logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला न्यायालय देवास में "उल्लास" कार्यक्रम के तहत अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ देवास 31 जुलाई 2026/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास द्वारा "उल्लास-एक अभिनव प्रयोग" के अंतर्गत अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच रचनात्मकता, संवाद कौशल तथा सकारात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। न्यायालय परिसर में संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरानी और नई फिल्मों के तरानों का बेहतरीन संगम देखने को मिला। पूरा माहौल संगीतमय और ऊर्जा से भरपूर नजर आया। इस प्रतियोगिता के दौरान कुल तीन सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बेहद उत्साहपूर्वक और बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रतियोगिता के दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी छिपी हुई गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता ने तनावभरे माहौल से इतर सभी को आनंदित किया और कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाया। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में पुरुष प्रतिभागी विजय रहे। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री कपिल मेहता ने कहा कि, "ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।" उन्होंने "उल्लास" कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी है। उन्होंने बेहद भावुक शब्दों में कहा कि, "हर कर्मचारी अपने एक घर से निकलकर अपने दूसरे घर यानी कार्यस्थल पर आता है, जहां वह दिन के 9-10 घंटे बिताता है। इसलिए कार्यालय भी कर्मचारी का दूसरा घर है। अक्सर कर्मचारी के परिवार इस जगह को देखने से वंचित रह जाते हैं, इसलिए 'उल्लास' कार्यक्रम एक ऐसी पहल है जिससे सभी परिवारों को इस कार्यस्थल को देखने का अवसर मिले। यह कार्यक्रम सबका है और सबके लिए है।" प्रधान जिला न्यायाधीश श्री कपिल मेहता ने कहा कि, "कर्मचारियों के बच्चों में जो अद्भुत प्रतिभा है, उसे विकसित करने के लिए उन्हें ऐसे मंचों पर अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। बच्चे इस प्रतियोगिता में जितनी ज्यादा रुचि लेंगे, यह कार्यक्रम उतना ही सफल होगा। उन्होंने कहा कि, "समाज में जब भी और जिस अवसर पर भी बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, उन्हें उस मौके का पूरा सदुपयोग करना चाहिए। आज के यही प्रतिभावान बालक-बालिकाएं आगे चलकर अपनी प्रतिभा के दम पर समाज और देश का गौरव बनते हैं।" उन्‍होंन ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया तथा सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

8 hrs ago
user_पत्रकार करीम खान H. p
पत्रकार करीम खान H. p
हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago
6fa96236-b800-447e-9176-b1995e03efb5

जिला न्यायालय देवास में "उल्लास" कार्यक्रम के तहत अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ देवास 31 जुलाई 2026/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास द्वारा "उल्लास-एक अभिनव प्रयोग" के अंतर्गत अंत्याक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच रचनात्मकता, संवाद कौशल तथा सकारात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। न्यायालय परिसर में संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरानी और नई फिल्मों के तरानों का बेहतरीन संगम देखने को मिला। पूरा माहौल संगीतमय और ऊर्जा से भरपूर नजर आया। इस प्रतियोगिता के दौरान कुल तीन सत्र आयोजित

d9d411fd-4471-4ec0-9277-4870ab097569

किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बेहद उत्साहपूर्वक और बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रतियोगिता के दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी छिपी हुई गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता ने तनावभरे माहौल से इतर सभी को आनंदित किया और कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाया। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में पुरुष प्रतिभागी विजय रहे। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री कपिल मेहता ने कहा कि, "ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।" उन्होंने "उल्लास" कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ न्यायालयीन कर्मचारियों के

060d8d58-70b5-45ef-a8d3-36f3d6a3f496

लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी है। उन्होंने बेहद भावुक शब्दों में कहा कि, "हर कर्मचारी अपने एक घर से निकलकर अपने दूसरे घर यानी कार्यस्थल पर आता है, जहां वह दिन के 9-10 घंटे बिताता है। इसलिए कार्यालय भी कर्मचारी का दूसरा घर है। अक्सर कर्मचारी के परिवार इस जगह को देखने से वंचित रह जाते हैं, इसलिए 'उल्लास' कार्यक्रम एक ऐसी पहल है जिससे सभी परिवारों को इस कार्यस्थल को देखने का अवसर मिले। यह कार्यक्रम सबका है और सबके लिए है।" प्रधान जिला न्यायाधीश श्री कपिल मेहता ने कहा कि, "कर्मचारियों के बच्चों में जो अद्भुत प्रतिभा है,

2b51141c-83b3-437d-80f9-0d3d50cebe95

उसे विकसित करने के लिए उन्हें ऐसे मंचों पर अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। बच्चे इस प्रतियोगिता में जितनी ज्यादा रुचि लेंगे, यह कार्यक्रम उतना ही सफल होगा। उन्होंने कहा कि, "समाज में जब भी और जिस अवसर पर भी बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, उन्हें उस मौके का पूरा सदुपयोग करना चाहिए। आज के यही प्रतिभावान बालक-बालिकाएं आगे चलकर अपनी प्रतिभा के दम पर समाज और देश का गौरव बनते हैं।" उन्‍होंन ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया तथा सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पीपल रामा थाना प्रभारी और 2 स्टार ने लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
    1
    पीपल रामा थाना प्रभारी और 2 स्टार ने लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत किया जागरूक
    user_Pipalrawan News
    Pipalrawan News
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल देवास (खातेगांव)। देवास जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में कई गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। केंद्रों में फैली गंदगी, जलभराव, पेयजल की व्यवस्था का अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, एक आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी फैली हुई है तथा परिसर के पास पानी भरा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। केंद्र में पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं शौचालय के दरवाजे तक नहीं लगे हैं, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। ग्राम पंचायत के दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। यहां पेयजल के लिए लगाई गई पानी की टंकी चोरी हो चुकी है, जिसके बाद से बच्चों और हितग्राहियों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा एक आंगनबाड़ी केंद्र के समीप बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बरसात के मौसम में आसपास जलभराव होने के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है। मौके पर पहुंचे पत्रकार द्वारा किए गए अवलोकन के दौरान केंद्र में लगभग 5 बच्चे ही उपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में 30 से 35 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह सरकारी रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता का मामला हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की इन समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
    1
    देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देवास जिले के खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अव्यवस्थाओं का अंबार, मासूम बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देवास (खातेगांव)। देवास जिले की खातेगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पटरानी के आंगनबाड़ी केंद्रों में कई गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। केंद्रों में फैली गंदगी, जलभराव, पेयजल की व्यवस्था का अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी फैली हुई है तथा परिसर के पास पानी भरा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। केंद्र में पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं शौचालय के दरवाजे तक नहीं लगे हैं, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
ग्राम पंचायत के दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है। यहां पेयजल के लिए लगाई गई पानी की टंकी चोरी हो चुकी है, जिसके बाद से बच्चों और हितग्राहियों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
इसके अलावा एक आंगनबाड़ी केंद्र के समीप बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बरसात के मौसम में आसपास जलभराव होने के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है।
मौके पर पहुंचे पत्रकार द्वारा किए गए अवलोकन के दौरान केंद्र में लगभग 5 बच्चे ही उपस्थित मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में 30 से 35 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह सरकारी रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितता का मामला हो सकता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की इन समस्याओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
    user_Journalist shubham
    Journalist shubham
    Dewas, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • VIRAL VIDEO की निकली अलग कहानी! जिसे पति बताया गया, वह निकला पूर्व मालिक... पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में महिला से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उसका पति नहीं, बल्कि उसका पूर्व मालिक है। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से उसे परेशान करता था, मारपीट करता था और बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर वायरल दावों की सत्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    VIRAL VIDEO की निकली अलग कहानी! जिसे पति बताया गया, वह निकला पूर्व मालिक... पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में महिला से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उसका पति नहीं, बल्कि उसका पूर्व मालिक है। महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से उसे परेशान करता था, मारपीट करता था और बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले ने सोशल मीडिया पर वायरल दावों की सत्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मोदी जी का नया वीडियो बहुत ही प्रेरणादायक है जय श्री राम जय हिंद जय भारत 🏹
    1
    मोदी जी का नया वीडियो बहुत ही प्रेरणादायक है जय श्री राम जय हिंद जय भारत 🏹
    user_Radheshyam jogi
    Radheshyam jogi
    Citizen Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इंदौर में सफर के दौरान बुजुर्ग के बैग से 12 तोले सोने के जेवर चोरी, 14 लाख के आभूषण गायब पुलिस के मुताबिक फरियादी पवन सिंह महाराष्ट्र से अपनी बेटी के साथ ट्रेन से इंदौर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से उन्होंने शेयरिंग ई-रिक्शा लिया और स्कीम नंबर-78 स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। घर पहुंचने पर जब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखे करीब 12 तोले सोने-चांदी के जेवर गायब थे। जेवरों की अनुमानित कीमत 13 से 14 लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत मिलते ही लसूडिया पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा चालक और अन्य सवारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन से लेकर स्कीम नंबर-78 तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वाले तक पहुंचा जा सके। बाइट: पराग सैनी, एसीपी, इंदौर
    1
    इंदौर में सफर के दौरान बुजुर्ग के बैग से 12 तोले सोने के जेवर चोरी, 14 लाख के आभूषण गायब
पुलिस के मुताबिक फरियादी पवन सिंह महाराष्ट्र से अपनी बेटी के साथ ट्रेन से इंदौर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से उन्होंने शेयरिंग ई-रिक्शा लिया और स्कीम नंबर-78 स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। घर पहुंचने पर जब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखे करीब 12 तोले सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
जेवरों की अनुमानित कीमत 13 से 14 लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत मिलते ही लसूडिया पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ई-रिक्शा चालक और अन्य सवारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन से लेकर स्कीम नंबर-78 तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी करने वाले तक पहुंचा जा सके।
बाइट:
पराग सैनी, एसीपी, इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भागवत आचार्यों एवं गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान, गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ समापन खातेगांव। श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दादाजी नाम संकीर्तन का 539वां आयोजन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के भागवत आचार्यों, गुरुजनों एवं संगीत गुरु का पुष्पवर्षा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले विद्वानों में भागवत आचार्य लोकेश कृष्ण शास्त्री (जियागांव), पं. कैलाश तिवारी, पं. नित्यानंद शास्त्री, पं. नारायण प्रसाद तिवारी, गणेश मंदिर के पुजारी तथा संगीत गुरु चंद्रमोहन बड़ोदिया का श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान के रामदयाल रावाडिया, पंडित जितेंद्र दुबे, दिनेश राठौर,पूनम विश्नोई ने स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर सभी भागवत आचार्यों ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और आत्मिक उन्नति का वास्तविक मार्गदर्शक होता है। गुरु के सानिध्य से ही जीवन सफल और सार्थक बनता है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए समाज से इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।नगर व क्षेत्र में लगातार एक माह तक प्रति दिन दादा जी नाम संकीर्तन भजन-कीर्तन, गुरु वंदना में सेवा देने वाले भजन गायक सतीष वर्मा,संजय शर्मा, शालिग्राम दुरान्द, रामेश्वर पटेल, कैलाश माली,पूनम भाई, कोमल साहू,अथर्व साहू, माधव वर्मा को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया । सम्मान समारोह के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। आयोजक मंडलज्ञके प्रदीप साहू,दौलत रावडिया ने सभी श्रद्धालुओं, भागवत आचार्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजनों में भी इसी उत्साह से सहभागिता का आग्रह किया।
    4
    श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी  में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
भागवत आचार्यों एवं गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान, गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ समापन
खातेगांव। श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान, खातेगांव के तत्वावधान में गणेश मंदिर नर्मदा कॉलोनी  में साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दादाजी नाम संकीर्तन का 539वां आयोजन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के भागवत आचार्यों, गुरुजनों एवं संगीत गुरु का पुष्पवर्षा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वाले विद्वानों में भागवत आचार्य लोकेश कृष्ण शास्त्री (जियागांव), पं. कैलाश तिवारी, पं. नित्यानंद शास्त्री, पं. नारायण प्रसाद तिवारी, गणेश मंदिर के पुजारी तथा संगीत गुरु चंद्रमोहन बड़ोदिया का श्री दादा जी परहित सेवा संस्थान के रामदयाल रावाडिया, पंडित जितेंद्र दुबे, दिनेश राठौर,पूनम विश्नोई ने स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर सभी भागवत आचार्यों ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान, संस्कार और आत्मिक उन्नति का वास्तविक मार्गदर्शक होता है। गुरु के सानिध्य से ही जीवन सफल और सार्थक बनता है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए समाज से इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।नगर व क्षेत्र में लगातार एक माह तक प्रति दिन दादा जी नाम संकीर्तन भजन-कीर्तन, गुरु वंदना में सेवा देने वाले भजन गायक सतीष वर्मा,संजय शर्मा, शालिग्राम दुरान्द, रामेश्वर पटेल, कैलाश माली,पूनम भाई, कोमल साहू,अथर्व साहू, माधव वर्मा को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया । सम्मान समारोह के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। आयोजक मंडलज्ञके प्रदीप साहू,दौलत रावडिया ने सभी श्रद्धालुओं, भागवत आचार्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजनों में भी इसी उत्साह से सहभागिता का आग्रह किया।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अगर बिजली और खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 10 और 11 तारीख को उग्र आंदोलन किया जाएगा
    1
    अगर बिजली और खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 10 और 11 तारीख को उग्र आंदोलन किया जाएगा
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • VIRAL VIDEO का बड़ा अपडेट! पत्नी पर बेल्ट से हमला करने वाला पति गिरफ्तार इंदौर में पत्नी और उसके कथित प्रेमी के साथ सड़क पर विवाद का वायरल वीडियो अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने विजय नगर थाना क्षेत्र में महिला पर बेल्ट से हमला करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    VIRAL VIDEO का बड़ा अपडेट! पत्नी पर बेल्ट से हमला करने वाला पति गिरफ्तार
इंदौर में पत्नी और उसके कथित प्रेमी के साथ सड़क पर विवाद का वायरल वीडियो अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस ने विजय नगर थाना क्षेत्र में महिला पर बेल्ट से हमला करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.