जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागीय योजनाओं की हुई समीक्षा कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी– उपायुक्त जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार। बुधवार 15.04.2026 को जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मासिक जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति और विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रखंडवार जन्म प्रमाण (Birth Certificate) पत्र के लंबित मामलों,सुधार कार्यों तथा वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। SAU ATR अपलोड एवं क्लोजर स्टेटस ( 2017-18 से 2025-26) की समीक्षा की गई। जिन प्रखंडों में ATR अपलोड एवं क्लोजर प्रतिशत कम पाया गया,वहां संबंधित अधिकारियों को अगले बैठक से पूर्व लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया। जॉब कार्ड नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी 22 अप्रैल तक जॉब कार्ड नवीनीकरण (e-KYC) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक एवं संबंधित कर्मियों को समन्वय स्थापित कर लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य करने को कहा गया। आवास योजना (हाउस पेंडिंग अगेंस्ट पेमेंट) की समीक्षा के क्रम में विभिन्न मदों में लंबित किस्त,पूर्णता अंतर (Completion Gap) एवं स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिया गया कि लंबित किस्त से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा भौतिक सत्यापन में तेजी लाई जाए। समीक्षा के क्रम में सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए योजना का सफल क्रियान्वयन करने व आ रही बाधाओं को दूर करते हुए योजना का क्रियान्वयन करते हुए विकास के कार्यों को गति प्रदान करने की बात कही। बैठक में लघु सिंचाई विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,पथ प्रमंडल,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल,विद्युत आपूर्ति विभाग,नगर पंचायत,जेएसएलपीएस, समाज कल्याण विभाग,स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक ससमय पहुंचे इसे सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई,अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक,उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की,सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो,जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।
जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागीय योजनाओं की हुई समीक्षा कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी– उपायुक्त जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार। बुधवार 15.04.2026 को जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मासिक जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति और विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रखंडवार जन्म प्रमाण (Birth Certificate) पत्र के लंबित मामलों,सुधार कार्यों तथा वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। SAU ATR अपलोड एवं क्लोजर स्टेटस ( 2017-18 से 2025-26) की समीक्षा की गई। जिन प्रखंडों में ATR अपलोड एवं क्लोजर प्रतिशत कम पाया गया,वहां संबंधित अधिकारियों को अगले बैठक से पूर्व लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया। जॉब कार्ड नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी 22 अप्रैल तक जॉब कार्ड नवीनीकरण (e-KYC) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,पंचायत सचिव,रोजगार सेवक एवं संबंधित कर्मियों को समन्वय स्थापित कर लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य करने को कहा गया। आवास योजना (हाउस पेंडिंग अगेंस्ट
पेमेंट) की समीक्षा के क्रम में विभिन्न मदों में लंबित किस्त,पूर्णता अंतर (Completion Gap) एवं स्वीकृति की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिया गया कि लंबित किस्त से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा भौतिक सत्यापन में तेजी लाई जाए। समीक्षा के क्रम में सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए योजना का सफल क्रियान्वयन करने व आ रही बाधाओं को दूर करते हुए योजना का क्रियान्वयन करते हुए विकास के कार्यों को गति प्रदान करने की बात कही। बैठक में लघु सिंचाई विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल,पथ प्रमंडल,ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल,विद्युत आपूर्ति विभाग,नगर पंचायत,जेएसएलपीएस, समाज कल्याण विभाग,स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक ससमय पहुंचे इसे सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई,अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक,उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की,सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो,जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे।
- ऐसे एस्टेटंड करते है बच्चे1
- Post by AAM JANATA1
- मनिका लातेहार:एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के 47वा स्थापना दिवस जश्न पूरे भारतवर्ष मनाया जा रहा था वही मनिका प्रखंड क्षेत्र के लातेहार युवा मोर्चा के कर्मठ ,जुझारू और निष्ठावान जिला अध्यक्ष छोटू राजा का लातेहार के महामंत्री बनाए जाने से खुशियां हुई दुगनी और मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार ने उन्हें भगवा अंग भेट कर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया तथा मनिका के सभी भाजपाई खुशियों से खुशियों से लबरेज थे1
- भाजपा के प्रदेश बैठकें एवं कार्यक्रम प्रभारी स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने उमेडण्डा स्थित खुशबू के शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता एवं सांत्वना प्रदान किया। मौके पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने दलित युवती खुश्बू की निर्मम हत्या को आधुनिक समाज का घृणित कलंक बताते हुए कहा की आज हम देश को हक़ हुकूक़ का क़ानूनरूपी संविधान देनेवाले डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं लेकिन खुश्बू की आत्मा न्याय की उम्मीद लगाये होगी। उन्होंने कहा की आज बाबा साहेब की जयंती में हम खुशबू को न्याय दिलाने का संकल्प लेते हैं जो आर्थिक सहायता या फोटो खिंचाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि मैं खुश्बू के परिजनों के साथ निरंतर सडक से न्यायालय तक हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने केलिये दृढ़ संकल्पित हूँ। उन्होंने समाज की इस बेटी को न्याय दिलाने तक चैन की सांस नहीं लेने की बात कही। मौके पर बिंदू शाहदेव, विजय साहू, विकास साहू, अर्जुन महतो, पवन महतो, राजू राम, तारकेश्वर भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी के समीप एक चलती डस्टर कार धूं-धूं कर जल उठी. इस दुर्घटना के दौरान कार में सवार जमशेदपुर के रजिस्ट्रार और उनके साथी बाल-बाल बच गए.1
- Post by Abhay Kumar1
- बरवाडीह(लातेहार): लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत स्थित ग्राम केचकी में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक बन रही पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से बाहर से मंगाई गई “राजन मार्का” ईंट को सोलिंग में लगाया जा रहा है, जो मानक के अनुरूप नहीं है। साथ ही, ईंट सोलिंग भी नियमों के अनुसार नहीं की गई है और पीसीसी ढलाई में भी गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन योजना स्थल पर लगाया गया शिलापट्ट पहले ही हटा दिया गया है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिलापट्ट हटाना पूरी तरह गलत है और इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। मौके पर ग्रामीणों रनवीर सिंह, सहादेव यादव, सुशील सिंह, आशिष सिंह, श्रीराम सिंह, लालधारी यादव, योगेंद्र यादव, चंदन सिंह, शीला देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, बाबूराम सिंह, सोनू यादव, सूरज यादव, गुड्डू यादव, कोमल सिंह, गुलशन सिंह, बनवारी यादव, आशिष यादव, शांति देवी समेत कई लोगों ने विरोध जताते हुए पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी ईमानदार अधिकारी मौके पर आकर जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।1
- समर्पण दीप बी एड कॉलेज रातु में 15 अप्रैल को आई क्यू ए सी और एन एस के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ दशरथ महतो ने द बाबा साहेब के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेदकर ने अपना सारा जीवन लोगो को स्वतंत्रता और समानता दिलाने में व्यतीत की । कॉलेज के सचिव महोदय नवल किशोर गुप्ता सर ने कहा कि देश की शासन को चलाने के लिए संविधान के निर्माता थे, उन्होने कहा कि मौलिक अधिकार जैसी जीवन जीने के अधिकार दिए,जिसकी बदौलत आज प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र पूर्वक अपनी जीवन जी रहा है,। इस अवसर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जैसे स्लोगन,पेंटिंग,भाषण प्रतियोगिता। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनन्द कुमार भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह,नवल किशोर गुप्ता,जितेंद्र प्रसाद विशाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह प्राचार्य डॉ दशरथ महतो, डॉ नमिता साहू, डॉ मधु रंजन, शैलेश कुमार दास, अंकिता कुमारी, अंकित कुमार, कन्हाई दिनेश रोहित कमलेश महतो शिवराज भगत सत्यभामा के अलावा छात्र छात्रा मौजूद थे।1
- गुमला जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे झारखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.6% रहा। कक्षा 11वीं में जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66% रहा वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.54% रहा।इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे जिला प्रशासन की सुदृढ़ रणनीति और निरंतर प्रयास रहे। ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला के नेतृत्व में कोर टीम का गठन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ दी गईं। पिछले वर्षों में शिक्षा कर भेंट गतिविधि के प्रयास सहित सहित वर्तमान उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा शिक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग एवं सिलेबस पूर्णता के साथ दोहराव, जिला कंट्रोल रूम की स्थापना, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के साथ पदाधिकारी टैगिंग एवं सतत मार्गदर्शन जैसे कई नवाचार किए गए।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस सफलता को गुमला के सभी छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “यह सफलता टीम वर्क, सतत मॉनिटरिंग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि 12वीं बोर्ड में भी गुमला जिला इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगा।” इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया।जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1