logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय वजीरगंज में बाल संसद का हुआ गठन श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय वजीरगंज में बाल संसद का हुआ गठन -आयुषी बनी राष्ट्रपति एवं विक्रम बने प्रधानमंत्री वजीरगंज| प्रखंड के श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया| प्रधानाध्यापक अमरनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन एवं पर्यवेक्षण नरेश सिंह ने किया| इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही| बाल संसद के दायित्वों से कराया गया अवगत- कार्यक्रम के दौरान संयोजक सह पर्यवेक्षक नरेश सिंह ने बाल संसद के गठन का उद्देश्य बताते हुए उसके कर्तव्यों, अधिकारों एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला.|उन्होंने कहा कि बाल संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। आयुषी बनी राष्ट्रपति विक्रम कुमार बने प्रधानमंत्री- बाल संसद में आयुषी कुमारी को राष्ट्रपति ,विक्रम कुमार को प्रधानमंत्री तथा विकास कुमार को को उपप्रधानमंत्री चुना गया।गौरव कुमार को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। विभिन्न विभागों के लिए चुने गए छात्र प्रतिनिधि प्रिंस कुमार को खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया वहीं, प्रकाश को जल एवं बागवानी मंत्री चुना गया।इसके अलावा साहिल कुमार को स्वच्छता मंत्री, नगमा खातून को उप स्वच्छता मंत्री, धर्मवीर कुमार को विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक मंत्री के सहयोग के लिए चुने गए छात्र- प्राचार्य अमरनाथ सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंत्री के सहयोग के लिए पांच-पांच छात्र-छात्राओं का भी चयन किया गया है। ताकि विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का बेहतर संचालन किया जा सके। शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित- इस अवसर पर शिक्षक डॉ राजेश कुमार ,सुनील कुमार ,जितेंद्र कुमार ,अरविंद कुमार ,अफसाना परवीन ,मधुमिता चक्रवर्ती ,रिंकू कुमारी ,खुशबू कुमारी ,स्वाति कुमारी ,अजय कुमार ,बजरंगी ठाकुर ,पंकज कुमार , गुलशन कुमार ,सुनील कुमार ,मुकेश कुमार ,श्रवण दास ,सुगंधि कुमारी ,रिंकी कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे|

9 hrs ago
user_हेमन्त कुमार  सिंह
हेमन्त कुमार सिंह
जनहित मे समर्पित Wazirganj•
9 hrs ago

श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय वजीरगंज में बाल संसद का हुआ गठन श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय वजीरगंज में बाल संसद का हुआ गठन -आयुषी बनी राष्ट्रपति एवं विक्रम बने प्रधानमंत्री वजीरगंज| प्रखंड के श्री रामानुग्रह उच्चतर माध्यमिक मॉडल विद्यालय में सोमवार को बाल संसद का गठन किया गया| प्रधानाध्यापक अमरनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन एवं पर्यवेक्षण नरेश सिंह ने किया| इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही| बाल संसद के दायित्वों से कराया गया अवगत- कार्यक्रम के दौरान संयोजक सह पर्यवेक्षक नरेश सिंह ने बाल संसद के गठन का उद्देश्य बताते हुए उसके कर्तव्यों, अधिकारों एवं दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला.|उन्होंने कहा कि बाल संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। आयुषी बनी राष्ट्रपति विक्रम कुमार बने प्रधानमंत्री- बाल संसद में आयुषी कुमारी को राष्ट्रपति ,विक्रम कुमार को प्रधानमंत्री तथा विकास कुमार को को उपप्रधानमंत्री चुना गया।गौरव कुमार को शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। विभिन्न विभागों के लिए चुने गए छात्र प्रतिनिधि प्रिंस कुमार को खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया वहीं, प्रकाश को जल एवं बागवानी मंत्री चुना गया।इसके अलावा साहिल कुमार को स्वच्छता मंत्री, नगमा खातून को उप स्वच्छता मंत्री, धर्मवीर कुमार को विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। प्रत्येक मंत्री के सहयोग के लिए चुने गए छात्र- प्राचार्य अमरनाथ सिंह ने बताया कि प्रत्येक मंत्री के सहयोग के लिए पांच-पांच छात्र-छात्राओं का भी चयन किया गया है। ताकि विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का बेहतर संचालन किया जा सके। शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित- इस अवसर पर शिक्षक डॉ राजेश कुमार ,सुनील कुमार ,जितेंद्र कुमार ,अरविंद कुमार ,अफसाना परवीन ,मधुमिता चक्रवर्ती ,रिंकू कुमारी ,खुशबू कुमारी ,स्वाति कुमारी ,अजय कुमार ,बजरंगी ठाकुर ,पंकज कुमार , गुलशन कुमार ,सुनील कुमार ,मुकेश कुमार ,श्रवण दास ,सुगंधि कुमारी ,रिंकी कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे|

More news from बिहार and nearby areas
  • सिद्ध पीठ बाबा लाइनईश्वर महादेव में श्रावणी मेला का उद्घाटन माननीय श्री चिंटू भैया अमर शंकर सिंह वजीरगंज हाई स्कूल के टीचर बाटो बाबू एवं से कमला प्रसाद सिंह के कर कमलो द्वारा शराबी मेला का उद्घाटन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया
    4
    सिद्ध पीठ बाबा लाइनईश्वर महादेव में श्रावणी मेला का उद्घाटन माननीय श्री चिंटू भैया अमर शंकर सिंह वजीरगंज हाई स्कूल के टीचर बाटो बाबू एवं से कमला प्रसाद सिंह के कर कमलो द्वारा शराबी मेला का उद्घाटन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter वजीरगंज, गया, बिहार•
    17 hrs ago
  • संसद में सियासी ड्रामा चरम पर,पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!" "संसद में सियासी ड्रामा चरम पर—पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!"
    1
    संसद में सियासी ड्रामा चरम पर,पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!"
"संसद में सियासी ड्रामा चरम पर—पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!"
    user_पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    Salesperson हिसुआ, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • कागजों में खुद गई 55 लाख की पइन, धरातल पर एक फावड़ा भी नहीं चला - सोनसा में मनरेगा घोटाला* : कागजों में खुद गई 55 लाख की पइन, धरातल पर एक फावड़ा भी नहीं चला - सोनसा में मनरेगा घोटाला* हिसुआ सरकारी फाइलों में पइन पूरी तरह खुदी हुई दिख रही है, लेकिन मौके पर घास-झाड़ियां उगी हैं। मामला हिंदुआ प्रखंड की सोनसा पंचायत का है, जहां मनरेगा योजना से बनने वाली नटेरी पइन में 55 लाख 26 हजार रुपये के गबन का सनसनीखेज आरोप लगा है। आरोप पंचायत की मुखिया जमीला खातून और उनके प्रतिनिधि नसीम अख्तर उर्फ तस्लीमुद्दीन पर है। ग्रामीणों - ग्रामीण भोला सिंह, संकेत बिहारी,, शानू कुमार, बाजो शर्मा, प्रमोद कुमार, उमेश मांझी, नर्सा मांझी, बच्चू मांझी, अनुज पंडित व रामचरित्र मांझी सहित दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि मनेरगा में भारी अनियमितता हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग तीन किलोमीटर लंबी पइन में सिर्फ खानापूर्ति कर पूरी राशि निकाल ली गई। जबकि हकीकत ये है कि पइन की वर्तमान दुरवस्था के कारण एकमात्र सहारा यही पइन है। पइन में सिल्ट नहीं निकलने से गुरचक के पास से ही पानी आगे नहीं बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पइन से चार महीने पहले ही काम शुरू होना था। अगर पइन की खुदाई सही तरीके से हुई होती, तो बरसात का पानी गांव तक पहुंच जाता और धान की रोपनी शुरू हो गई होती। लेकिन अब खेत सूखे पड़े हैं और नकदी फसल संकट में है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ देवानंद कुमार सिंह को आवेदन देकर जांच की मांग की है। बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मनरेगा पीओ के पास जांच के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बीडीओ, डीएम सहित प्रदेश स्तर तक आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ---
    2
    कागजों में खुद गई 55 लाख की पइन, धरातल पर एक फावड़ा भी नहीं चला - सोनसा में मनरेगा घोटाला*
: कागजों में खुद गई 55 लाख की पइन, धरातल पर एक फावड़ा भी नहीं चला - सोनसा में मनरेगा घोटाला*
हिसुआ सरकारी फाइलों में पइन पूरी तरह खुदी हुई दिख रही है, लेकिन मौके पर घास-झाड़ियां उगी हैं। मामला हिंदुआ प्रखंड की सोनसा पंचायत का है, जहां मनरेगा योजना से बनने वाली नटेरी पइन में 55 लाख 26 हजार रुपये के गबन का सनसनीखेज आरोप लगा है।
आरोप पंचायत की मुखिया जमीला खातून और उनके प्रतिनिधि नसीम अख्तर उर्फ तस्लीमुद्दीन पर है। 
ग्रामीणों - ग्रामीण भोला सिंह, संकेत बिहारी,, शानू कुमार, बाजो शर्मा, प्रमोद कुमार, उमेश मांझी, नर्सा मांझी, बच्चू मांझी, अनुज पंडित व रामचरित्र मांझी सहित दर्जनों ग्रामीणों का आरोप है कि मनेरगा में भारी अनियमितता हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगभग तीन किलोमीटर लंबी पइन में सिर्फ खानापूर्ति कर पूरी राशि निकाल ली गई। जबकि हकीकत ये है कि पइन की वर्तमान दुरवस्था के कारण एकमात्र सहारा यही पइन है। पइन में सिल्ट नहीं निकलने से गुरचक के पास से ही पानी आगे नहीं बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस पइन से चार महीने पहले ही काम शुरू होना था। अगर पइन की खुदाई सही तरीके से हुई होती, तो बरसात का पानी गांव तक पहुंच जाता और धान की रोपनी शुरू हो गई होती। लेकिन अब खेत सूखे पड़े हैं और नकदी फसल संकट में है।
इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ देवानंद कुमार सिंह को आवेदन देकर जांच की मांग की है। बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मनरेगा पीओ के पास जांच के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बीडीओ, डीएम सहित प्रदेश स्तर तक आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
---
    user_Sanjay Patrakaar
    Sanjay Patrakaar
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू
    1
    बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। गर्भपात किया है। मारपीट की गई है।बावजूद इसके पुलिस ने 3 आरोपियों को केस से बाहर कर दिया है। बेटी की हालत इतनी खराब है कि खड़ी भी नहीं हो पा रही। महिला पुलिसकर्मी ने शांत रहने को कहा, डीसी ने ऑफिस में मिलने का आश्वासन दिया। घटना यमुना नगर की है।
    1
    हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है।
हरियाणा की कानून व्यवस्था देखिए - रेप पीड़िता की माँ पुलिस कमिश्नर के सामने चीखती चिल्लाती बिलख रही है। इसकी बेटी से कई साल तक रेप किया गया है। गर्भपात किया है। मारपीट की गई है।बावजूद इसके पुलिस ने 3 आरोपियों को केस से बाहर कर दिया है।
बेटी की हालत इतनी खराब है कि खड़ी भी नहीं हो पा रही। महिला पुलिसकर्मी ने शांत रहने को कहा, डीसी ने ऑफिस में मिलने का आश्वासन दिया। घटना यमुना नगर की है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    5 hrs ago
  • बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी टीचरों के बारे में किया कुछ बोले।
    1
    बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी टीचरों के बारे में किया कुछ बोले।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • जिलाअध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण सिवल सर्जन को दिए निर्देश गया जी।आज जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद द्वारा अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया है । जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा गैर निबंधित प्राइवेट अस्पतालों पर करवाई करने, परैया प्रखंड के झीकटिया, टाउन ब्लॉक के कुजापी, मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिए एवं सिविल सर्जन के साथ संयुक्त रूप से ओपीडी सहित प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर रोगियों से जानकारी लेकर और सुधार करने का निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को दिए। जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन , निर्माण एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा बेहतर है। अस्पताल परिसर में कई भवन जर्जर स्थिति में देखकर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविलसर्जन से इसे तुड़वाने को बोले। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 100 बेड का अस्पताल है किंतु भवन एवं जगह की कमी के कारण 60 बेड उपलब्ध है, इस पर जदयू जिलाध्यक्ष सिविल सर्जन को आश्वासन दिए इस मामले को स्वास्थ सचिव एवं मंत्री को अवगत कराकर जल्द ही समाधान करवाएंगे! इस निरीक्षण में कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, मधुसूदन राय, अजीत शर्मा, बृजराज पाण्डेय, गौतम रावत, मितांबरा लोहड़े, रिंकू सिंह, गीता वर्मा , वीणा देवी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें हैं
    1
    जिलाअध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण सिवल सर्जन को दिए निर्देश
गया जी।आज जदयू गया जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद द्वारा अजय कुशवाहा का स्वागत किया गया है । जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा गैर निबंधित प्राइवेट अस्पतालों पर करवाई करने, परैया प्रखंड के झीकटिया, टाउन ब्लॉक के कुजापी, मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संबंध में जानकारी लिए एवं सिविल सर्जन के साथ संयुक्त रूप से ओपीडी सहित  प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण कर रोगियों से जानकारी लेकर और सुधार करने का निर्देश संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को दिए।  जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे, सीटी स्कैन , निर्माण एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा बेहतर है। अस्पताल परिसर में कई भवन जर्जर स्थिति में देखकर जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने सिविलसर्जन से इसे तुड़वाने को बोले। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 100 बेड का अस्पताल है किंतु भवन एवं जगह की कमी के कारण 60 बेड उपलब्ध है, इस पर जदयू जिलाध्यक्ष  सिविल सर्जन को आश्वासन दिए इस मामले को स्वास्थ सचिव एवं  मंत्री  को अवगत कराकर जल्द ही समाधान करवाएंगे!
इस निरीक्षण में कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, मधुसूदन राय, अजीत शर्मा, बृजराज पाण्डेय, गौतम रावत, मितांबरा लोहड़े, रिंकू सिंह, गीता वर्मा , वीणा देवी सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें हैं
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.