खाद्य विभाग के काले आदेश के खिलाफ गैस एजेंसी संचालकों का हल्ला बोल; कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन दौसा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नए आदेश ने प्रदेश भर के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स में आक्रोश भर दिया है। इस आदेश के विरोध में सोमवार को दौसा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। "काला आदेश" और सामूहिक अवकाश की चेतावनी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष नगेन्द्र मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिले के समस्त गैस एजेंसी संचालकों ने भाग लिया। संचालकों ने विभाग के नए निर्देशों को 'काला आदेश' करार देते हुए इसके तत्काल संशोधन की मांग की है। एजेंसी संचालकों ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जिले के किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर पर जिला रसद अधिकारी (DSO) द्वारा कोई भी 'गलत' कार्रवाई की जाती है, तो उसे पूरे जिले के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई माना जाएगा। काम ठप करने का ऐलान : जिस दिन किसी डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ कार्रवाई होगी, उसी तारीख से जिले की समस्त गैस एजेंसियों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे, जिससे आपूर्ति पूरी तरह ठप हो सकती है। संशोधन की मांग पर अड़े संचालक अध्यक्ष नगेन्द्र मीणा ने कहा कि गैस एजेंसी संचालक सरकार का सम्मान करते हैं और व्यवस्थाओं को सुचारू रखना चाहते हैं, लेकिन विभाग के अव्यावहारिक आदेशों को सहन नहीं किया जाएगा। फेडरेशन का कहना है कि वर्तमान आदेश से संचालकों और उनके कर्मचारियों के हितों पर चोट पहुंच रही है और इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने की आशंका है। प्रशासन को अल्टीमेटम ज्ञापन सौंपने के दौरान संचालकों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया कि यदि उनकी जायज मांगों पर विचार नहीं किया गया और आदेश में आवश्यक संशोधन नहीं हुए, तो आने वाले दिनों में एलपीजी वितरण व्यवस्था बाधित हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

- Post by Pãndít MoHit ShaRma1
- COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार करने हेतु बताया गया3
- बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग1
- श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।4
- सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।5
- सरिस्का के सिलीबेरी गेट को खोलने की मांग विधानसभा में उठे, भक्तों की आवाज़ तेज। अलवर- श्री पांडुपोल हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने सरिस्का के सिलीबेरी गेट को शीघ्र खोलने की मांग तेज कर दी है। गेट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज़ से आने वाले कई भक्तों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। यह मंदिर सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित है, जहां वन्यजीव सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से समय-समय पर प्रवेश द्वार बंद किए जाते हैं। हालांकि स्थानीय निवासी गोविन्द जोशी और अन्य श्रद्धालुओं का कहना है कि नियमित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिलीबेरी गेट को निर्धारित समय पर खोला जाना आवश्यक है। भक्तों की मुख्य मांगें: सिलीबेरी गेट मंगलवार-शनिवार को नियमित समयानुसार खोला जाए। मंदिर दर्शन के लिए विशेष पास या अलग से व्यवस्था की जाए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट सूचना एवं समय-सारिणी जारी की जाए। श्रद्धालु गोविन्द जोशी ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को राजस्थान विधानसभा में उठाने की मांग की है, ताकि सरकार इस विषय पर स्थायी समाधान निकाल सके। भक्तों का मानना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और विपक्ष को भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाना चाहिए। बताया जा रहा है कि सिलीबेरी गेट करीब तीन महीने से अधिक समय से बंद है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मांग पर क्या कदम उठाते हैं।4
- स्टूडेंट से जाने HK it institute बेस्ट क्यों हैAc repairing course in Jaipur Rajasthan@HKitJaipur2
- महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की1