बढ़ती महंगाई और बिजली संकट को लेकर जीरापुर में ब्लॉक कांग्रेस का हल्लाबोल, कांग्रेसियों ने हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लेकर की नारेबाजी राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन। जीरापुर प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में नगर के इन्दर चौराहा से लेकर नगर के मुख्य मार्गों से अटलचौक, जमाई कालोनी, माचलपुर नाका होते हुए नारेबाजी करते-करते रैली निकाली गई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक एकत्रित हुए। जिन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां थामे हुए थे,जिन पर महंगाई और बिजली संकट को लेकर तीखे नारे लिखे थे। बढ़ती महंगाई को लेकर रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, शक्कर, तैल, गुड़ के आसमान छूते भाव और आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी, किसानों और गृहणियों की कमर तोड़ दी है। साथ ही बिजली के भारी बिलों और अघोषित कटौती, किसानों की बकाया मुआवजा राशि को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया गया। रैली के समापन के बाद सभी कांग्रेसियों ने तहसीलदार सुनील वर्मा को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई गई। घरेलू एलपीजी सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के दामों में तत्काल व्यापक कटौती की जाए।शक्कर, दाल, तेल सहित आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस नीति बने। आम उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे त्रुटिपूर्ण और भारी बिजली बिलों को संशोधित कर राहत दी जाए। किसानों की बकाया मुआवजा राशि दी जाय। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत, जिला कांग्रेस महासचिव तरुण कुमार चौबे, कुशाल कुशवाह,राजेंद्रसिंह आमलाबे, लक्ष्मणसिंह राजाहेड़ी, भगवानसिंह मालवीय, वाहिद शाह, शाहरुख अहमद, देवराज, राजकुमार, बना, पवन सेन, किसान संघ उपाध्यक्ष राजाराम पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बढ़ती महंगाई और बिजली संकट को लेकर जीरापुर में ब्लॉक कांग्रेस का हल्लाबोल, कांग्रेसियों ने हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लेकर की नारेबाजी राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन। जीरापुर प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में नगर के इन्दर चौराहा से लेकर नगर के मुख्य मार्गों से अटलचौक, जमाई कालोनी, माचलपुर नाका होते हुए नारेबाजी करते-करते रैली निकाली गई। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम
नागरिक एकत्रित हुए। जिन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां थामे हुए थे,जिन पर महंगाई और बिजली संकट को लेकर तीखे नारे लिखे थे। बढ़ती महंगाई को लेकर रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, शक्कर, तैल, गुड़ के आसमान छूते भाव और आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी, किसानों और गृहणियों की कमर तोड़ दी है। साथ
ही बिजली के भारी बिलों और अघोषित कटौती, किसानों की बकाया मुआवजा राशि को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया गया। रैली के समापन के बाद सभी कांग्रेसियों ने तहसीलदार सुनील वर्मा को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई गई। घरेलू एलपीजी सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के दामों में तत्काल व्यापक कटौती की जाए।शक्कर, दाल, तेल सहित आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों पर अंकुश लगाने के
लिए ठोस नीति बने। आम उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे त्रुटिपूर्ण और भारी बिजली बिलों को संशोधित कर राहत दी जाए। किसानों की बकाया मुआवजा राशि दी जाय। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण सरावत, जिला कांग्रेस महासचिव तरुण कुमार चौबे, कुशाल कुशवाह,राजेंद्रसिंह आमलाबे, लक्ष्मणसिंह राजाहेड़ी, भगवानसिंह मालवीय, वाहिद शाह, शाहरुख अहमद, देवराज, राजकुमार, बना, पवन सेन, किसान संघ उपाध्यक्ष राजाराम पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी की रक्षाबंधन पर खास पहल: स्वच्छता प्रहरी बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, दिया सम्मान सुसनेर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुसनेर में भाई-बहन के रिश्ते की एक खास तस्वीर देखने को मिली। शुक्रवार दोपहर 1 बजे नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी ने अपने निवास पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में दिन-रात जुटी स्वच्छता प्रहरी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरी बहनों ने अध्यक्ष और पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र बांधा, वहीं उन्होंने बहनों को उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। स्वच्छता प्रहरी बहनों के सम्मान का यह आयोजन रक्षाबंधन के पर्व को और भी खास बना गया।1
- रक्षाबंधन पर जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईंभाई-बहन का प्यार आईए जानते हैं आखिर कार क्या है पूरी जानकारी जानते हैं विस्तार पूर्वक में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर में भाई-बहन का प्यार: आगर जिला जेल में 97 बंदी भाइयों की कलाई पर सजी राखी खुली मुलाकात में 258 बहनों और 53 बच्चों ने बंदी भाइयों से की मुलाकात, जेल परिसर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आगर-मालवा की जेल में 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल आगर-मालवा में एक भावुक और मानवीय पहल देखने को मिली। जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला जेल आगर में 28 अगस्त2026 को बंदियों की बहनों से प्रत्यक्ष (खुली) मुलाकात कराई गई। उप जेल अधीक्षक हीरालाल परमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुल 97 बंदियों की उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई जिसमें 258 बहनों एवं 53 बच्चोंने भाग लिया। बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की। इस दौरान जेल परिसर में सभी प्रकार की सुरक्षा एवं खैरियत रही। यह आयोजन बंदियों में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के प्रति आस्था को मजबूत करने तथा सुधारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से किया गया था।1
- रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई.....1
- बकानी :- विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल साथ दुर्गावाहिनी की बहिनों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व बकानी :- विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल साथ दुर्गावाहिनी की बहिनों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व बकानी :- विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल साथ दुर्गावाहिनी की बहिनों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया गया इस दौरान दुर्गावाहिनी की बहनों ने राष्ट एवं समाज की सेवा में दिन रात तैनात भाइयों के रक्षाबंधन पर्व मनाया कस्बे की राष्ट सेवा में दुर्गा वाहिनी बकानी प्रखंड की बहनों राष्ट में समाज के विभिन्न में कार्यरत भाइयों के रक्षाबंधन पर्व मनाया1
- भारत रक्षा मंच की बड़ी बैठक | गुरुजी सूर्यकांत केलकर के 6 बड़े मुद्दे | लव जिहाद, जनगणना और दिल्ली के नाम इंदौर में भारत रक्षा मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। भारत रक्षा मंच के संस्थापक माननीय सूर्यकांत जी केलकर ‘गुरुजी’ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अल्पसंख्यक जनगणना एवं मान्यता के मापदंड पर पुनर्विचार, दिल्ली की सड़कों के नाम बदलने का मुद्दा, लव जिहाद को लेकर हिंदू समाज में जागरूकता, तथा प्रवासी भारतीयों से जुड़े कानूनों को सख्त किए जाने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। गुरुजी सूर्यकांत जी केलकर ने भारत रक्षा मंच के उद्देश्यों और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज को जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया। बैठक में इंदौर विभाग के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देखिए भारत रक्षा मंच इंदौर बैठक की पूरी खबर, गुरुजी सूर्यकांत जी केलकर ने क्या कहा और बैठक में कौन-कौन से प्रमुख मुद्दे उठाए गए। मुख्य विषय: भारत रक्षा मंच बैठक, भारत रक्षा मंच इंदौर, सूर्यकांत केलकर गुरुजी, गुरुजी सूर्यकांत केलकर, इंदौर न्यूज, इंदौर समाचार, भारत रक्षा मंच न्यूज, अल्पसंख्यक जनगणना, अल्पसंख्यक मान्यता, दिल्ली सड़क नाम बदलने का मुद्दा, लव जिहाद, हिंदू जागरूकता, प्रवासी भारतीय कानून, सामाजिक जागरूकता, हिंदू संगठन, इंदौर बैठक।1
- मनोहरथाना क्षेत्र में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे आने शुरू अतिक्रमी ने 4बीघा से खुद ने हटाया अतिक्रमण चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे आने शुरू, अतिक्रमी ने स्वयं हटाया 4 बीघा अतिक्रमण अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ द्वारा पहल का किया स्वागत जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के सकारात्मक नतीजे अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। उपखंड अधिकारी पुष्कर कुमार मित्तल के निर्देशन में प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई एवं समझाइश की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप अतिक्रमियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने की पहल की जा रही है। ग्राम छान में अनवर खां पिता आलम खां द्वारा चारागाह भूमि पर करीब 4 बीघा भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। अतिक्रमी को पूर्व में प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण के संबंध में सूचित किया गया था। इसके बाद अतिक्रमी न्यायालय नायब तहसीलदार के समक्ष पेश हुआ, जहां उसे चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में समझाइश की गई। उपखंड अधिकारी पुष्कर कुमार मित्तल के निर्देशन में तहसीलदार माधोलाल बैरवा एवं नायब तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर द्वारा मौके पर अतिक्रमी को समझाइश कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए राजी किया गया। मौके पर हल्का पटवारी सत्यनारायण मीणा भी उपस्थित रहे। प्रशासन की समझाइश के बाद अनवर खां द्वारा स्वेच्छा से ट्रैक्टर चलाकर एवं मवेशियों को चराकर अतिक्रमित भूमि पर खड़ी सोयाबीन की फसल को नष्ट किया गया तथा करीब 4 बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रशासन की सख्ती, समझाइश और निरंतर निगरानी के चलते चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।1
- आप सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं लखन सिंह लोधी प्रदेश सचिव ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश जिला राजगढ़ की ओर से आप सभी को बहुत-बहुत बधाई1
- पडासली से बाबा बैजनाथ मंदिर डाक कावड़ यात्रा निकली सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी से होकर गुजरा डाक कावड़ यात्रा की बाइक रैली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पड़ासली से बाबा बैजनाथ मंदिर तक डाक कावड़ यात्रा सुसनेर से होकर गुजरी जिसमे अभी लोग डीजे पर नाचते झुमके नजर आए में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1