प्रयागराज–कानपुर रेल सेक्शन पर ‘कवच’ लागू, अब 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें प्रयागराज/कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे ने 22 मार्च 2026 को प्रयागराज–कानपुर रेल खंड (190 रूट किलोमीटर) पर स्वदेशी ‘कवच’ स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू कर दिया। इस प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ गाड़ी संख्या 14163 के माध्यम से किया गया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एन.पी. सिंह ने ट्रेन संख्या 14163 के लोकोमोटिव में सवार होकर सूबेदारगंज से मनौरी स्टेशन तक ‘फुटप्लेट निरीक्षण’ किया और कवच प्रणाली के प्रदर्शन का आकलन किया। पहले चरण में इस रूट पर संचालित आठ जोड़ी ट्रेनों—14113/14114, 14163/14164, 12307/12308, 12417/12418, 22437/22438, 15003/15004, 20433/20434 और 12403/12404—में ‘कवच’ प्रणाली लागू की जाएगी। रेलवे ने बताया कि आने वाले समय में अन्य ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को भी चरणबद्ध तरीके से इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ‘कवच’ प्रणाली के लागू होने से ट्रेनों की अधिकतम गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा, साथ ही रेल संचालन में सुरक्षा और दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

- बदायूं के बहुजन समाज पार्टी के गद्दाबार नेता रवि कुमार मौर्या ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर आजाद समाज पार्टी को अपनाया1
- 📈🥰😎👍💯👈1
- अंडरपास को लेकर ग्रामीणों का उझानी में धरना 13 वें दिन भी रहा जारी उझानी,(बदायूं)। उझानी के गांव जिरौली में ऊंचा होकर सिक्सलेन बन रहे बरेली मथुरा हाइवे पर उझानी और बदायूं क्षेत्र में हाइवे किनारे के गांवों को आवागमन के लिए अंडरपास और सहायक मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन 13 वें भी जारी रहा। आज ग्रामीण महिलाओं ने बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेज कर कछला से बदायूं तक पांच अंडरपास और हाइवे के सहायक मार्ग का निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है। जिरौली गांव के समीप अंडरपास और सहायक मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन के 13 वंे दिन भाकियू नेता राजेश सक्सेना के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा और ग्रामीण महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विकास हो तो अच्छा है लेकिन विकास के लिए ग्रामीण अंचलों और अन्नदाता किसानों की उपेक्षा हो तो यह विकास नही विनाश कहलाता है। इस अवसर पर भाकियू नेता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि हाइवे कितना भी ऊंचा सरकार बनाएं लेकिन हाइवे से जुड़े गांवो के किसानों के सुलभ आवागमन के लिए कछला से बदायूं तक हाइवे किनारे के गांवों में अंडरपास और एक सहायक मार्ग का निर्माण सरकार अवश्य कराएं ताकि किसान अपनी फसल को मंडियों तक आसानी से ले जा सके साथ ही उसका आवागमन सुचारू बना रहे। कर्मचारी विद्युत संघ के प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा राजमार्ग बनने से हमें कोई एतराज नहीं परंतु ग्रामीणों के पुश्तैनी रास्तों को बंद करना सहन नहीं करेंगे। कामरेड प्रेम पाल सिंह ने कहा आजाद मुल्क में हमको बंधक बनाया जा रहा है। इस अवसर पर कामरेड राकेश सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भारत रामकुमार शर्मा सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी तहसील उपाध्यक्ष कैसर अली उझानी नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा दुर्वेंद्र सिंह उदयवीर सिंह राजपूत बाबू सैफी पूरनलाल कुशवाहा गंगाराम वर्मा रामपाल वर्मा बृजलाल वर्मा हरि सिंह वर्मा सुरेश दीवान केपी वर्मा सभा की अध्यक्षता भगवान स्वरूप शर्मा ने की। संचालन कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया।1
- बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं बिसौली में जमीनी विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। वजीरगंज के 3 लोगों पर गंभीर आरोप, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद। पूर्व सभासद को नीचे उतारने के लिए बातचीत जारी। मौके पर भारी भीड़ जमा। बिसौली नगर का पूरा मामला2
- बदायूं ब्रेकिंग: जमीन विवाद में पूर्व सभासद चढ़े मोबाइल टावर पर, मचा हड़कंप बदायूं के बिसौली में सोमवार को जमीन विवाद ने नाटकीय मोड़ ले लिया। गुस्साए पूर्व सभासद अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया।1
- उझानी /सहसवान / आज दोपहर सहसवान के शाहबाजपुर चौराहे पर गौवंशीय आवारा सांडों ने आपस में मल्लयुद्ध करके तीन लोगों को चोटिल कर दिया आवारा सांडों की कुश्ती से चौराहे पर भगदड मच गई। रोड़ पर चल रहे लोग अपने-अपने वाहनों को रोड़ पर ही छोड़ कर स्वयं को बचाने के लिए इधर-उधर सुरक्षित जगह ढूंढते नजर आये। गौवंशीय आवारा पशुओं को सरे बाजार लडते देख लोगों ने कहा कि इन पर कोई पाबंदी नहीं है, गौशाला इनका आसरा है किंतु इन्हें वहां नहीं रखा जा रहा है। लोगोें का कहना है कि आवारा गौवंश पशुओं का आतंक बढता जा रहा है जिन्हें संभालने मे प्रशासन और गौशाला संचालक धरातल पर तो जीरो है और कागजों में दोनों ही हीरो बने हुए हैं।1
- थाना अलापुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मय एक अदद तमंचा 315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन में एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी दातागंज, बदायूँ के नेतृत्व मे जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र धारको के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 23.03.2026 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा 01अभियुक्त *1. इलियास पुत्र अखलाक निवासी वार्ड नंबर 4 कस्बा ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूं * को कस्बा ककराला कब्रिस्तान के पास से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर थाना अलापुर पर *मु0अ0सं0 -52/2026 धारा 3/25(1-B)(a) A Act* पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त इलियास उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया ।1
- बदायूं के थाना बिसौली में जमीनी विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा गया युवक। वजीरगंज के 3 लोगों पर गंभीर आरोप लगये,पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद। पूर्व सभासद को नीचे उतारने के लिए बातचीत जारी। मौके पर भारी भीड़ जमा। बिसौली नगर का पूरा मामला2