Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व में शांति तथा आपसी भाईचारा कैसे स्थापित होगा कलयुग में सतयुग की शुरुआत भाग 06 09,05,26 तारीख को रिलीज होने वाला है वीडियो को ज्यादा से ज्यादा देखें और लोगों को शेयर जरूर करें
MANNU SIDAR ji
विश्व में शांति तथा आपसी भाईचारा कैसे स्थापित होगा कलयुग में सतयुग की शुरुआत भाग 06 09,05,26 तारीख को रिलीज होने वाला है वीडियो को ज्यादा से ज्यादा देखें और लोगों को शेयर जरूर करें
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में रश्मि कारखाने से भारी प्रदूषण फैल रहा है, जिससे गांव और घरों में जहरीली हवा भर गई है। ग्रामीणों की आंखों, बालों और पूरे शरीर पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोग फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने राखड़ और रेत माफिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा के संरक्षण में अवैध कार्य हो रहे हैं, जिससे प्रदेश में रेत से जुड़ी कई हत्याएं हुई हैं और कानून व्यवस्था बेलगाम हो गई है।1
- छत्तीसगढ़ के चांपा-कोरबा मार्ग पर हाइवा और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क पर गिट्टी बिखरने से यातायात बुरी तरह बाधित हो गया, वहीं हाइवा चालक मौके से फरार है।1
- चांपा के परशुराम चौक पर बिजली के तार जर्जर होकर झूल रहे हैं, जिससे आए दिन शॉर्ट सर्किट हो रहा है। स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग की अनदेखी से बड़े हादसे का डर बना हुआ है।1
- SECL कुसमुंडा में भूविस्थापितों का हल्लाबोल: 5 घंटे ठप रहा खनन, CMD स्तर की बैठक के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कोरबा।साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कुसमुंडा क्षेत्र में बुधवार को भूविस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे खदान क्षेत्र में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनकारियों ने कोयला खनन और परिवहन में लगी मशीनों के पहिए थाम दिए, जिसके चलते करीब 5 घंटे तक उत्पादन और सप्लाई ठप रही। प्रदर्शन के दौरान भूविस्थापितों ने चक्काजाम करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुसमुंडा प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता शुरू की। भूविस्थापितों ने अपनी चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें अर्जन के बाद जन्मे परिवार के सदस्यों के लिए रोजगार एवं पुनर्वास नीति स्पष्ट करने, वर्षों से लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण, बलरामपुर, दुरपा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई, तथा खदान में चल रहे आउटसोर्सिंग कार्यों में स्थानीय भूविस्थापितों को प्राथमिकता देने की मांग शामिल रही। लंबी बातचीत के बाद प्रबंधन ने मांगों को जायज मानते हुए ठोस आश्वासन दिया। प्रबंधन ने कहा कि 5 दिनों के भीतर बिलासपुर में CMD स्तर पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी मुद्दों पर विस्तार से निर्णय लिया जाएगा। साथ ही 15 तारीख तक रोजगार से संबंधित मामलों में सकारात्मक पहल का भरोसा भी दिया गया। प्रबंधन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। घटना के बाद खदान क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन प्रशासन और प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी है।1
- कोरबा के शरगबुंदिया गांव में सरपंच की कथित लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में अनदेखी और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सरपंच को घेरा।1
- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की एक नन्हीं बच्ची ने संत रामपाल जी महाराज के लिए अपनी श्रद्धा में एक ड्राइंग बनाई। उसकी यह भावुक कलाकृति संत जी तक पहुंचाई गई, जो उसके गहरे समर्पण को दर्शाता है।1
- घनघोर जंगल में हाथियों का हमला: महिला को हाथी ने कुचलकर मारा मौके पर ही महिला की मौत कोरिया छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आने वाले देवगढ़ परिक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हाथियों के दल ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर घने जंगल क्षेत्र में कल हुई। वन विभाग के डीएफओ प्रभाकर खलखो ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, महिला संबसिया अपने पति बृजलाल के साथ शेराडाँड़ के अंदरूनी जंगल क्षेत्र में रनगोवा नदी के पास घर बनाकर रहती थी। पति की मृत्यु के बाद वह वहां अकेले ही निवास कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय हाथियों का एक दल उस क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी महिला उनके संपर्क में आ गई और उसे कुचल दिया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मृतका का पुत्र बसंतलाल देवतीडाँड़ में रहता है और ग्राम पंचायत नवा टोला का पूर्व सरपंच रह चुका है। शेराडाँड़ ग्राम पंचायत देवतीडाँड़ का आश्रित ग्राम है। वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।1
- कोरबा के दीपका में निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का केबल और 5000 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।1