। आरोप है कि उसने स्प्राईट और बूंदी के लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिलाया, जिसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान महिला जेवर चोरी करने लगी, तभी बेटी पूजा की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। परिजनों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4