Shuru
Apke Nagar Ki App…
तालीम ही असली ताकत: A.G इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान। डॉ जफ़र आलम: “फिजूल खर्च छोड़िए, बच्चों की शिक्षा में जोड़िए कार्यक्रम से मजबूत संदेश”
MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
तालीम ही असली ताकत: A.G इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान। डॉ जफ़र आलम: “फिजूल खर्च छोड़िए, बच्चों की शिक्षा में जोड़िए कार्यक्रम से मजबूत संदेश”
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार4
- आज दिनांक 2 अप्रैल दिन गुरुवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर दो ट्रकों की भयंकर भिड़ंत हो गई जिसमे दो लोगों की जान चली गई मामला दोपहर का है जब दो ट्रको की भयंकर टक्कर हो गई यह दर्दनाक हादसा ISBT के सामने हुआ | जहाँ भगवान टॉकीज की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक मे टक्कर मार दी | भिड़ंत इतनी तीव्र थी कि पीछे वाले ट्रक मे लदे हुए सरिया व भारी गाटर ट्रक के केबिन कों चीरते हुए अंदर घुस गए | इस भीषण हादसे मे केबिन पूरी तरह से क्षतिगृस्ट हो गया | सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई | मौके पर क्रैन की मदद से वाहनों कों हटाकर राहत कार्य शुरू किया गया | घायलों कों आनन फ़ानन मे एस एन मेडिकल कॉलेज भेजा गया परन्तु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | हादसे से यातायात प्रभावित रहा जिससे राहगीरों कों भारी परेशानी झेलनी पड़ी | फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों कों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस द्वारा आगे की जाँच की जा रही है | Updated News- 02/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- Post by Gyadeen Verma1
- 2️⃣ ज़ुबीन गर्ग को 100 दिनों में न्याय की मेरी निजी गारंटी 3️⃣ टेम्परेरी पट्टा को स्थायी मियादी पट्टा में बदलेंगे 4️⃣ वरिष्ठ नागरिकों को ₹1250 मासिक पेंशन और समर्पित मंत्रालय 5️⃣ हर परिवार को ₹25 लाख की स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा इनके साथ हम असम में आर्टिकल 244A लागू करेंगे - ताकि आपके हक़ के फैसले गुवाहाटी या दिल्ली से नहीं आपके स्थानीय काउंसिल से किये जाएं। यह वादे नहीं, असम के भविष्य की दिशा है। सम्मान, सुरक्षा और अवसर - ये अधिकार हम असम के घर-घर पहुंचाएंगे। #5Pratishruti1
- Post by ASHOK KUMAR Swarnkar2
- जोधपुर बेंतमार मेले को लेकर महिलाओं की मानव श्रृंखला। शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित बालवाड़ी स्कूल के बाहर गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संदेश दिया। महिलाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार बेंतमार मेले में बाहर से आने वाले मनचलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूजा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित और मर्यादित रखा जाए। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने यह भी मांग रखी कि इस वर्ष किसी प्रकार के स्टेज या स्टेज प्रोग्राम आयोजित नहीं किए जाएं। केवल गवर माता की प्रतिमा विधिवत रूप से स्थापित की जाए और पूजा पारंपरिक तरीके से संपन्न हो। महिलाओं का कहना था कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सादगीपूर्ण और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप आयोजन किया जाना चाहिए,जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों को रोका जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित थीं और उन्होंने एक स्वर में सुरक्षित एवं अनुशासित गणगौर उत्सव मनाने का संकल्प लिया।1
- दिनांक 01.04.2026 से 19.04.2026 तक आयोजित अग्निवीर भर्ती के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु लागू किए गए रात्रि रूट डायवर्जन के संबंध में इमरान अहमद, एसीपी यातायात द्वारा दी गई बाइट। आगरा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें। यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9454457886 Updated News- 02/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- 👮♂️ मृतका का पति पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी 🔍 अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी 📅 1 अप्रैल को दर्ज हुआ था दहेज हत्या का मामला 🎙️ एसीपी छत्ता की बाइट: जल्द सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार1
- जोधपुर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति एवं गौतम सभा, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्री गौतम सभा भवन, चीरघर में एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ सदस्यों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक के दौरान आगामी सप्त दिवसीय भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव महोत्सव को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक एवं समाज को एकजुट करने वाला बनाने पर जोर दिया। आयोजन समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि भगवान श्री परशुराम जयंती 19 अप्रैल को हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ जोधपुर के ऐतिहासिक स्थल घंटाघर से किया जाएगा। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाज बंधु एवं युवा भाग लेंगे। समिति के संयोजक विक्रम उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक एवं संदेशात्मक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन झांकियों में देवी-देवताओं, सप्त ऋषियों के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक संदर्भों को दर्शाते हुए कुरीतियों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पारंपरिक वेशभूषा, बैंड, धार्मिक ध्वज एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी। बैठक के दौरान कथा व्यास गौ वत्स राजेंद्र महाराज द्वारा ब्रह्मगिरि पर्वत शिखर, त्र्यंबकेश्वर से लाई गई पावन गौतम चरण पादुका का विधिवत पूजन एवं पुष्प अर्चन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक में आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों के गठन, व्यवस्थाओं की रूपरेखा, अनुशासन, सुरक्षा, जलपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर माधु प्रकाश जाजड़ा, कमल जोशी, अरविन्द उपाध्याय, महेन्द्र उपाध्याय, कुशाल रोहिवाल, नवरतन जोशी, सुरेश जोशी, धन्नाराम राणेजा, अनिल जाजड़ा, झुमरलाल गौतम, सुमेर लाल, महेश सांखी, श्यामसुंदर उपाध्याय, खुशी उपाध्याय, जसोदा राणेजा, कविता पंचारिया, जितेन्द्र सांखी, प्रमोद जाजड़ा, रवि शर्मा, भरत जाजड़ा, अचलेश जाजड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मिलकर भगवान श्री परशुराम के आदर्शों पर चलने एवं समाज में एकता, संस्कार एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।1