रजौली में झाड़ी की आग से फल का कैरेट रखे बंद दुकान में लगी आग अग्निशमन विभाग की टीम की तत्परता ने कई दुकानों को आग लगने से बचाया रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन सोमवार की सुबह 11 बजे अनुमंडलीय अस्पताल रजौली के बगल मिडिल स्कूल के पास झाड़ी में लगे आग से फल के कैरेट रखे बंद दुकान में आग लग गई। जिसके बाद उक्त जगह पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। कई लोगों के सहयोग से दुकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई। परंतु झाड़ी में लगे आग बुझ न सकी। जिसके बाद उपस्थित लोगों के द्वारा अनुमंडल अग्निशमन विभाग रजौली को सूचना दी गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ी मिडिल स्कूल के पास पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दुकान एवं झाड़ी में लगे आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। उपस्थित दर्जनों लोगों ने बताया कि कई महीनों से बंद दुकान में कैरेट रखा हुआ था। सिगरेट पीकर किसी के द्वारा दुकान के पीछे झाड़ी में फेंक दिया गया। जिसके बाद धीरे धीरे झाड़ी में आग लग गई और फिर धीरे-धीरे आग विकराल रूप लेने लगी। जिसके बाद कैरेट रखा दुकान में आग लग गया। अगर समय रहते अग्निशमन विभाग की दो दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचती तो कई दुकान जलकर राख हो जाते। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कहा कि सिगरेट पीकर जहां-तहां नहीं फेंके नहीं तो आग लग सकती है। क्योंकि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अगलगी की घटना गर्मी में बढ़ जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कचरे में भी अगर आग लगाते हैं तो वहां पर उपस्थित रहें और आग जब पूरी तरह बुझ जाए तो ही अपने काम में लगे। क्योंकि गर्मी के मौसम में अगलगी की घटना तेज हो जाती है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी अगलगी की घटना होने पर डायल 101 या 112 पर तुरंत सूचना दें। मौके पर अग्निशमन विभाग के सब ऑफिसर मधुरेंद्र कुमार, प्रधान अग्निक सुरेंद्र कुमार शर्मा, मनीष कुमार, अग्निक चालक पंकज कुमार, उत्तम कुमार, शमशेर अंसारी, अरविंद कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
रजौली में झाड़ी की आग से फल का कैरेट रखे बंद दुकान में लगी आग अग्निशमन विभाग की टीम की तत्परता ने कई दुकानों को आग लगने से बचाया रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन सोमवार की सुबह 11 बजे अनुमंडलीय अस्पताल रजौली के बगल मिडिल स्कूल के पास झाड़ी में लगे आग से फल के कैरेट रखे बंद दुकान में आग लग गई। जिसके बाद उक्त जगह पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। कई लोगों के सहयोग से दुकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई।
परंतु झाड़ी में लगे आग बुझ न सकी। जिसके बाद उपस्थित लोगों के द्वारा अनुमंडल अग्निशमन विभाग रजौली को सूचना दी गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ी मिडिल स्कूल के पास पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दुकान एवं झाड़ी में लगे आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। उपस्थित दर्जनों लोगों ने बताया कि कई महीनों से बंद दुकान में कैरेट रखा हुआ था। सिगरेट पीकर किसी के द्वारा दुकान के पीछे झाड़ी में फेंक दिया गया। जिसके बाद धीरे धीरे झाड़ी
में आग लग गई और फिर धीरे-धीरे आग विकराल रूप लेने लगी। जिसके बाद कैरेट रखा दुकान में आग लग गया। अगर समय रहते अग्निशमन विभाग की दो दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचती तो कई दुकान जलकर राख हो जाते। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कहा कि सिगरेट पीकर जहां-तहां नहीं फेंके नहीं तो आग लग सकती है। क्योंकि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अगलगी की घटना गर्मी में बढ़ जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कचरे में भी अगर
आग लगाते हैं तो वहां पर उपस्थित रहें और आग जब पूरी तरह बुझ जाए तो ही अपने काम में लगे। क्योंकि गर्मी के मौसम में अगलगी की घटना तेज हो जाती है। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी अगलगी की घटना होने पर डायल 101 या 112 पर तुरंत सूचना दें। मौके पर अग्निशमन विभाग के सब ऑफिसर मधुरेंद्र कुमार, प्रधान अग्निक सुरेंद्र कुमार शर्मा, मनीष कुमार, अग्निक चालक पंकज कुमार, उत्तम कुमार, शमशेर अंसारी, अरविंद कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
- आज नवादा nh पर गुप्त सूचना के आलोक पर सफेद पिकअप वैन मे गुप्त खाने बनाकर विदेशी शराब लेजाया जा रहा था वाहन चेकिंग के दरमियान तस्कर सहित शराब बरामद कर लिया गया बताते चले कि शराब माफिया तरह तरह के टेक्निकल अपना रहे है लेकिन बिहार का प्रशासन भी कम नहीं है पता लगा ही लेते है शराब कहा छुपा के ले जाया जाता है फिर भी पत्रकारही लेता है1
- sawayatand panchayat se1
- Mere Gaon Ka Ladka yah Pagal Ho Gaya Hai School1
- नवादा में 45 साल की महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद, इलाके में सनसनी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत समरैठा गांव में 45 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।1
- डाक कर्मी जितेंद्र कुमार के ठिकाने पर CBI रेड का सच आया सामने #आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है आरोप #जानिए पूरा मामला...!1
- Koderma nwws1
- ग्राम पंचायत माखर किशनपुर कुछ दूर तक सिर्फ़ नली बना और उस पर ढक्कन लगा देखिए पुरी ग्राउंड रिपोर्ट।1
- ऑपरेशन “सतर्क” के तहत बड़ी कार्रवाई, पैसेंजर ट्रेन से 46 लीटर शराब व 22 कैन बीयर बरामद1