Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया ब्रेकिंग: जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार औरैया। विधुत फीडर केशमपुर में तैनात जेई अजय पांडे और एक लाइनमैन को कानपुर एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सेहुद गांव निवासी पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने फफूंद क्षेत्र में ट्रैप बिछाया। काम के बदले रिश्वत मांगने पर दोनों को मौके से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को औरैया कोतवाली लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
रवि वर्मा
औरैया ब्रेकिंग: जेई और लाइनमैन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार औरैया। विधुत फीडर केशमपुर में तैनात जेई अजय पांडे और एक लाइनमैन को कानपुर एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सेहुद गांव निवासी पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने फफूंद क्षेत्र में ट्रैप बिछाया। काम के बदले रिश्वत मांगने पर दोनों को मौके से दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को औरैया कोतवाली लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंसः-ACOUPPolice के कानपुर थाना/इकाई द्वारा जनपद औरेया में विद्युत विभाग के जे0ई0 व लाइनमैन को ₹11,000/- की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। हेल्पलाइन-9454402484 @4
- ब्रेकिंग न्यूज -: औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे धीरजपुर निवासी एक महिला को वाइक सवार युवक में मारी टक्कर महिला गंभीर रूप से घायल, घटना की जानकारी मिलते मोके पर थाना पुलिस की मदत से एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया3
- औरैया। जनपद में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने एक कथित भ्रामक समाचार को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तथाकथित पत्रकार द्वारा अब्दुल सत्तार को समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य बताकर गलत और भ्रामक खबर प्रकाशित की गई, जिसका उद्देश्य पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाना है। जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब्दुल सत्तार का समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे फोटो प्रमाण मौजूद हैं, जिनमें अब्दुल सत्तार भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम में शामिल दिखाई दे रहे हैं।1
- औरैया में एंटी करप्शन टीम ने विद्युत विभाग के जेई एवं लाइनमैन को रिसपत लेते हुए किया गिरफ्तार।1
- जनपद में एसआईआर से पूर्व 10 लाख 28 हजार 685 मतदाता दर्ज थे। मगर एसआईआर उपरांत यह घटकर 917201 रह गए हैं। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि बिधूना में कुल 335627, दिबियापुर विधानसभा में 294118 एवं औरैया विधानसभा में 287456 मतदाता शेष रह गए हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ककोर मुख्यालय पर दी गई।1
- औरैया जनपद के फफूंद क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केशमपुर फीडर पर तैनात जेई अजय पांडे और एक लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सेहुद गांव निवासी एक पीड़ित की शिकायत पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि उससे काम के बदले रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के बाद कानपुर की एंटी करप्शन टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप बिछाया और जैसे ही रिश्वत लेने की पुष्टि हुई, दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें औरैया कोतवाली लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों में खौफ का माहौल देखने को मिल रहा है।2
- औरैया: भीषण आग से हाहाकार, लाखों का सामान जलकर राख औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के गांव डभारी में गुरुवार को भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग गांव निवासी श्याम चन्द्र सविता पुत्र गुरुदयाल की झोपड़ी में रखी परचून की दुकान में लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दुकान और झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की चपेट में पास के दो छप्पर भी आ गए, जहां पशु बंधे थे। इस हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य भैंस गंभीर रूप से झुलस गई और तीन पड़िया भी घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक 12 बोरी गेहूं, एक मोटरसाइकिल, फील्ड मार्शल इंजन, नगदी और दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे लेखपाल विमलेश सिंह ने जांच कर पीड़ित को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम घायल पशुओं के उपचार में जुटी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- बड़ी खबर Shuru app की खबर का हुआ असर खबर चलने के कुछ घंटो में पहुंचे सफाई करमचारी सराय महाजनान में सफाई कर्मचारियों ने और प्रधान ने मामला लिया संज्ञान में और सही तरीके से की सफाई ग्रामवासियो खुश2