logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत रविदास जयंती पर मोरदिवा में लगा विशेष शिविर, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं समस्तीपुर । संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को मोरदिवा पंचायत भवन परिसर में विशेष संत रविदास शिविर का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग तथा बिहार महादलित विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए सहायता पटल पर ग्रामीणों से आवेदन लिए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों ने संत रविदास के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका विचार ऐसे समाज की स्थापना का था, जहां जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं हो। प्रशासन इसी भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा। शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, समाज कल्याण, राजस्व एवं आपूर्ति समेत विभिन्न विभागों की ओर से सहायता पटल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने पेंशन, राशन, आवास, छात्रवृत्ति, भूमि संबंधी मामले, स्वास्थ्य जांच एवं कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। विभागीय कर्मियों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। मौके पर पुलिस अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ, बीईओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष, प्रखंड उप प्रमुख एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंगलेश कुमार ने किया। अंत में बीडीओ ने अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

46 min ago
user_RAMRUP RAY
RAMRUP RAY
पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
46 min ago
84e490b4-1699-4bcc-8528-f4f35175d4c2

संत रविदास जयंती पर मोरदिवा में लगा विशेष शिविर, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं समस्तीपुर । संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को मोरदिवा पंचायत भवन परिसर में विशेष संत रविदास शिविर का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग तथा बिहार महादलित विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए सहायता पटल पर ग्रामीणों से आवेदन

4f7d9e11-e7e8-48d0-8117-262a29f04579

लिए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदाधिकारियों ने संत रविदास के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका विचार ऐसे समाज की स्थापना का था, जहां जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर किसी के साथ भेदभाव

61147f9f-ee0e-40b3-948c-53cfbd5e9a05

नहीं हो। प्रशासन इसी भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाएगा। शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, समाज कल्याण, राजस्व एवं आपूर्ति समेत विभिन्न विभागों की ओर से सहायता पटल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने पेंशन, राशन, आवास, छात्रवृत्ति, भूमि संबंधी मामले, स्वास्थ्य जांच एवं कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। विभागीय

5bae8a17-0f84-49a9-b4f6-fb88f12b6f2c

कर्मियों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। मौके पर पुलिस अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ, बीईओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष, प्रखंड उप प्रमुख एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंगलेश कुमार ने किया। अंत में बीडीओ ने अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from Samastipur and nearby areas
  • राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल" सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है।अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।"आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।
    1
    राहुल गांधी को युवा लड़की ने बीच राह में लगाया गले! वीडियो वायरल होने पर लेखक आदित्य विक्रम का बड़ा बयान, देश में मची हलचल"
सोशल मीडिया पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बेहद भावुक वीडियो इस समय टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वीडियो में एक युवा लड़की दौड़कर आती है और राहुल गांधी को गले लगा लेती है। इस वायरल वीडियो पर देश के जाने-माने लेखक और प्रखर वक्ता आदित्य विक्रम ने एक बेहद सटीक और दमदार राजनीतिक विश्लेषण पेश किया है।अपने विशेष संबोधन में आदित्य विक्रम ने कहा कि आज इस वीडियो ने साबित कर दिया है कि देश की युवा पीढ़ी किस तरफ खड़ी है। उन्होंने कहा, "जब देश की एक युवा लड़की किसी नेता के पास बिना किसी हिचक या डर के सुरक्षा घेरा तोड़कर जाती है और उन्हें गले लगाती है, तो यह साफ संदेश है कि युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना रक्षक और देश का भविष्य मानता है।"आदित्य विक्रम ने आगे जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का असर अब देश के युवाओं के दिलों में साफ दिखने लगा है। गोदी मीडिया चाहे जो दिखाए, लेकिन जमीन पर युवाओं का अपने नेता के प्रति यह निश्छल प्रेम और गहरा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से युवाओं की इस आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की है।
    user_Bharat Bhushan Sir Classes
    Bharat Bhushan Sir Classes
    Central Government Office Patori, Samastipur•
    7 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर में भी निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य जुलूस, काफी संख्या में शामिल हुए जायरीन । मोहिउद्दीन नगर में भी निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य जुलूस, काफी संख्या में शामिल हुए जायरीन । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद के योमे पैदाइश के मौके पर शुक्रवार को टेढ़ी बाजार से चलकर नवादा, कहौली, पश्चिम बाजार शेख टोली होते हुए दरगाह शरीफ पर मोहम्मद पैगंबर साहब का जुलूस समापन किया गया। इस दौरान पैगंबर साहब के पैगाम को सरेआम किया गया. वहीं, मुल्क में फिरकापरस्त ताकतों के मंसूबे को बेकाम करने की लोगों से दरख्वास्त की । बताया जा रहा है कि कुछ विदेशी ताकतें देश की तरक्की व भाईचारगी को पसंद नहीं करती है. उनका इरादा केवल लोगों के बीच नफरत व खलल पैदा कर मुल्क की बुनियाद को कमजोर करना है. जिस तरह से हिंदुस्तान तरक्की के नक़्शे कदम पर चलकर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने कामयाबी हांसिल की है, उसे देखते हुए हमें मुल्क में आज के माहौल में अमनो अमान को बढ़ावा देने की जरुरत है.आपसी सहयोग को मजबूत करने और एक-दूसरे को अहमियत की देने की बुनियाद को बुलंद करने की दरकार है. नारा-ए-तकदीर अल्लाह- हू-अकबर से पूरे फिजा गूंज उठी. सुरक्षा के लिहाजा से प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. इस मौके पर हाफिज मोहम्मद मुजम्मिल, हुसैन इमाम, जनाब जीशान साहब सहित सैकडों जायरीन मौजूद थे. इस मौके पर मोहम्मद मुजम्मिल एवं शाही मस्जिद दरगाह शरीफ के मौलवी कारी अब्दुल मलिक साहब ने पैगाम देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    मोहिउद्दीन नगर में भी निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य जुलूस,

काफी संख्या में शामिल हुए जायरीन ।
मोहिउद्दीन नगर में भी निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य जुलूस,
काफी संख्या में शामिल हुए जायरीन ।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में पैगंबर हजरत मोहम्मद के योमे पैदाइश के मौके पर शुक्रवार को  
टेढ़ी बाजार से चलकर नवादा, कहौली, पश्चिम बाजार शेख टोली होते हुए दरगाह शरीफ पर मोहम्मद पैगंबर साहब का जुलूस समापन किया गया।
इस दौरान पैगंबर साहब के पैगाम को सरेआम किया गया. वहीं, मुल्क में फिरकापरस्त ताकतों के मंसूबे को बेकाम करने की लोगों से दरख्वास्त की ।
बताया जा रहा है कि कुछ विदेशी ताकतें देश की तरक्की व भाईचारगी को पसंद नहीं करती है. उनका इरादा केवल लोगों के बीच नफरत व खलल पैदा कर मुल्क की बुनियाद को कमजोर करना है. जिस तरह से हिंदुस्तान  तरक्की के नक़्शे कदम पर चलकर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने कामयाबी हांसिल की  है, उसे देखते हुए हमें मुल्क में आज के माहौल में अमनो अमान को बढ़ावा देने की जरुरत है.आपसी सहयोग को मजबूत करने और एक-दूसरे को अहमियत की देने की बुनियाद को बुलंद करने की दरकार है. नारा-ए-तकदीर अल्लाह- हू-अकबर से पूरे फिजा गूंज उठी. 
सुरक्षा के लिहाजा से प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी.
इस मौके पर हाफिज मोहम्मद मुजम्मिल, हुसैन इमाम,  जनाब जीशान साहब सहित सैकडों जायरीन मौजूद थे.
इस मौके पर मोहम्मद मुजम्मिल एवं शाही मस्जिद दरगाह शरीफ के मौलवी कारी अब्दुल मलिक साहब ने पैगाम देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग #दबिगमॉल #पटोरी #पटोरीबाजार #रक्षाबंधन #टीचर्सडे #शॉपिंग #बेस्टकलेक्शन #सस्ताशॉपिंग #फेस्टिवलशॉपिंग #पटोरीन्यूज़ #समस्तीपुर #समस्तीपुरन्यूज़ #बाजार #फैशन #त्योहारीखरीदारी #RakshaBandhan #TeachersDay #TheBigMall
    1
    पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग
पटोरी में त्योहारी खरीदारी का खास ठिकाना बना द बिग मॉल, आकर्षक कलेक्शन के साथ सस्ती शॉपिंग
#दबिगमॉल #पटोरी #पटोरीबाजार #रक्षाबंधन #टीचर्सडे #शॉपिंग #बेस्टकलेक्शन #सस्ताशॉपिंग #फेस्टिवलशॉपिंग #पटोरीन्यूज़ #समस्तीपुर #समस्तीपुरन्यूज़ #बाजार #फैशन #त्योहारीखरीदारी #RakshaBandhan #TeachersDay #TheBigMall
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    4 hrs ago
  • गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने का बढ़ा खतरा, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में, किया रेवा घाट का निरीक्षण
    1
    गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने का बढ़ा खतरा, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में, किया रेवा घाट का निरीक्षण
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Jandaha, Vaishali•
    21 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही.. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है
    1
    नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही.. चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    1
    रोसड़ा DCLR के सरकारी आवास पर निगरानी की छापेमारी , 13.80 लाख रुपये नकद मिलने की सूचना; भूमि विवाद में रिश्वत मांगने की शिकायत से जुड़ा मामला

समस्तीपुर/रोसड़ा। रोसड़ा की भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे दो वाहनों से पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने आवास को अपने घेरे में लेकर तलाशी और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान आवास से संबंधित कागजात, नकदी और अन्य सामान की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 13 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
    1
    बहरामा गांव में करंट का कहर, पंखा ठीक करते समय नंगे तार की चपेट में आए कमलेश चौधरी की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार अपराधियों का तांडव सरेआम एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी। समस्तीपुर विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार अपराधियों का तांडव सरेआम महथी बांध पर बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर किया जख्मी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान महथी निवासी संजय सिंह के 26 वर्षीय पुत्र नवनीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवनीत बांध किनारे स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और उस पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वैसे पुलिस अपराधियों की पहचान के साथ गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    1
    विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार अपराधियों का तांडव सरेआम एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी।
समस्तीपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बाईक सवार अपराधियों का तांडव सरेआम महथी बांध पर बुधवार देर शाम अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर किया जख्मी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान महथी निवासी संजय सिंह के 26 वर्षीय पुत्र नवनीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नवनीत बांध किनारे स्थित एक किराना दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी वहां पहुंचे और उस पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वैसे पुलिस अपराधियों की पहचान के साथ गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.