14/03/2026आधी रात का तांडव: गजराज के गुस्से से कांपा गांव, घरों में कैद हुए ग्रामीण!" "गांव बना अखाड़ा: झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाई तबाही, दहशत में कटे दिन-रात।" "खौफ का साया: हाथियों की दस्तक से वीरान हुईं गलियां, क्या कर रहा वन विभाग?" बड़ी खबर: झिकपानी के बिंगतोपांग गांव में जंगली हाथी का तांडव, ग्रामीणों में भारी दहशत चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना झिकपानी प्रखंड के (बिंगतोपांग) गांव की है, जहां 14 मार्च 2026 की रात करीब 9/10 बजे एक विशालकाय जंगली हाथी गांव के रिहायशी इलाके में घुस गया। आधी रात को मचा हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तभी हाथी ने गांव की सीमा में प्रवेश किया। हाथी की मौजूदगी की आहट मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए पक्के घरों की छतों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। हाथी ने गांव की गलियों में काफी समय तक चहलकदमी की, जिससे कई कच्चे घरों और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
14/03/2026आधी रात का तांडव: गजराज के गुस्से से कांपा गांव, घरों में कैद हुए ग्रामीण!" "गांव बना अखाड़ा: झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाई तबाही, दहशत में कटे दिन-रात।" "खौफ का साया: हाथियों की दस्तक से वीरान हुईं गलियां, क्या कर रहा वन विभाग?" बड़ी खबर: झिकपानी के बिंगतोपांग गांव में जंगली हाथी का तांडव, ग्रामीणों में भारी दहशत चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना झिकपानी प्रखंड के (बिंगतोपांग) गांव की है, जहां 14 मार्च 2026 की रात करीब 9/10 बजे एक विशालकाय जंगली हाथी गांव के रिहायशी इलाके में घुस गया। आधी रात को मचा हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तभी हाथी ने गांव की सीमा में प्रवेश किया। हाथी की मौजूदगी की आहट मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए पक्के घरों की छतों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। हाथी ने गांव की गलियों में काफी समय तक चहलकदमी की, जिससे कई कच्चे घरों और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
- भारत की जनगणना -2027 की प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंभ। भारत की जनगणना -2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना(HLD) कार्य के सफल संचालन हेतु जिला एवं चार्ज स्टार की जनगणना पदाधिकारी तथा तकनीकी सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला उपयुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार ,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेंद्र उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला सतेंद्र महतो ,कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार दास राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण गजेंद्र गुप्ता , उपनिदेशक जिला समन्वयक अर्जुन राम समेत जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना आयोजन के उद्देश्य ,पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए सामान्य दिशा निर्देश , जनगणना अधिनियम से संबंधित प्रावधान , प्रमुख अवधारणाएं एवं परिभाषाएं , मकानों की नंबरिंग की प्रक्रिया, नगरीय क्षेत्र में मानचित्र (मैप) तैयार करने की विधि, जनगणना मकान संख्या निर्धारित तथा अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई सहित अन्य आवश्यक बिंदु की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही ग्रामीण एवं नगरीक क्षेत्रों में कार्य निष्पादन के दौरान संभावित समस्याओं उनके समाधान तथा डिजिटल एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा संग्रहण की प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों क्यों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार भारत की जनगणना 2027 को डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। जिससे डेटा संकलन की प्रक्रिया अधिक तेज प्रदर्शनी एवं सटीक होगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 13, 14 एवं 15 मार्च 2026 तक जिला सभागार में आयोजित किया गया जा रहा है। जिसमें लगभग 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं ।इसमें जिला एवं चार्ज स्टार के जनगणना पदाधिकारी तथा तकनीकी सहायक शामिल है । इस अवसर पर उपयुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में उपस्थित जनगणना पदाधिकारी एवं तकनीकी सहायकों को संबंधित करते हुए निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में कार्य के दौरान आमजन के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें तथा सभी निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ,अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।3
- चूना भट्ठा के निकट मुख्य मार्ग स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैटरी दुकान पर दो बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सनसनी शनिवार 14 मार्च दोपहर करीब 1:45 बजे के आसपास चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैटरी दुकान पर दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना के वक्त दुकान पर रवि नामक युवक बैठा था, जिस पर अपराधियों ने निशाना साधते हुए करीब 4 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस हमले में रवि बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चार खोखे बरामद किए हैं, जिनमें से एक खोखा दुकान के अंदर से मिला है। दुकानदार संजय कुमार के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर टू निवासी ऋषि नामक युवक ने बीती रात फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद की जड़ 19 दिसंबर को इनवर्टर बनाने को लेकर हुआ झगड़ा है। इसी विवाद में 9 मार्च को हरिओम नगर में ऋषि, और अमन ने संजय कुमार के पुत्र पर हमला किया था,जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी।1
- is karykram me bhag lekar safal banaye1
- बसिया (गुमला): रमजान-उल-मुबारक के पवित्र महीने के आखिरी जुमे (शुक्रवार) को बसिया प्रखंड के किंदिरकेला स्थित नूरी मस्जिद में 'अलविदा जुमा' की नमाज पूरी अकीदत और सादगी के साथ अदा की गई। इस मौके पर क्षेत्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने खुदा की इबादत में सिर झुकाया और अमन-चैन की दुआएं मांगी। नमाज से पूर्व मस्जिद के इमाम कैसर इक़बाल और हाफिज मसूद आलम ने खुतबा (धार्मिक उपदेश) देते हुए रमजान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान का यह आखिरी जुमा हमें विदाई का संदेश देता है और यह आत्म-मंथन का समय है कि हमने इस पूरे महीने में कितनी नेकियां कमाईं। उन्होंने समाज में भाईचारा बनाए रखने और गरीबों की मदद करने की भी अपील की। *अमन और भाईचारे की दुआ* नमाज के बाद सामूहिक रूप से दुआ मांगी गई। मस्जिद परिसर में हाथ उठाकर जायरीन ने देश और राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत होने की दुआ की। रमजान के दौरान हुई कमियों की माफी मांगी। नमाज के मद्देनजर किंदिरकेला और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन और स्थानीय युवाओं द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई थी। नमाजियों की भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर जुमे की मुबारकबाद दी। अलविदा की नमाज के साथ ही अब क्षेत्र में ईद-उल-फितर की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग नए कपड़े, सेवइयां और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी में जुट गए हैं।1
- my Aditya mahato1
- रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर बड़ा हादसा। एक व्यक्ति हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- 14 मार्च 2026 को आयोजित लोक अदालत को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने लोगों को गुमराह कर दिया। कई जगह यह गलत जानकारी फैलाई गई कि सभी तरह के लोन और बाकी बकाया रकम माफ कर दी जाएगी। इसी अफवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग लोक अदालत पहुंचे, लेकिन वहां ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ। जिसके बाद कुछ लोग नाराज भी दिखे। मौके पर मौजूद वकीलों ने लोगों को समझाया कि लोक अदालत में सभी कर्ज माफ नहीं होते, बल्कि आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया की अफवाहों पर भरोसा न करें और सही जानकारी लेकर ही लोक अदालत में आएं।1
- इंदिरा चौक चस्माला नदी किनारे बस्ती काली मंदिर1
- रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन के ऊपर हाइटेंशन की तार की चपेट में आया एक व्यक्ति, दर्दनाक घटना।1