बांसा तारखेड़ा के पास गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया पत्थर से भरा ट्रक, केबिन में फंसा चालक 2 घंटों की भारी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर, वीडियो आया सामने दमोह। दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के बांसा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गाय को बचाने के प्रयास में पत्थर से भरा ट्रक पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक संदीप जांघेला केबिन में फंस गया। क्लीनर हादसे के बाद बाहर निकल आया। सूचना पर सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक के पैर केबिन में फंसने के कारण स्थानीय लोगों और पुलिस के प्रयास के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद एसडीईआरएफ की प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जेसीबी और हाइड्रा की मदद से ट्रक का क्षतिग्रस्त हिस्सा काटकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आज मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार जारी है। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

- शादी का झांसा देकर ₹4.10 लाख की ठगी, लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश दमोह के बांसा निवासी दिनेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर सागर नाका चौकी पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार नर्मदा पटेल ने दिनेश को शादी कराने का झांसा देकर मालती पटेल, नीरज पटेल और रांझी निवासी खुशबू राजपूत से संपर्क कराया। 20 तारीख को शादी कराने के नाम पर दिनेश से ₹1.70 लाख नकद और करीब ₹2.40 लाख के जेवरात ले लिए गए। इसके बाद खुशबू राजपूत को दुल्हन बनाकर साथ ले गए और 23 तारीख को वापस आने का आश्वासन दिया, लेकिन आरोपी वापस नहीं लौटे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पन्ना जेल में बंद है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यही महिला पूर्व में भी अन्य मामलों में ‘लुटेरी दुल्हन’ के रूप में इस्तेमाल की जा चुकी है। मामले की विवेचना जारी है।1
- नूरी नगर में ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी भीषण आग, ऑयल गिरने से बढ़ती गई लपटें; लोगों में मचा हड़कंप, वीडियो आया सामने दमोह। शहर के नूरी नगर में सोमवार रात करीब 10 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। बताया गया कि ट्रांसफार्मर में अचानक धमाका हुआ और उसमें भरा ऑयल नीचे गिरने लगा। ऑयल के कारण आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में लपटों ने विकराल रूप ले लिया। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और विद्युत प्रवाह बंद किया गया। हालांकि, विभागीय टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। इसके बाद विद्युत प्रवाह पूरी तरह बंद कर आग बुझाने के साथ ट्रांसफार्मर में आवश्यक सुधार कार्य किया गया और विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।1
- Shaktiputra Ji Maharaj ji ke Pavan Charan kamlon mein कोटि-कोटि Naman Vandan1
- लुटेरी दुल्हन गिरोह का हुआ भांडाफोड़ पुलिस ने गिरोह के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।1
- बटियागढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! “मोदी तेरा खेल, खा गए शक्कर, पी गए तेल” के लगाए नारे, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन “बारे मोदी तेरा खेल, खा गए शक्कर, पी गए तेल” के नारों से गूंजा बटियागढ़, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुंचे तहसील कार्यालय, मुख्यमंत्री एवं मंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन1
- 4 KM का दलदल… ग्रामीणों का ऐलान—“सड़क नहीं बनी तो वोट मांगने मत आना!” 😡 📍 लोकेशन: रनेह–लुहरबंद, हटा विधानसभा, जिला दमोह (मध्य प्रदेश)1
- सागर जिले के बंडा में सरपंच पति और विद्युत कर्मचारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्युत कर्मचारी आशीष पांडे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार 30 अगस्त को वसूली के लिए जाते समय सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह लोधी और उनके साथियों ने रास्ते में गाली-गलौज कर मारपीट की, जिससे आंख और कान में चोट आई। पुलिस ने लक्ष्मण लोधी, कैलाश लोधी, लोकेंद्र राजपूत और संदीप मिश्रा के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- 🚨 जबलपुर से लुटेरी दुल्हन खुशबू चौहान गिरफ्तार, दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई! जबलपुर से लुटेरी दुल्हन खुशबू चौहान और उसके साथियों को दबोचा 💥 शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में कई बड़े राज सामने आने की उम्मीद। #दमोह #दमोहपुलिस #जबलपुर #खुशबूचौहान #लुटेरीदुल्हन #BreakingNews #CrimeNews #LatestNews1