बीकानेर महाजन में 1 किलो से अधिक अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, गुजरात नंबर कार जब्त पत्रकार इकबाल खान बीकानेर महाजन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 19 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त गुजरात नंबर की कार को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।महाजन थानाधिकारी भजनलाल लावा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Post by SSSO NEWS1
- नई दिल्ली पत्रकार इकबाल खान डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अभिनेता सलमान खान और आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गौरतलब है कि यति नरसिंहानंद पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो चुकी है।1
- बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सुरक्षा के यह हालात है और अस्पताल प्रशासन का ध्यान केवल ठेकेदारों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने और गरीब सुरक्षा गार्डों का निवाला छिनने पर है #news #pbm #viral #1m1
- Post by SSSO News1
- Gangaur festival, the longest running religious festival, was organised today with great enthusiasm in Junagadh campus.1
- Post by Babulal kaswan1
- आज प्रतियोगिता परीक्षा को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश के बाद भी रोडवेज चालक द्वारा निर्धारित बस स्टैंड पर बस नहीं रोकी गई जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांव में राजस्थान रोडवेज बस द्वारा निर्धारित बस स्टॉप पर बस नहीं रोकी गई जिससे परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।1
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान सहित कुल 8 युद्धों को खत्म कराया है। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उन्हें बताया कि उनकी पहल से 30 से 50 मिलियन लोगों की जान बची। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने यह दावा दो बार दोहराया और साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर अफसोस भी जताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों के बावजूद उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार हैं।एक और युद्ध खत्म करना है ट्रंप ने आगे कहा कि अभी एक और युद्ध खत्म करना बाकी है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह ईरान से जुड़े तनाव, रूस यूक्रेन युद्ध या किसी अन्य वैश्विक संघर्ष की बात कर रहे हैं। ट्रंप पहले भी भारत पाकिस्तान तनाव को खत्म कराने का दावा कर चुके हैं। हालांकि भारत सरकार ने इन दावों को कई बार खारिज किया है। पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर सीमापार आतंकियों को निशाना बनाया था, जो तीन दिन तक चला। नाटो सहयोगियों पर नाराजगी ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाटो सहयोगियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर कई देशों ने अमेरिका का साथ नहीं दिया। उन्होंने दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और जापान का नाम लेते हुए कहा कि इन देशों ने अपेक्षित सहयोग नहीं किया, जबकि अमेरिका उनकी सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाता है।1