डिडौली में अवैध खनन से सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान विभाग बेखबर, खनन माफियाओं के हौसले बुलंद *डिडौली में अवैध खनन से सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान, विभाग बेखबर* *जोया (अमरोहा) संवाददाता * थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। कस्बा डिडौली में भू-माफिया रात के अंधेरे में बिना अनुमति के सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी का अवैध भराव कर रहे हैं, जबकि खनन विभाग इस पर अनजान बना हुआ है। जानकारी के अनुसार डिडौली-मुरादाबाद मार्ग पर दिल्ली फ्लाईओवर के पास कृषि भूमि में कुछ व्यक्तियों द्वारा लगभग 20 बीघा जमीन पर प्लाटिंग की जा रही है। आरोप है कि प्लाटिंग स्थल पर बिना परमिशन के जमीन के अंदर मिट्टी डाली जा रही है। यह मिट्टी डिडौली थाना क्षेत्र के शिव मंदिर साटा भूट के पास खाली पड़ी जमीन से रात भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनन कर लाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
डिडौली में अवैध खनन से सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान विभाग बेखबर, खनन माफियाओं के हौसले बुलंद *डिडौली में अवैध खनन से सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान, विभाग बेखबर* *जोया (अमरोहा) संवाददाता * थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। कस्बा डिडौली में भू-माफिया रात के अंधेरे में बिना अनुमति के सैकड़ों ट्रॉली मिट्टी का अवैध भराव कर रहे हैं, जबकि खनन विभाग इस पर अनजान बना हुआ है। जानकारी के अनुसार डिडौली-मुरादाबाद मार्ग पर दिल्ली फ्लाईओवर के पास कृषि भूमि में कुछ व्यक्तियों द्वारा लगभग 20 बीघा जमीन पर प्लाटिंग की जा रही है। आरोप है कि प्लाटिंग स्थल पर बिना परमिशन के जमीन के अंदर मिट्टी डाली जा रही है। यह मिट्टी डिडौली थाना क्षेत्र के शिव मंदिर साटा भूट के पास खाली पड़ी जमीन से रात भर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनन कर लाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
- नौगावां सादात: ग्राम आलमपुरी में तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ का समापन, यज्ञ और भंडारे के साथ गूंजे चामुंडा देवी के जयकारे* *नौगावां सादात: ग्राम आलमपुरी में तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ का समापन, यज्ञ और भंडारे के साथ गूंजे चामुंडा देवी के जयकारे* *नौगावां सादात / अमरोहा।* तहसील क्षेत्र के ग्राम आलमपुरी में चल रहे तीन दिवसीय श्री रामचरितमानस पाठ का आज विधि-विधान के साथ समापन हुआ। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इस धार्मिक आयोजन को बड़े ही श्रद्धा भाव से संपन्न कराया। तीन दिनों तक चले अखंड पाठ में ग्रामीणों ने बारी-बारी से भाग लिया और भगवान राम के आदर्शों का श्रवण किया। पाठ के समापन के अवसर पर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में सभी ग्रामीणों ने आहुति देकर गांव में अमन-चैन और तरक्की की कामना की। यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे गांव के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और पंडाल में *"चामुंडा देवी की जय"* के नारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और हर साल सभी लोग मिलजुल कर इस आयोजन को करते हैं, जिससे गांव में एकता और भाईचारा बना रहता है।1
- गोंडा के बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की काफिले पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए उसके उपलक्ष में आज हर जिले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया और धरना प्रदर्शन किया गया1
- पायन्दापुर में लगातार तेंदुओं की दस्तक, एक माह में दो तेंदुओं का रेस्क्यू; ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पिंजरे और लाइट बढ़ाने की मांग ग्राम पायन्दापुर, तहसील कांठ, जनपद मुरादाबाद में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पिछले लगभग एक महीने के अंदर गांव से दो तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है। आज सुबह करीब 5 बजे एक और तेंदुए को पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। हमारा क्षेत्र तराई एवं वन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण यहां तेंदुओं की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में ग्रामीणों, बच्चों, महिलाओं और पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन एवं वन विभाग से विनम्र निवेदन है कि गांव में पिंजरों की संख्या बढ़ाई जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त लाइट/प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की अपील है।1
- हापुड़ जनपद के सिंभावली पीएचसी बक्सर में प्रसव के बाद हिम्मतपुर गांव की महिला और उसके नवजात की मौत1
- संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है ब्रेकिंग न्यूज़ संभल में हुड़दंगियों पर पुलिस की कार्रवाईl संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने हुड़दंग करने वाले लोगों की परेड कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। संभल में पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सड़क पर पैदल परेड कराई। पुलिस की निगरानी में कराई गई इस परेड के दौरान लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त भी बढ़ाई है।2
- अमरोहा में दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत,वीडियो वायरल अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात गांव निवासी धनवीर के घर की दीवार पर तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया।तेंदुए को घर की दीवार पर देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को सतर्क किया। कुछ देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद तेंदुआ दीवार से उतरकर अंधेरे में गायब हो गया।तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आसपास के क्षेत्र में लगातार घूम रहा हो सकता है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए की तलाश कराने और उसे पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- *थाना हसनपुर पुलिस द्वारा एस.ओ.जी और सर्विलांस टीम की मदद से ग्राम दीपपुर में ईख के खेत में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया द्वारा दी गई बाईटः-* *थाना हसनपुर पुलिस द्वारा एस.ओ.जी और सर्विलांस टीम की मदद से ग्राम दीपपुर में ईख के खेत में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया द्वारा दी गई बाईटः-*2
- असमोली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में खूंखार गीदड़ ने 12 लोगों को किया घायल खूंखार गीदड़ की हरकतें देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल फिलहाल घायलों का सीएससी असमोली में चल रहा है इलाज1
- गजरौला। नाईपुरा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहन दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक डीसीएम में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अमरोहा के गजरौला नाईपुरा फ्लाईओवर पर ट्रक-डीसीएम की भीषण भिड़ंत, डीसीएम चालक की मौत1