Shuru
Apke Nagar Ki App…
अनुविभागीय अधिकारी राकेश चौरसिया ने बहोरीबंद के खुर्शी बाकल गांव में 2027 की जनगणना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Koushal tiwari
अनुविभागीय अधिकारी राकेश चौरसिया ने बहोरीबंद के खुर्शी बाकल गांव में 2027 की जनगणना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भोपाल रेलवे स्टेशन पर चलती 'भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस' में चढ़ने की कोशिश करते समय एक युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बुरी तरह फंस गया। इस खौफनाक हादसे में युवक का एक हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसका CCTV फुटेज सामने आया है। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया है और जीआरपी मामले की जांच कर रही है।1
- दमोह में पूरक परीक्षाओं के लिए 20 किलोमीटर से अधिक दूरी पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों में जिला कलेक्टर ने संशोधन करवाया है। अब छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपने नजदीकी केंद्रों पर ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा।1
- दमोह जिले के हटा में 7 माह पुराने अवैध शराब मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गाड़ी मालिक से पूछताछ के बाद इन आरोपियों को पकड़ा, जिन्हें अब न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है।1
- मध्य प्रदेश के सागर जिले में 30-35 अहिरवार किसानों को मिली पट्टे की जमीनों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इससे आक्रोशित किसानों ने प्रशासन पर रिश्वतखोरी और मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा क्षेत्र में एक सरपंच का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। विधायक नीरज सिंह के करीबी माने जाने वाले इस सरपंच की हरकत ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।1
- *बस स्टैंड के पास क्राइस्ट ज्योति स्कूल रोड पर खुदी सड़क में समाई कार, महापौर आवास से चंद कदम दूर हुआ हादसा* *अमर रिपब्लिक, सतना।* स्मार्ट सिटी के गड्ढे अब वीआईपी जोन तक पहुंच गए हैं। बुधवार सुबह बस स्टैंड के पास क्राइस्ट ज्योति स्कूल रोड पर महापौर योगेश ताम्रकार के आवास से महज 200 मीटर दूर खुदी सड़क में एक कार समा गई। हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे, लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। *कैसे हुआ हादसा* बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे क्राइस्ट ज्योति स्कूल के पास से गुजर रही एक कार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क के गड्ढे में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क 3 महीने से खुदी है। मौके पर न बैरिकेडिंग थी, न कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम पट्टी। सुबह के धुंधलके में ड्राइवर गड्ढा देख नहीं पाया और कार का अगला पहिया सीधे 5 फीट गहरे गड्ढे में चला गया। *"स्कूल टाइम में हो सकता था बड़ा हादसा" - अभिभावक* क्राइस्ट ज्योति स्कूल के पास मौजूद एक अभिभावक ने कहा, "गनीमत है कि अभी स्कूल में छुट्टी है। अगर बच्चों के आने-जाने के वक्त ये हादसा होता तो भगदड़ मच जाती। रोज यहां सैकड़ों बच्चे निकलते हैं। 3 महीने से सड़क खुदी है, पर ठेकेदार और प्रशासन बेखबर है।" कार चालक ने बताया, "अचानक गड्ढा सामने आ गया। ब्रेक लगाने का मौका ही नहीं मिला। शुक्र है परिवार और बच्चे साथ नहीं थे, वरना अनहोनी हो जाती। महापौर के घर के पास ही ये हाल है तो बाकी शहर का क्या होगा?" *महापौर आवास से 200 मीटर दूर, फिर भी लापरवाही?* हादसे वाली जगह महापौर योगेश ताम्रकार के शासकीय आवास से महज 200 मीटर दूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वीआईपी इलाके में ही ये हाल है तो कॉलोनियों और बाहरी वार्डों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सिविल लाइन, सेमरिया चौक, कोठी रोड समेत शहर में 12 से ज्यादा जगहों पर महीनों से सड़कें खुदी पड़ी हैं। *महापौर योगेश ताम्रकार कब जताएंगे नाराजगी?* आए दिन हो रही घटनाओं से शहर के लोग सवाल पूछ रहे हैं। उनका कहना है कि महापौर योगेश ताम्रकार अक्सर मौके पर पहुंचते भी हैं और नाराजगी जताते हैं। लेकिन लोग अब पूछ रहे हैं कि "ये बेहद शर्मनाक है" कहने के बाद ठोस कार्रवाई कब होगी? *जनता के 4 सवाल:* 1. स्मार्ट सिटी CEO को कब तलब कर जवाब मांगा जाएगा? 2. पूरे शहर की खुदी सड़कों की रिपोर्ट कब तक मंगाई जाएगी? 3. जहां बैरिकेडिंग नहीं, वहां काम तुरंत बंद कब कराया जाएगा? 4. लापरवाह ठेकेदारों पर FIR कब दर्ज होगी? *स्मार्ट सिटी अफसरों पर कब गिरेगी गाज?* लोगों की मांग है कि महापौर नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दें कि स्मार्ट सिटी के सभी ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 48 घंटे में सेफ्टी इंतजाम पूरे कराए जाएं। इसके बाद भी लापरवाही मिले तो भुगतान रोका जाए और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। क्रेन बुलाकर कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रैफिक बाधित रहा। *[नोट: घटना का वीडियो वायरल है। क्राइस्ट ज्योति स्कूल प्रबंधन ने भी जिला प्रशासन से सड़क तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।]*1
- बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक हृदयविदारक हादसे में दिल्ली से मालदा जा रही फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो अज्ञात महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों महिलाएं पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें रौंद दिया। इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।1
- दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में मैरिज गार्डन में खाना बनाने गई एक महिला से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।1
- आज बेलगाम ट्रेक्टर चालक ने एक व्यक्ति के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया.. घटना सिंधी कॉलोनी स्तिथ कमला ज्वेलर्स शॉप के पास की है1