बरखेड़ा में पहुंची ज्योति कलश यात्रा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल ने पूजा अर्चना कर किया भव्य स्वागत। बरखेड़ा में पहुंची ज्योति कलश यात्रा की पूजा अर्चना कर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भॊजवल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी ने श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत बरखेड़ा। शांतिकुंज हरिद्वार से प्रारंभ हुई परमवंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ज्योति कलश यात्रा इन दिनों पूरे भारत में भक्ति, जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर भ्रमण कर रही है। लगभग 108 रथों के माध्यम से संचालित यह दिव्य यात्रा 26 मई 2026 तक देश के विभिन्न प्रांतों में पहुंचकर जन-जन को आत्मनिर्भर बनने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भारत को अखंड और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। यात्रा के दौरान गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर लोगों में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और संस्कारों का प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज यह पवित्र ज्योति कलश यात्रा बरखेड़ा नगर में पहुंची, जहां नगरवासियों में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी एवं ममता भोजवाल जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के साथ चल रहे संतों एवं भक्तों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके लिए भोजन एवं जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह ज्योति कलश यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोगों में आत्मनिर्भरता, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक अभियानों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान नगर के शांति परिवार से जुड़े प्रमुख लोगों में जगदीश भोजवाल, भगवानदास, लालता प्रसाद, श्रीराम आचार्य, दीपचंद महाराज, प्रदीप सक्सेना, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के आगमन से पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश के दर्शन कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
बरखेड़ा में पहुंची ज्योति कलश यात्रा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल ने पूजा अर्चना कर किया भव्य स्वागत। बरखेड़ा में पहुंची ज्योति कलश यात्रा की पूजा अर्चना कर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भॊजवल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी ने श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत बरखेड़ा। शांतिकुंज हरिद्वार से प्रारंभ हुई परमवंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ज्योति कलश यात्रा इन दिनों पूरे भारत में भक्ति, जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर भ्रमण कर रही है। लगभग 108 रथों के माध्यम से संचालित यह दिव्य यात्रा
26 मई 2026 तक देश के विभिन्न प्रांतों में पहुंचकर जन-जन को आत्मनिर्भर बनने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भारत को अखंड और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। यात्रा के दौरान गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर लोगों में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और संस्कारों का प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज यह पवित्र ज्योति कलश यात्रा बरखेड़ा नगर में पहुंची, जहां नगरवासियों में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी एवं ममता भोजवाल जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने यात्रा
के साथ चल रहे संतों एवं भक्तों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके लिए भोजन एवं जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह ज्योति कलश यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोगों में आत्मनिर्भरता, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक अभियानों से जुड़कर समाज
और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान नगर के शांति परिवार से जुड़े प्रमुख लोगों में जगदीश भोजवाल, भगवानदास, लालता प्रसाद, श्रीराम आचार्य, दीपचंद महाराज, प्रदीप सक्सेना, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के आगमन से पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश के दर्शन कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
- Post by Prashant mishra1
- गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी पर लगी लंबी लाइनें, तपती गर्मी में बेहाल उपभोक्ता क्योलड़िया क्षेत्र में गैस की किल्लत बढ़ी, घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग बरेली, क्योलड़िया। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ-साथ अब गैस सिलेंडर की किल्लत ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। क्योलड़िया क्षेत्र में इन दिनों गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं, जहां घंटों इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। तपती दुपहरी में तेज धूप के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी गैस सिलेंडर पाने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह जल्दी पहुंचने वाले लोगों को ही सिलेंडर मिल पा रहा है, जबकि देर से आने वाले उपभोक्ताओं को “स्टॉक खत्म” होने का जवाब सुनना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की सप्लाई नियमित नहीं हो रही है, जिससे घरेलू कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई घरों में चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने बताया कि घंटों खड़े रहने के बावजूद जब नंबर आता है तो एजेंसी द्वारा सिलेंडर खत्म होने की बात कह दी जाती है। इससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। #गैस_किल्लत #क्योलड़िया #लंबी_लाइनें #उपभोक्ता_परेशान #गर्मी_का_कहर #स्थानीय_समस्या1
- पीलीभीत के बीसलपुर रोड पर थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के सडियाँ मोड़ गाँव के समीप पीछे से आ रही पिकप ने टेंपो को मारी टक्कर,1
- बरेली से वाल्मीकि समाज के दूल्हे की बारात बैंड बाजे के साथ शाहजहांपुर थाना कटरा के ग्राम लाहो खेड़ा पहुंची, जहां यादव समुदाय के लोगों के साथ विवाद के बाद हमला हुआ और बारातियों को पीटा गया।1
- बरेली: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति समीक्षा में डीएम अविनाश सिंह ने दिए सख्त निर्देश!3
- बरेली जिला के बढ़रही कुइया के रहने वाले ठाकुर ओमपाल सिंह 17 सालों से किसी भी तरह की नसों की समस्या हो नसों से संबंधित करते हैं इलाज उनका दावा है कि जहां डॉक्टर नसों का इलाज नहीं कर पाते हैं वह इलाज करने को तैयार हैं ठाकुर ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके पास रोजाना 15 ,20 मरीज आते हैं जो नसों से संबंधित होते हैं1
- Post by Prashant mishra1
- पीलीभीत /बीसलपुर बरेली मार्ग पर स्थित मीरपुर बहानपुर में आवारा पशु आपस में लड़ते हुए हादसे खतरा बड़ा विभाग अधिकारी के लापरवाही चलते हो सकता है कभी भी हादसा1
- बरेली जिलाधिकारी ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता का भी लिया जायजा।3