logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Fatehpur News: जिला अस्पताल में अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हुआ कर्मी, दर्ज हुआ मुकदमा, नौकरी पर संकट फतेहपुर जिला अस्पताल में एक्सरे के नाम पर मरीज से अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. सीएमएस की तहरीर पर आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस जांच में जुटी है और नौकरी पर संकट गहरा गया है. Fatehpur Sadar Hospital: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है. रेडियोलॉजी विभाग में तैनात एक आउटसोर्स कर्मी मरीज से अवैध वसूली करते हुए कैमरे में कैद हो गया. वीडियो सामने आने और शिकायत होने के बाद सीएमएस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही नौकरी पर भी संकट मंडरा रहा है. कैमरे में कैद हुई जिला अस्पताल की अवैध वसूली जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में सामने आया यह मामला स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. आरोप है कि एक्सरे कराने आए मरीजों से जांच से पहले अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे थे. इस पूरी वसूली की घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसने अस्पताल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दीं. सरकारी अस्पताल, जहां मरीज मुफ्त या निर्धारित शुल्क पर जांच की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां इस तरह खुलेआम पैसे लेना नियमों के खिलाफ है. वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया कि मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा था. आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन पर लगे गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार रेडियोलॉजी विभाग में इंडो इन्फो प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के माध्यम से आउटसोर्स पर तैनात एक्सरे टेक्नीशियन अतुल कुमार पर अवैध वसूली का आरोप है. बताया जा रहा है कि वह एक्सरे कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों से पैसे की मांग कर रहा था. मरीज मजबूरी में पैसे देने को विवश थे क्योंकि बिना भुगतान के जांच न होने का डर बना रहता था. बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं थी, बल्कि पहले भी मरीजों से इस तरह की वसूली होती रही है. लेखपाल ने डीएम से की शिकायत, हुई कार्रवाई बताया जा रहा है कि मामला बीते 12 फरवरी का है जब सदर तहसील में तैनात लेखपाल शैलेश तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे थे. उनकी मौजूदगी में एक मरीज से एक्सरे से पहले सौ रुपये मांगे गए. मरीज ने जब पैसे दिए, तो लेखपाल ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की, जिला प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए आश्वाशन दिया. सीएमएस की जांच में सही पाए गए आरोप शिकायत और वीडियो सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने तत्काल मामले की जांच कराई. जांच में पुष्टि हुई कि एक्सरे के नाम पर मरीज से अवैध रूप से धन वसूला गया था. आरोप सही पाए जाने पर सीएमएस ने कोतवाली में तहरीर दी. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी अस्पताल में किसी भी कर्मचारी या आउटसोर्स कर्मी को मरीजों से पैसे लेने की अनुमति नहीं है. सीएमएस की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी गई. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दर्ज हुआ केस सीएमएस की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन अतुल कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सभी साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल होगी. वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान जांच में अहम भूमिका निभाएंगे. यदि आरोप साबित होते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है. अंदरूनी खींचतान का शिकार हुए अतुल मुकदमा दर्ज होने के बाद आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन की नौकरी पर संकट गहरा गया है. बताया जा रहा है कि सेवा प्रदाता कंपनी भी आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. वहीं कुछ जानकार यह भी कह रहे हैं कि यह मामला अंदरूनी खींचतान का नतीजा है. अस्पताल के कुछ कर्मियों के कहने पर ही वीडियो बनाया गया था.

8 hrs ago
user_Yugantar Pravah
Yugantar Pravah
Media company Fatehpur, Uttar Pradesh•
8 hrs ago
1362c163-73dd-461d-a842-6d99fb142095

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Big Breaking.... फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक वारदात। एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से बेडशीट और तकिया चोरी करने वाला वर्दीधारी सिपाही रंगे हाथ पकड़ा गया। वर्दी की साख पर उठे सवाल, आरोपी को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर RPF के हवाले किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बेडशीट और तकिया चोर सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी।
    1
    Big Breaking....
फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक वारदात।
एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से बेडशीट और तकिया चोरी करने वाला
वर्दीधारी सिपाही रंगे हाथ पकड़ा गया।
वर्दी की साख पर उठे सवाल, आरोपी को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर RPF के हवाले किया गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बेडशीट और तकिया चोर सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • केसर सन की राजश्री कमला पसंद सिग्नेचर सिगरेट ओवर रेट बेचने पर होगी कार्रवाई
    1
    केसर सन की राजश्री कमला पसंद सिग्नेचर सिगरेट ओवर रेट बेचने पर होगी कार्रवाई
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वेबसाइट सहयोग के लिए किसी समय बंद हो सकती है। 👉सभी सदस्य अपनी सहयोग प्रक्रिया पूर्ण कर लेवें 👉सहयोग पूर्ण कर चुके सदस्य एक बार लिंक के माध्यम से सहयोग पूर्ण की जांच अवश्य कर लेवें 👉सहयोग प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं तो व्हाट्सएप ग्रुप में Hello लिखें
    1
    वेबसाइट सहयोग के लिए किसी समय बंद हो सकती है।
👉सभी सदस्य अपनी सहयोग प्रक्रिया पूर्ण कर लेवें 
👉सहयोग पूर्ण कर चुके सदस्य एक बार लिंक के माध्यम से सहयोग पूर्ण की जांच अवश्य कर लेवें 
👉सहयोग प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं तो व्हाट्सएप ग्रुप में Hello लिखें
    user_MANAVTA FAMILY
    MANAVTA FAMILY
    Department of Social Services फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जीवन के वो मंत्र जो आपको जीना सीखते हैं..आपको सुनना चाहिए
    1
    जीवन के वो मंत्र जो आपको जीना सीखते हैं..आपको सुनना चाहिए
    user_Yugantar Pravah
    Yugantar Pravah
    Media company Fatehpur, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • 🚨 दबंगों का कहर! रास्ते पर अवैध निर्माण, प्रशासन मौन? 🚨 📍 मामला: राधा नगर क्षेत्र, फतेहपुर राधा नगर क्षेत्र में दबंगों द्वारा खुलेआम रास्ते पर अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक मार्ग को घेरकर पक्के निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों के बीच चर्चा है कि नगर पालिका पर “मोटा चढ़ावा” लेने का आरोप लग रहा है, जिसके चलते अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगाई जा रही। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब निर्माण खुलेआम हो रहा है तो जिम्मेदार अधिकारी आंखें क्यों मूंदे बैठे हैं? क्या प्रशासन दबंगों के आगे नतमस्तक हो चुका है, या फिर सबकुछ मिलीभगत से चल रहा है? 📢 स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर अवैध निर्माण हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि राधा नगर में कानून का राज चलेगा या दबंगों का?
    3
    🚨 दबंगों का कहर! रास्ते पर अवैध निर्माण, प्रशासन मौन? 🚨
📍 मामला: राधा नगर क्षेत्र, फतेहपुर
राधा नगर क्षेत्र में दबंगों द्वारा खुलेआम रास्ते पर अवैध निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक मार्ग को घेरकर पक्के निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों के बीच चर्चा है कि नगर पालिका पर “मोटा चढ़ावा” लेने का आरोप लग रहा है, जिसके चलते अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगाई जा रही।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब निर्माण खुलेआम हो रहा है तो जिम्मेदार अधिकारी आंखें क्यों मूंदे बैठे हैं? क्या प्रशासन दबंगों के आगे नतमस्तक हो चुका है, या फिर सबकुछ मिलीभगत से चल रहा है?
📢 स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल जांच कर अवैध निर्माण हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह है कि राधा नगर में कानून का राज चलेगा या दबंगों का?
    user_आदित्य शुक्ला
    आदित्य शुक्ला
    Astrologer फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #रायबरेली में नशे में धुत लोडर वाहन ने एक साथ 4 गाड़ियों में मारी टक्कर,कार, 2 स्कूटी, बाइक में मारी टक्कर के बाद उड़े परखच्चे,घटना में 3 बच्चे समेत 4 लोग घायल, मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड के पास की घटना
    1
    #रायबरेली में नशे में धुत लोडर वाहन ने एक साथ 4 गाड़ियों में मारी टक्कर,कार, 2 स्कूटी, बाइक में मारी टक्कर के बाद उड़े परखच्चे,घटना में 3 बच्चे समेत 4 लोग घायल, मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड के पास की घटना
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रायबरेली-नही थम रहा तेज रफ्तार का कहर हुआ भीषण सड़क हादसा नसे में धुत लोडर वाहन ने चालक ने एक साथ 4 गाड़ियों में मारी जोरदार टक्कर एक कार दो स्कूटी और एक बाइक में मारी टक्कर पांचो वहांन हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घटना में 3 बच्चे समेत एक पुरुष हुआ घायल निजी अस्पताल में चल रहा सभी घायलों का इलाज मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ के पास की है यह घटना स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली-नही थम रहा तेज रफ्तार का कहर हुआ भीषण सड़क हादसा
नसे में धुत लोडर वाहन ने चालक ने एक साथ 4 गाड़ियों में मारी जोरदार टक्कर
एक कार दो स्कूटी और एक बाइक में मारी टक्कर पांचो वहांन हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
घटना में 3 बच्चे समेत एक पुरुष हुआ घायल निजी अस्पताल में चल रहा सभी घायलों का इलाज
मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोड़ के पास की है यह घटना
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ..आग लगने की सूचना पर मचा हड़कंप। ...आग से करीब 50 लाख का नुकसान। ..एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच किया। फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत बहुआ के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित ठंडा तेल बनाने की फैक्ट्री (न्यू किरन फार्मेसी कंपनी)में सोमवार तीन बजे भीषण आग लग गई।और देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में लिया।और फार्मेसी फैक्ट्री में रखा गैस सिलेंडर फटने से शीतल तेल के फार्मेसी कंपनी संचालक डाक्टर जमील कुरैशी(65)समेत परिवार के लोग गंभीर रूप से झुलस गए।जिन्हें आनन फानन कानपुर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग को काबू करने के लिए ग्रामीणों की मदद से ट्यूबवेल चलवाकर,अग्निशमन यंत्र से किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव, सीओ ब्रजमोहन राय समेत सरकारी अमला घटना स्थल पर पहुंचकर आग के कारणों और नुकसान की जांच कर रहे हैं।
    1
    ..आग लगने की सूचना पर मचा हड़कंप।
...आग से करीब 50 लाख का नुकसान।
..एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच किया।
फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत बहुआ के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित ठंडा तेल बनाने की फैक्ट्री (न्यू किरन फार्मेसी कंपनी)में सोमवार तीन बजे भीषण आग लग गई।और देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में लिया।और फार्मेसी फैक्ट्री में रखा गैस सिलेंडर फटने से शीतल तेल के फार्मेसी कंपनी संचालक डाक्टर जमील कुरैशी(65)समेत परिवार के लोग गंभीर रूप से झुलस गए।जिन्हें आनन फानन कानपुर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग को काबू करने के लिए ग्रामीणों की मदद से ट्यूबवेल चलवाकर,अग्निशमन यंत्र से किसी तरह आग पर काबू पाया।
सूचना पर एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव, सीओ ब्रजमोहन राय समेत सरकारी अमला घटना स्थल पर पहुंचकर आग के कारणों और नुकसान की जांच कर रहे हैं।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.