logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 हजार रुपये मासिक वेतन, दस हजार बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी तो जल्दी किजिए बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सागवाड़ा की जील कंपनी में 10 हजार पदों पर भर्ती शुरू डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जील कंपनी ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू करते हुए 10 हजार वैकेंसी निकाली हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को पहले 1 माह का फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 15 दिन की थ्योरी ट्रेनिंग और 15 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग (OJT) शामिल होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को कंपनी में नौकरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कर्मचारियों को हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी। साथ ही PF, ESI, बोनस और अन्य कॉर्पोरेट सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए कंपनी ने सुरक्षित हॉस्टल, महिला वार्डन, अच्छा भोजन, RO पानी, फ्री WiFi, लाइब्रेरी, स्टडी रूम और 24×7 CCTV सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। प्रशिक्षण 20 मई से शुरू होगा आवेदन की अंतिम तिथि – 25 मई है और आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष कंपनी गांव-गांव और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक रोजगार की जानकारी पहुंचा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।

2 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

20 हजार रुपये मासिक वेतन, दस हजार बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी तो जल्दी किजिए बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सागवाड़ा की जील कंपनी में 10 हजार पदों पर भर्ती शुरू डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जील कंपनी ने बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू करते हुए 10 हजार वैकेंसी निकाली हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को पहले 1 माह का फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 15 दिन की थ्योरी ट्रेनिंग और 15 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग (OJT) शामिल होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को कंपनी में नौकरी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार कर्मचारियों को हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी। साथ ही PF, ESI, बोनस और अन्य कॉर्पोरेट सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए कंपनी ने सुरक्षित हॉस्टल, महिला वार्डन, अच्छा भोजन, RO पानी, फ्री WiFi, लाइब्रेरी, स्टडी रूम और 24×7 CCTV सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। प्रशिक्षण 20 मई से शुरू होगा आवेदन की अंतिम तिथि – 25 मई है और आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष कंपनी गांव-गांव और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक रोजगार की जानकारी पहुंचा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रकाश पंड्या के नेतृत्व में श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में झारमुरी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के विश्वास और पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत बताया।
    4
    पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रकाश पंड्या के नेतृत्व में श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में झारमुरी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के विश्वास और पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत बताया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बीच सड़क तलवार दिखाकर लोगों को डरा रहा था युवक, दोवड़ा पुलिस ने भेजा जेल हडमतिया मंदिर के पास तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज संवाददाता - संतोष व्यास
    1
    बीच सड़क तलवार दिखाकर लोगों को डरा रहा था युवक, दोवड़ा पुलिस ने भेजा जेल
हडमतिया मंदिर के पास तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
संवाददाता - संतोष व्यास
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चाकू-तलवार लहराकर दहशत फैलाने का आरोपी गिरफ्तार:हड़मतिया मंदिर के पास लोगों को डरा रहा था, घेराबंदी कर दबोचा डूंगरपुर। ऑपरेशन संस्कार के तहत दोवड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक हड़मतिया मंदिर के पास धारदार चाकू और तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था और इलाके में भय फैला रहा था। उस पर सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो शेयर करने का भी आरोप है। दोवड़ा थाने के सीआई परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हड़मतिया मंदिर के पास नाले के पुल पर एक युवक हाथ में चाकू और नंगी तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां युवक सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते हुए पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार तलवार और एक चाकू जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हड़मतिया फला पालमाण्डव निवासी विजयपाल परमार है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    1
    चाकू-तलवार लहराकर दहशत फैलाने का आरोपी गिरफ्तार:हड़मतिया मंदिर के पास लोगों को डरा रहा था, घेराबंदी कर दबोचा
डूंगरपुर। ऑपरेशन संस्कार के तहत दोवड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक हड़मतिया मंदिर के पास धारदार चाकू और तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था और इलाके में भय फैला रहा था। उस पर सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो शेयर करने का भी आरोप है। दोवड़ा थाने के सीआई परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हड़मतिया मंदिर के पास नाले के पुल पर एक युवक हाथ में चाकू और नंगी तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां युवक सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते हुए पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार तलवार और एक चाकू जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हड़मतिया फला पालमाण्डव निवासी विजयपाल परमार है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत 1000 रुपये के इनामी साइबर ठग को डूंगरपुर से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भोले-भाले ग्रामीणों के नाम पर खाते खुलवाकर देशव्यापी ठगी करता था। यह कार्रवाई प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए की गई है।
    1
    राजस्थान पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत 1000 रुपये के इनामी साइबर ठग को डूंगरपुर से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी भोले-भाले ग्रामीणों के नाम पर खाते खुलवाकर देशव्यापी ठगी करता था। यह कार्रवाई प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए की गई है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डूंगरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत साइबर ठगी के लिए 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध कराने वाले 1000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खाते का उपयोग देशभर में करीब 50 लाख रुपये के साइबर ठगी के लेनदेन में किया गया था। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि रुपयों के लालच में आकर किसी को अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम कार्ड न दें।
    1
    डूंगरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत साइबर ठगी के लिए 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध कराने वाले 1000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खाते का उपयोग देशभर में करीब 50 लाख रुपये के साइबर ठगी के लेनदेन में किया गया था। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि रुपयों के लालच में आकर किसी को अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम कार्ड न दें।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बांसवाड़ा के कुशलगढ़ स्थित राम मंदिर और रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 72 कुंडीय महारुद्र यज्ञ और महा-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। यह आयोजन क्षेत्र की आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है।
    4
    बांसवाड़ा के कुशलगढ़ स्थित राम मंदिर और रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 72 कुंडीय महारुद्र यज्ञ और महा-पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। यह आयोजन क्षेत्र की आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का ऐतिहासिक प्रतीक बन गया है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • एसपी की जनसुनवाई के बाद एक्शन में डूंगरपुर पुलिस; हथियार के साथ एक गिरफ्तार, 5 स्टंटबाज दबोचे दोवडा और वरदा पुलिस ने बदमाशों और हुड़दंगियों पर कसी नकेल, स्कूल के बाहर स्टंट करने वालों की 5 बाइकें जब्त संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन संस्कार के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा हाल ही में किए गए थानों के औचक निरीक्षण और जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पिछले दो दिनों में प्रभावी कार्रवाई की है। आमजन ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए बेहद कारगर बताया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बीते दिनों सरोदा और वरदा थानों का निरीक्षण कर आम नागरिकों से संवाद किया था। इस दौरान लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भय पर अंकुश लगाने की मांग की थी। इसी क्रम में पुलिस ने दो प्रमुख थाना क्षेत्रों में सख्त कदम उठाए हैं। दोवडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हड़मतिया मंदिर के पास पुल पर धारदार तलवार और चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, वरदा थाना क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय पावर बाइक से स्टंट करने और शांति भंग करने की शिकायतों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थानाधिकारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया और उनकी पावर बाइकें डिटेन कर लीं। पुलिस की इस सख्ती से शिक्षण संस्थानों के आसपास स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    1
    एसपी की जनसुनवाई के बाद एक्शन में डूंगरपुर पुलिस; हथियार के साथ एक गिरफ्तार, 5 स्टंटबाज दबोचे
दोवडा और वरदा पुलिस ने बदमाशों और हुड़दंगियों पर कसी नकेल, स्कूल के बाहर स्टंट करने वालों की 5 बाइकें जब्त
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन संस्कार के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा हाल ही में किए गए थानों के औचक निरीक्षण और जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पिछले दो दिनों में प्रभावी कार्रवाई की है। आमजन ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए बेहद कारगर बताया है।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बीते दिनों सरोदा और वरदा थानों का निरीक्षण कर आम नागरिकों से संवाद किया था। इस दौरान लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भय पर अंकुश लगाने की मांग की थी। इसी क्रम में पुलिस ने दो प्रमुख थाना क्षेत्रों में सख्त कदम उठाए हैं। दोवडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हड़मतिया मंदिर के पास पुल पर धारदार तलवार और चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, वरदा थाना क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय पावर बाइक से स्टंट करने और शांति भंग करने की शिकायतों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थानाधिकारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया और उनकी पावर बाइकें डिटेन कर लीं। पुलिस की इस सख्ती से शिक्षण संस्थानों के आसपास स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन था। कड़ी सुरक्षा और त्रि-स्तरीय जांच के बीच 36 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
    1
    राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन था। कड़ी सुरक्षा और त्रि-स्तरीय जांच के बीच 36 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजस्थान में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली और लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। अवकाश कटौती, स्थानांतरण व वेतन विसंगति जैसे मुद्दों पर सरकार की उदासीनता से शिक्षकों में भारी आक्रोश है। महासंघ ने 18 जून से प्रदेशव्यापी धरना और मानसून सत्र में विधानसभा घेराव सहित कई चरणों में प्रदर्शन की घोषणा की है।
    1
    राजस्थान में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली और लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। अवकाश कटौती, स्थानांतरण व वेतन विसंगति जैसे मुद्दों पर सरकार की उदासीनता से शिक्षकों में भारी आक्रोश है। महासंघ ने 18 जून से प्रदेशव्यापी धरना और मानसून सत्र में विधानसभा घेराव सहित कई चरणों में प्रदर्शन की घोषणा की है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.