गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित आज गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिला गंगा समिति भोजपुर द्वारा जल संरक्षण विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन महाराजा महाविद्यालय, आरा में किया गया। यह कार्यक्रम 16 मार्च से 30 मार्च 2026 तक चल रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य आमजन विशेषकर युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने का संकल्प लिया, जिससे भविष्य में जल संकट को कम किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य और कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया । कार्यक्रम का उद्घाटन महाराजा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. कनक लता, जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ मिशन (ग्रामीण) भोजपुर रंजय बैठा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अमित कुमार सिंह ने नदी स्वच्छता एवं नदी पुनर्जीवन के महत्व पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं रंजय बैठा ने जल गुणवत्ता की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ जल के महत्व को रेखांकित किया। फैयाज़ इक़बाल ने जल संरक्षण के प्रभावी उपायों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के सफल संचालन में नितीश कुमार सिंह, बिट्टू कुमार,सुमंत खुशी कुमारी , सुधांशु,मुस्कान कुमार दीपिका कुमारी सहित अन्य स्वयंसेवकों एवं NSS के छात्रों की सराहनीय भूमिका रही। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में जल बचाने के लिए प्रेरित करना था। इस प्रकार के प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत जल संरक्षण पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित आज गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिला गंगा समिति भोजपुर द्वारा जल संरक्षण विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन महाराजा महाविद्यालय, आरा में किया गया। यह कार्यक्रम 16 मार्च से 30 मार्च 2026 तक चल रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य आमजन विशेषकर युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना
(NSS) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने का संकल्प लिया, जिससे भविष्य में जल संकट को कम किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य और कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना महाराजा महाविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी ने किया । कार्यक्रम का उद्घाटन महाराजा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. कनक लता, जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ मिशन (ग्रामीण) भोजपुर
रंजय बैठा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अमित कुमार सिंह ने नदी स्वच्छता एवं नदी पुनर्जीवन के महत्व पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं रंजय बैठा ने जल गुणवत्ता की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ जल के महत्व को रेखांकित किया। फैयाज़ इक़बाल ने जल संरक्षण के प्रभावी उपायों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की
जानकारी साझा की। कार्यक्रम के सफल संचालन में नितीश कुमार सिंह, बिट्टू कुमार,सुमंत खुशी कुमारी , सुधांशु,मुस्कान कुमार दीपिका कुमारी सहित अन्य स्वयंसेवकों एवं NSS के छात्रों की सराहनीय भूमिका रही। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में जल बचाने के लिए प्रेरित करना था। इस प्रकार के प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा बबुरा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, सीसीटीएनएस, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी अनुसंधान एवं निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण, अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने तथा जनता को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। एवं पुलिस कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।2
- आरा। भोजपुर जिला मुख्यालय में महावीर जयंती के अवसर पर जैन समुदाय द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान महावीर स्वामी के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियों और बैंड-बाजे के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पुरुष, महिलाएं एवं बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और प्रेम के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत एवं जलपान की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जैन समुदाय के लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में शांति, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।1
- पटना जिला के पालीगंज थाना रोड में फल मंडी को प्रशासन द्वारा हटाया गया1
- LPG किल्लत पर प्रशांत किशोर ने कहा आपलोग अपने परिवार अपने बच्चों की चिंता करे,कोविड विश्वव्यापि त्रासदी थी जिससे कोई बचा नहीं था लेकिन यह एक अलग समस्या है इसमे साथ देने के जगह, परेसान करने की राजनिति हो रही है, यह सही नहीं है!1
- is video mein Ham aapko dikhaunga ki comedy video kaise shoot karte Hain #viralnews #comedy #shuru1
- संविधान, Article 25 अंतरात्मा की स्वतंत्रता और धर्म को अबाध रुप से मानने आचरण करने और प्रचार करने की स्वतंत्रता1
- पटना के अशोक नगर स्थित झा मैरिज हॉल में केवल सच कम्युनिकेशन के तत्वावधान में एकदिवसीय टारगेट गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड और दिल्ली से आए पत्रकारों और बुद्धिजीवियों की भागीदारी ने इसे खास बना दिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उन्हें सशक्त बनाना और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केवल सच पत्रिका के मुख्य संपादक ब्रजेश मिश्र ने भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी और घूसखोरी में लिप्त अधिकारी देश के लिए अभिशाप हैं और ऐसे लोगों से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मीडिया की भूमिका को सच्चाई सामने लाने में सबसे महत्वपूर्ण बताया। ब्रजेश मिश्र ने आगे कहा कि मीडिया का कर्तव्य सत्ता या दबाव के आगे झुकना नहीं, बल्कि निर्भीक होकर सच्चाई को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि केवल सच पिछले 20 वर्षों से इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आगे भी बिना किसी समझौते के सच को उजागर करता रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे बिना डर और दबाव के अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में अमिताभ रंजन मिश्र, अमोद कुमार, त्रिलोकी नाथ प्रसाद, शशि रंजन सिंह, डॉ. लक्ष्मी नारायण पटेल, मिथिलेश कुमार, संकेत कुमार झा और सुधीर कुमार मिश्र सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।1
- आरा। आरा,शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के सिवान और झारखंड के राँची की टीम ने भाग लिया जिसमें सिवान की टीम चैम्पियन बना मैच शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। मैच के 25 वे मिनट में राँची टीम के जर्सी नंबर 10 गोल्डी ने गोल कर अपने टीम को बढ़त दिला दी लेकिन मैच 70 मिनट पर सिवान की जर्सी नंबर 9 ने एक सुन्दर गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया जो कि अंत तक बरकार रहा अंत में ट्राई ब्रेकर हुआ और उसमें सिवान की टीम ने बाजी मारी और खुद को चैम्पियन बनाया दिया मैच में निर्णायक की भूमिका में राजकुमार, नंद गोपाल, सुनील कुमार और रवि रंजन ने थे। अंत में प्रयास एक कोशिश बदलाव के संस्थापक कुमार मंगलम ने कहा कि इस तरह का आयोजन सामुदायिक एकता और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना ,क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा एक मात्र लक्ष्य था और इस तरह के टूर्नामेंट हमेसा होता रहेगा। मैच सुरु होने से पूर्व मुख्य अतिथि सामजिक नेता गुड्डू सिंह बाबुवान ने विधिवत्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ किया। मौके पर उपस्थित समाजसेवी ऋतुराज चौधरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक समाजसेवी रवीश कुमार शिक्षक आनंद मोहन प्रताप सिंह समाजसेवी विकास सिंह छोटू सिंह सहयोगी के रूप में उत्सव राठौर, अभिमन्यु कुमार, मणि कुमार, मृत्युंजय कुमार, रघुराज तिवारी, विकास कुमार राय, शिवम कुमार,यश कुमार, रोहन कुमार के साथ साथ हजारों की संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद थे।4