Shuru
Apke Nagar Ki App…
Indra Sen
More news from राजस्थान and nearby areas
- 📰 न्यूज़ खबर (प्रकाशन हेतु तैयार) शीर्षक: 👉 सरमथुरा नगर पालिका में अवैध वसूली का आरोप, गरीबों से ₹100 से ₹500 तक वसूले जा रहे पैसे धौलपुर, राजस्थान: जिला धौलपुर के सरमथुरा कस्बे में नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका से जुड़े कुछ कर्मचारी गरीब और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठेला लगाकर फल (केला, मौसमी, आम आदि) बेचने वाले गरीब परिवारों से जबरन ₹100, ₹200 और ₹500 तक की रसीदें काटी जा रही हैं। यह वसूली बिना किसी स्पष्ट नियम या आदेश के की जा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है और इससे गरीब वर्ग आर्थिक रूप से परेशान हो रहा है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि उनसे जबरदस्ती पैसे लिए गए और रसीद थमा दी गई। इस मामले को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन से मांग: स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष ST अनुसूचित जनजाति भरत सिंह मीणा सरमथुरा धौलपुर राजस्थान ने बताया कि सरमथुरा में नगर पालिका भ्रष्टाचार हो रहा है1
- Post by NATION MEDIA AB1
- बसेड़ी धौलपुर से खबर धौलपुर जिले के बसेडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत निधारा रुधकापुरा में 31 मार्च 2026 को ‘कवच’ परियोजना के तहत नव नामांकन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रयत्न संस्था द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार द्वारा किया गया। इसके बाद संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ठाकुरदास कुशवाह एवं रामबरन गोस्वामी ने परियोजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और कोई भी बच्चा इससे वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन को प्राथमिकता बताते हुए समुदाय से सहयोग की अपील की। रैली के दौरान “स्कूल चलो भाई स्कूल चलो” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों के साथ पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान ममता फाउंडेशन से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर देवी सिंह कुशवाहा, वार्ड पंच रामसेवक सरवन, हाकिम सिंह बच्चन सिंह, राधेश्याम कुशवाहा मुकेश आदि मौजूद रहे।1
- स्थानीय संघ मनियां का द्वितीय व तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं सार्थक जीवन जीने पर दिया बल - लोधा धौलपुर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मनियां के तत्वावधान में द्वितीय व तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय-विरौंधा में शिविर प्रभारी श्यामाकांत यादव प्रधानाचार्य के नेतृत्व में 27 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया। स्थानीय संघ मनियां के सचिव एवं शिविर संचालक ओमप्रकाश लोधा उप प्राचार्य ने बताया कि द्वितीय व तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में स्काउटिंग का इतिहास, बेडेन पावेल की जीवनी, स्काउटिंग के उद्देश्य, सिद्धांत एवं पेट्रोल सिस्टम,बैज प्रणाली, नियम, प्रतिज्ञा,आदर्श वाक्य, स्काउट गाइड चिन्ह, सैल्यूट,बांया हाथ मिलाना, यूनीफोर्म, विभिन्न प्रकार के ध्वजों की जानकारी, सीटी एवं हाथ के संकेत और फार्मेशन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान की गांठें,गजट्स, ले-आउट,टर्न आउट, सेवा कार्य,प्रथमिक सहायता, दिशाओं का ज्ञान,कम्पास एवं नक्शा, शिविर कला, मानसभा, रात्रि में शिविर ज्वाल कार्यक्रम, दीक्षा संस्कार,शैल्टर बनाना,ट्रैसल बनाना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। ऋषि प्रकाश अग्रवाल प्रधानाचार्य ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम एवं सफाई अभियान चलाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया गया है। शिविर संचालक ओमप्रकाश लोधा ने कहा कि हमारे इस प्रशिक्षण शिविर में ऊर्जा संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति कार्यक्रम,सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने जैसे जागरूकता कार्यक्रम आदि बल दिया गया और सार्थक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी श्यामाकांत यादव प्रधानाचार्य, ट्रैनिंग काउंसलर अशोक कुमार कोठारी प्रधानाचार्य, स्थानीय विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य र ऋषि प्रकाश अग्रवाल, रोवर लीडर हरिफूल व्याख्याता, शिविर संचालक एवं स्थानीय संघ मनियां के सचिव ओमप्रकाश लोधा उप प्राचार्य, शीतल कुलश्रेष्ठ व्याख्याता, सुखदेव,सोनू जैन, महेश चंद वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक,सोनसिंह सिकरवार, ओमप्रकाश सोलंकी, राहुल कुमार चौधरी, मंजु व्याख्याता, विजय रानी गुप्ता,छोटे लाल अध्यापक, रामहरी शर्मा, राजकुमार शर्मा, रिंकू,परी शर्मा, खुशी शर्मा,रानू, दिव्यांका शर्मा,अनुष्का शर्मा आदि के साथ साथ स्काउट गाइड उपस्थित रहे।2
- धौलपुर , नगर परिषद धौलपुर के वार्ड नंबर 60 ओडेला रोड स्थित ज्ञान सरोवर कॉलोनी में सीवर लाइन चेंबर का खुला ढक्कन और टूटी सड़क पिछले दो माह से स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों और कॉलोनी वासियों का आना-जाना होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। कॉलोनीवासियों के द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। हाल ही में एक छोटे बच्चे द्वारा धौलपुर की समस्या पर लिखा गया भावुक निबंध भी प्रशासन को नहीं जगा सका l जिसमें बच्चे ने धौलपुर में रहने को लेकर असंतोष जताया था। वहीं दुर्गा कॉलोनी में भी जगह-जगह खुले चेंबर और गंदगी के ढेर नगर परिषद की लापरवाही को उजागर कर रहे हैं। स्थानीय निवासी बहादुर सिंह कंसाना ने कहा, “दो माह से समस्या जस की तस है, प्रशासन पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।” गब्बर मेरठिया ने नाराजगी जताते हुए कहा, “बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही, आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।”स्थानीय लोगों ने शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।4
- आगरा एकलव्यस्पोर्ट स्टेडियम सदर बाजार स्थित ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती प्रारंभ की गई है जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल से हुई है जो की 19 अप्रैल तक चलेगी जिसमें मथुरा फिरोजाबाद एवं अन्य जो 12 जिलों से प्रतिभागी भाग करेंगे इसमें भारतीय अग्नि वीर परीक्षा बोर्ड ने अपनी कमर कस ली है एवं पुलिस प्रशासन एवं यातायात नियमों का पालन कर रही है एवं डायवर्सन का कार्य पुलिस आगरा कर रही है1
- Post by Girraj Kushwah1
- Post by NATION MEDIA AB1