logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चिल्ड्रन एकेडमी में कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने रोका, तीखी झड़प का वीडियो सामने आया। लखीमपुर के चिल्ड्रन एकेडमी में घटना के बाद कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों और पुलिस के बीच घटनास्थल पर जाने को लेकर तीखी झड़प की स्थिति सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें मीडिया कर्मियों को मौके पर जाने से रोकते हुए पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।वीडियो में पुलिस की ओर से मीडिया कर्मियों के साथ सहयोग करने की बात भी कही जाती सुनाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर मीडिया कर्मी घटनास्थल पर जाकर कवरेज करने की अनुमति को लेकर पुलिस से सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि जांच के दौरान मीडिया कर्मियों को घटनास्थल तक जाने से रोकने के पीछे पुलिस की क्या वजह थी। क्या घटनास्थल को जांच के लिहाज से प्रतिबंधित किया गया था या इसके पीछे कोई सुरक्षा संबंधी कारण था, यह पुलिस के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सामने आए वीडियो के आधार पर इतना स्पष्ट है कि घटनास्थल पर मीडिया कवरेज को लेकर पुलिस और मीडिया कर्मियों के बीच बहस की स्थिति बनी थी।
    1
    चिल्ड्रन एकेडमी में कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को पुलिस ने रोका, तीखी झड़प का वीडियो सामने आया।
लखीमपुर के चिल्ड्रन एकेडमी में घटना के बाद कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों और पुलिस के बीच घटनास्थल पर जाने को लेकर तीखी झड़प की स्थिति सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें मीडिया कर्मियों को मौके पर जाने से रोकते हुए पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।वीडियो में पुलिस की ओर से मीडिया कर्मियों के साथ सहयोग करने की बात भी कही जाती सुनाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर मीडिया कर्मी घटनास्थल पर जाकर कवरेज करने की अनुमति को लेकर पुलिस से सवाल करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि जांच के दौरान मीडिया कर्मियों को घटनास्थल तक जाने से रोकने के पीछे पुलिस की क्या वजह थी। क्या घटनास्थल को जांच के लिहाज से प्रतिबंधित किया गया था या इसके पीछे कोई सुरक्षा संबंधी कारण था, यह पुलिस के आधिकारिक पक्ष के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल सामने आए वीडियो के आधार पर इतना स्पष्ट है कि घटनास्थल पर मीडिया कवरेज को लेकर पुलिस और मीडिया कर्मियों के बीच बहस की स्थिति बनी थी।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चिल्ड्रन एस एकेडमी स्कूल में फायरिंग, महिला समेत दो की मौत ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर शहर के बड़ा डाकखाना के पास स्थित चिल्ड्रन एस एकेडमी विद्यालय में फायरिंग से सनसनी फैल गई। फायरिंग की घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौत होने की सूचना है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे भयभीत हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी। एसपी ख्याति गर्ग, एएसपी विवेक तिवारी, सदर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगी है। घटना की कवरेज करने पहुंची मीडिया को पुलिस ने मौके पर रोक दिया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
    1
    चिल्ड्रन एस एकेडमी स्कूल में फायरिंग, महिला समेत दो की मौत
ASTv24 digital शाहिद लखाही 
लखीमपुर शहर के बड़ा डाकखाना के पास स्थित चिल्ड्रन एस एकेडमी विद्यालय में फायरिंग से सनसनी फैल गई।
फायरिंग की घटना में एक महिला और एक पुरुष की मौत होने की सूचना है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे भयभीत हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।
एसपी ख्याति गर्ग, एएसपी विवेक तिवारी, सदर कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगी है।
घटना की कवरेज करने पहुंची मीडिया को पुलिस ने मौके पर रोक दिया।
फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • NH-730 पर LRP ओवरब्रिज के नीचे लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए पेड़ अब सूखे तनों में तब्दील नजर आ रहे हैं। NH-730 पर LRP ओवरब्रिज के नीचे लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए पेड़ अब सूखे तनों में तब्दील नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 90 प्रतिशत पौधे देखभाल के अभाव में सूख गए। सवाल यह है कि जब पेड़ ही नहीं बचे तो हरियाली के दावे किसके लिए हैं? स्थानीय लोगों ने पौधारोपण पर हुए खर्च और उसकी निगरानी की जांच की मांग की है।
    1
    NH-730 पर LRP ओवरब्रिज के नीचे लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए पेड़ अब सूखे तनों में तब्दील नजर आ रहे हैं।
NH-730 पर LRP ओवरब्रिज के नीचे लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए पेड़ अब सूखे तनों में तब्दील नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 90 प्रतिशत पौधे देखभाल के अभाव में सूख गए। सवाल यह है कि जब पेड़ ही नहीं बचे तो हरियाली के दावे किसके लिए हैं? स्थानीय लोगों ने पौधारोपण पर हुए खर्च और उसकी निगरानी की जांच की मांग की है।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सीतापुर में तेज रफ्तार DCM ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत | चालक फरार सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में बाड़ी गांव के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय अमित तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार अंबुज तिवारी को मामूली चोटें आई हैं। बताया गया कि दोनों बाइक से लखनऊ दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान डीसीएम ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    सीतापुर में तेज रफ्तार DCM ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत | चालक फरार
सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में बाड़ी गांव के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय अमित तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार अंबुज तिवारी को मामूली चोटें आई हैं।
बताया गया कि दोनों बाइक से लखनऊ दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान डीसीएम ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • सीतापुर में आबकारी विभाग का कड़ा रुख, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश! भारत न्यूज़ 24 डिजिटल मीडिया से ब्लांक संवाददाता बेहटा सीतापुर राजू कुमार बंसल पत्रकार की खास रिपोर्ट
    1
    सीतापुर में आबकारी विभाग का कड़ा रुख, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ दबिश! भारत न्यूज़ 24 डिजिटल मीडिया से ब्लांक संवाददाता बेहटा सीतापुर राजू कुमार बंसल पत्रकार की खास रिपोर्ट
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही पति-पत्नी विवाद में युवक ने लगाया ₹20 हजार मांगने का आरोप, ₹10 हजार देने के बाद छोड़ने का दावा; एक दिन पहले किसान ने भी एसपी से की थी शिकायत* ढखेरवा, लखीमपुर खीरी। ढखेरवा चौकी इंचार्ज पर रिश्वत लेने के आरोपों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। एक दिन पहले किसान द्वारा रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत किए जाने के बाद अब एक और ग्रामीण ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ग्रामीण ने पति-पत्नी के विवाद से जुड़े मामले में चौकी इंचार्ज पर ₹20 हजार की रिश्वत मांगने और ₹10 हजार लेने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में खुद को गुरैनी अभयपुर निवासी बताने वाला युवक आरोप लगाता है कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच उसकी पत्नी ने ढखेरवा चौकी में शिकायत की थी। युवक का आरोप है कि शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज ने उसे चौकी बुलवाया और एक कमरे में बंद कर दिया। युवक के मुताबिक, उसे छोड़ने के एवज में चौकी इंचार्ज ने कथित तौर पर ₹20 हजार की मांग की। आरोप है कि उसने ₹10 हजार रुपये दिए, जिसके बाद उसे चौकी से बाहर जाने दिया गया। युवक ने वायरल वीडियो में पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले मल्लबेहड़ गांव निवासी किसान शानू ने भी ढखेरवा चौकी इंचार्ज अजय कुमार पर रिश्वत लेने और इसके बावजूद काम न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। किसान ने मामले में कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इस शिकायत की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इसी बीच दूसरे ग्रामीण द्वारा रिश्वत का आरोप लगाए जाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। लगातार सामने आ रहे आरोपों को लेकर अब लोगों की निगाहें पुलिस अधिकारियों की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
पति-पत्नी विवाद में युवक ने लगाया ₹20 हजार मांगने का आरोप, ₹10 हजार देने के बाद छोड़ने का दावा; एक दिन पहले किसान ने भी एसपी से की थी शिकायत*
ढखेरवा, लखीमपुर खीरी। ढखेरवा चौकी इंचार्ज पर रिश्वत लेने के आरोपों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। एक दिन पहले किसान द्वारा रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत किए जाने के बाद अब एक और ग्रामीण ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ग्रामीण ने पति-पत्नी के विवाद से जुड़े मामले में चौकी इंचार्ज पर ₹20 हजार की रिश्वत मांगने और ₹10 हजार लेने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है।
वायरल वीडियो में खुद को गुरैनी अभयपुर निवासी बताने वाला युवक आरोप लगाता है कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच उसकी पत्नी ने ढखेरवा चौकी में शिकायत की थी। युवक का आरोप है कि शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज ने उसे चौकी बुलवाया और एक कमरे में बंद कर दिया।
युवक के मुताबिक, उसे छोड़ने के एवज में चौकी इंचार्ज ने कथित तौर पर ₹20 हजार की मांग की। आरोप है कि उसने ₹10 हजार रुपये दिए, जिसके बाद उसे चौकी से बाहर जाने दिया गया। युवक ने वायरल वीडियो में पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि एक दिन पहले मल्लबेहड़ गांव निवासी किसान शानू ने भी ढखेरवा चौकी इंचार्ज अजय कुमार पर रिश्वत लेने और इसके बावजूद काम न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। किसान ने मामले में कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इस शिकायत की जांच अभी पूरी नहीं हुई है।
इसी बीच दूसरे ग्रामीण द्वारा रिश्वत का आरोप लगाए जाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
लगातार सामने आ रहे आरोपों को लेकर अब लोगों की निगाहें पुलिस अधिकारियों की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • काशीनगर में खोखे में लगी आग, हजारों का सामान राख नेशनल पब्लिक स्कूल के पास सोमवार को एक खोखे में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई लखीमपुर खीरी। काशीनगर मोहल्ले में नेशनल पब्लिक स्कूल के पास सोमवार को एक खोखे में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से खोखे में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित को उचित सहायता दिलाने की मांग की।
    1
    काशीनगर में खोखे में लगी आग, हजारों का सामान राख नेशनल पब्लिक स्कूल के पास सोमवार को एक खोखे में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई
लखीमपुर खीरी। काशीनगर मोहल्ले में नेशनल पब्लिक स्कूल के पास सोमवार को एक खोखे में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
आग की चपेट में आने से खोखे में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित को उचित सहायता दिलाने की मांग की।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी, इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी, दोनों की मौत की सूचना है, क्लासरूम के बाहर ही गोली मारी बताया जा रहा है कि युवक स्कूल स्टाफ नही बल्कि बाहर का था, डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, बड़ा सवाल यह है कि अगर युवक स्कूल का नहीं , कहीं बाहर का है तो वह स्कूल के अंदर पहुंचा कैसे.... स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल मौके पर मौजूद हमारे रिपोर्टरों से मिली जानकारी के आधार पर यह प्रारंभिक सूचना है, मामले में आगे की जानकारी और तथ्यों में बदलाव संभव है
    1
    लखीमपुर- चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका निशात फातिमा (26) को युवक साउद अंसारी (28), निवासी नौरंगाबाद, ने गोली मारी, 
इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी, दोनों की मौत की सूचना है, क्लासरूम के बाहर ही गोली मारी
बताया जा रहा है कि युवक स्कूल स्टाफ नही बल्कि बाहर का था, डीएम और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, 
बड़ा सवाल यह है कि अगर युवक स्कूल का नहीं , कहीं बाहर का है तो वह स्कूल के अंदर पहुंचा कैसे.... स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
मौके पर मौजूद हमारे रिपोर्टरों से मिली जानकारी के आधार पर यह प्रारंभिक सूचना है, मामले में आगे की जानकारी और तथ्यों में बदलाव संभव है
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लखीमपुर के नामी स्कूल में दिनदहाड़े दोहरा हत्याकांड: शिक्षिका को गोली मारकर युवक ने खुद को उड़ाया, DM-SP समेत भारी फोर्स मौके पर स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश एंकर *लखीमपुर खीरी।* सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित प्रतिष्ठित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक युवक ने स्कूल की पहली मंजिल के कॉरिडोर में महिला शिक्षिका को तमंचे से गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को आधिकारिक जानकारी दी। SP ने बताया, "निशात फातिमा उम्र 26 साल पिछले एक साल से इस स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। उनसे मिलने के लिए मोहम्मद साउद उम्र 27-28 साल स्कूल आया था। ग्राउंड फ्लोर पर मिलने के बाद वह शिक्षिका को लेकर ऊपर कॉरिडोर में गया। वहां बातचीत के दौरान उसने अपने बैग से अवैध तमंचा निकालकरo शिक्षिका पर फायर कर दिया और फिर खुद को भी गोली मार ली।" गोली की आवाज सुनते ही क्लास में पढ़ रहे बच्चे दहशत में आ गए। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आपके वीडियो में साफ दिख रहा है कि सूचना मिलते ही *जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस फोर्स* मौके पर पहुंच गई और स्कूल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल स्कूल परिसर को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खोखा कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात ने जिले के सभी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक बाहरी युवक हथियार के साथ क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया। इस पर SP ने कहा कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे और एंट्री के SOP की गहनता से जांच की जाएगी और खामियां मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट एसपी लखीमपुर खीरी लखीमपुर के नामी स्कूल में दिनदहाड़े दोहरा हत्याकांड: शिक्षिका को गोली मारकर युवक ने खुद को उड़ाया, DM-SP समेत भारी फोर्स मौके पर स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश एंकर *लखीमपुर खीरी।* सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित प्रतिष्ठित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक युवक ने स्कूल की पहली मंजिल के कॉरिडोर में महिला शिक्षिका को तमंचे से गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को आधिकारिक जानकारी दी। SP ने बताया, "निशात फातिमा उम्र 26 साल पिछले एक साल से इस स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। उनसे मिलने के लिए मोहम्मद साउद उम्र 27-28 साल स्कूल आया था। ग्राउंड फ्लोर पर मिलने के बाद वह शिक्षिका को लेकर ऊपर कॉरिडोर में गया। वहां बातचीत के दौरान उसने अपने बैग से अवैध तमंचा निकालकरo शिक्षिका पर फायर कर दिया और फिर खुद को भी गोली मार ली।" गोली की आवाज सुनते ही क्लास में पढ़ रहे बच्चे दहशत में आ गए। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आपके वीडियो में साफ दिख रहा है कि सूचना मिलते ही *जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस फोर्स* मौके पर पहुंच गई और स्कूल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल स्कूल परिसर को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खोखा कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस सनसनीखेज वारदात ने जिले के सभी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक बाहरी युवक हथियार के साथ क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया। इस पर SP ने कहा कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे और एंट्री के SOP की गहनता से जांच की जाएगी और खामियां मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट एसपी लखीमपुर खीरी
    4
    लखीमपुर के नामी स्कूल में दिनदहाड़े दोहरा हत्याकांड: शिक्षिका को गोली मारकर युवक ने खुद को उड़ाया, DM-SP समेत भारी फोर्स मौके पर

स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश

एंकर
*लखीमपुर खीरी।* सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित प्रतिष्ठित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक युवक ने स्कूल की पहली मंजिल के कॉरिडोर में महिला शिक्षिका को तमंचे से गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को आधिकारिक जानकारी दी। SP ने बताया, "निशात फातिमा उम्र 26 साल पिछले एक साल से इस स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। उनसे मिलने के लिए मोहम्मद साउद उम्र 27-28 साल स्कूल आया था। ग्राउंड फ्लोर पर मिलने के बाद वह शिक्षिका को लेकर ऊपर कॉरिडोर में गया। वहां बातचीत के दौरान उसने अपने बैग से अवैध तमंचा निकालकरo शिक्षिका पर फायर कर दिया और फिर खुद को भी गोली मार ली।"

गोली की आवाज सुनते ही क्लास में पढ़ रहे बच्चे दहशत में आ गए। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आपके वीडियो में साफ दिख रहा है कि सूचना मिलते ही *जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस फोर्स* मौके पर पहुंच गई और स्कूल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने तत्काल स्कूल परिसर को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खोखा कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इस सनसनीखेज वारदात ने जिले के सभी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक बाहरी युवक हथियार के साथ क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया। इस पर SP ने कहा कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे और एंट्री के SOP की गहनता से जांच की जाएगी और खामियां मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाइट एसपी लखीमपुर खीरी
लखीमपुर के नामी स्कूल में दिनदहाड़े दोहरा हत्याकांड: शिक्षिका को गोली मारकर युवक ने खुद को उड़ाया, DM-SP समेत भारी फोर्स मौके पर
स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
एंकर
*लखीमपुर खीरी।* सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित प्रतिष्ठित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक युवक ने स्कूल की पहली मंजिल के कॉरिडोर में महिला शिक्षिका को तमंचे से गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को आधिकारिक जानकारी दी। SP ने बताया, "निशात फातिमा उम्र 26 साल पिछले एक साल से इस स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी। उनसे मिलने के लिए मोहम्मद साउद उम्र 27-28 साल स्कूल आया था। ग्राउंड फ्लोर पर मिलने के बाद वह शिक्षिका को लेकर ऊपर कॉरिडोर में गया। वहां बातचीत के दौरान उसने अपने बैग से अवैध तमंचा निकालकरo शिक्षिका पर फायर कर दिया और फिर खुद को भी गोली मार ली।"
गोली की आवाज सुनते ही क्लास में पढ़ रहे बच्चे दहशत में आ गए। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आपके वीडियो में साफ दिख रहा है कि सूचना मिलते ही *जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस फोर्स* मौके पर पहुंच गई और स्कूल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने तत्काल स्कूल परिसर को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खोखा कारतूस और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इस सनसनीखेज वारदात ने जिले के सभी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक बाहरी युवक हथियार के साथ क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया। इस पर SP ने कहा कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे और एंट्री के SOP की गहनता से जांच की जाएगी और खामियां मिलने पर कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट एसपी लखीमपुर खीरी
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.