logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरायकेला आयुष निदेशालय के निर्देश पर ओस्टियो आर्थराइटिस (गठिया) स्वास्थ शिविर आयोजित, 150 मरीज ने लाभ उठाया ** सरायकेला। आयुष निदेशालय के निर्देशानुसार मंगलवार को सरायकेला पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य रूप से ऑस्टियोआर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों की पहचान और उनके उपचार के लिए समर्पित रहा। शिविर के दौरान क्षेत्र के लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें बीमारी से जुड़ी आवश्यक सलाह दी। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. पूनम कुमारी,डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन,डॉ. गौरी मांझी डॉ. अजित कुमार उपस्थित रहे। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। केवल उपचार ही नहीं, बल्कि बचाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया। योग शिक्षक राकेश साहू, साश्वरी महतो एवं सरिता महतो ने उपस्थित लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस के नियंत्रण के लिए उपयोगी योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग और सही जीवनशैली के माध्यम से जोड़ों के दर्द और जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शिविर में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखी गई। ग्रामीणों तथा सरायकेलावासीयों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पा रही है।

on 10 March
user_JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
JAGDISH SAO - स्थानीय रिपोर्टर
Advertising Photographer सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
on 10 March
fc14369a-ef96-4aaf-9e7c-c8ca1e8ef131

सरायकेला आयुष निदेशालय के निर्देश पर ओस्टियो आर्थराइटिस (गठिया) स्वास्थ शिविर आयोजित, 150 मरीज ने लाभ उठाया ** सरायकेला। आयुष निदेशालय के निर्देशानुसार मंगलवार को सरायकेला पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य रूप से ऑस्टियोआर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों की पहचान और उनके उपचार के लिए समर्पित रहा। शिविर के दौरान क्षेत्र के लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें बीमारी से जुड़ी आवश्यक सलाह दी। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. पूनम कुमारी,डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन,डॉ. गौरी मांझी डॉ. अजित कुमार उपस्थित रहे। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। केवल उपचार ही नहीं, बल्कि बचाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया। योग शिक्षक राकेश साहू, साश्वरी महतो एवं सरिता महतो ने उपस्थित लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस के नियंत्रण के लिए उपयोगी योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग और सही जीवनशैली के माध्यम से जोड़ों के दर्द और जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शिविर में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखी गई। ग्रामीणों तथा सरायकेलावासीयों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पा रही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by Ravi Gupta
    1
    Post by Ravi Gupta
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    14 hrs ago
  • सरायकेला के अंतर्गत श्री श्री 108 श्री गिरी गोवर्धन योगेश्वर महादेव मंदिर विजय तरण में धूमधाम से चड़क पूजा एवं छऊ नृत्य का हुआ संपन्न। आसपास दूरदराज से हजारों दशक गण पहुंचे थे। सभी दर्शकगण छऊ नृत्य देखकर खुशी से झुम उठे। छऊ कार्यक्रम में भाग लेने वाले पार्टी का नाम :- चिरूहातू नित्यानंद छऊ पार्टी चिरूहातू, ईश्वर महतो स्मरने बाबा नीलकण्ठ छौ नृत्य पार्टी फुसड़ाबाईद, सनत महतो छौ नृत्य पार्टी बिडरा
    1
    सरायकेला के अंतर्गत श्री श्री 108 श्री गिरी गोवर्धन योगेश्वर महादेव मंदिर विजय तरण में धूमधाम से चड़क पूजा एवं छऊ नृत्य का हुआ संपन्न।
आसपास दूरदराज से हजारों दशक गण पहुंचे थे। सभी दर्शकगण छऊ नृत्य देखकर खुशी से झुम उठे।
छऊ कार्यक्रम में भाग लेने वाले पार्टी का नाम :-
चिरूहातू  नित्यानंद छऊ पार्टी चिरूहातू, ईश्वर महतो स्मरने बाबा नीलकण्ठ छौ नृत्य पार्टी फुसड़ाबाईद, सनत महतो छौ नृत्य पार्टी बिडरा
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    7 hrs ago
  • राजनगर प्रखंड के चलियामा स्थित लोधा पहाड़ में मंगलवार की शाम अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब शाम 6 बजे उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते पहाड़ के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के घने जंगल और वन्य जीवों पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला वन विभाग हरकत में आ गया। पदाधिकारी शुभम पांडा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए लगातार घंटों तक जद्दोजहद जारी रही। वन विभाग की टीम ने शाम 6 बजे से लेकर रात करीब 11:30 बजे तक बिना रुके आग बुझाने का अभियान चलाया। कड़ी मेहनत और रणनीतिक प्रयासों के बाद आखिरकार रात लगभग 12 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। तब जाकर अधिकारियों और कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान रूंगटा प्रबंधन की ओर से भी एक दमकल वाहन उपलब्ध कराया गया, जिसने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए मानवता का परिचय दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन भीषण गर्मी और सूखे हालात को संभावित वजह माना जा रहा है। वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
    1
    राजनगर प्रखंड के चलियामा स्थित लोधा पहाड़ में मंगलवार की शाम अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब शाम 6 बजे उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते पहाड़ के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के घने जंगल और वन्य जीवों पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला वन विभाग हरकत में आ गया। पदाधिकारी शुभम पांडा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए लगातार घंटों तक जद्दोजहद जारी रही।
वन विभाग की टीम ने शाम 6 बजे से लेकर रात करीब 11:30 बजे तक बिना रुके आग बुझाने का अभियान चलाया। कड़ी मेहनत और रणनीतिक प्रयासों के बाद आखिरकार रात लगभग 12 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। तब जाकर अधिकारियों और कर्मियों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान रूंगटा प्रबंधन की ओर से भी एक दमकल वाहन उपलब्ध कराया गया, जिसने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए मानवता का परिचय दिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन भीषण गर्मी और सूखे हालात को संभावित वजह माना जा रहा है।
वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि जंगलों में आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।
    user_Ravi repoter Rajnagar
    Ravi repoter Rajnagar
    Reporting गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    1 day ago
  • Seraikella | Chandil : चांडिल–कांड्रा मार्ग की बदहाली पर जनाक्रोश, त्वरित सुधार की मांग..... सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जर्जर चांडिल–कांड्रा मार्ग के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा की और ज्ञापन सौंपा। वर्षों से खराब सड़क, गड्ढों व धूल से आमजन परेशान हैं। निर्माण कार्य शुरू न होने पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत, सुरक्षा उपाय व नियमित जल छिड़काव की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
    1
    Seraikella | Chandil : चांडिल–कांड्रा मार्ग की बदहाली पर जनाक्रोश, त्वरित सुधार की मांग.....
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जर्जर चांडिल–कांड्रा मार्ग के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रखंड कार्यालय तक पदयात्रा की और ज्ञापन सौंपा। वर्षों से खराब सड़क, गड्ढों व धूल से आमजन परेशान हैं। निर्माण कार्य शुरू न होने पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत, सुरक्षा उपाय व नियमित जल छिड़काव की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_Awaz Now Darpan
    Awaz Now Darpan
    कुचाई, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    3 hrs ago
  • dustbin per Aag lagne ke Karan pradushan ho rahi hai . aate jaate vahanon ko is Aag se bahut hi pareshani ki Samna karne pad rahi hai
    1
    dustbin per Aag lagne ke Karan pradushan ho rahi hai . aate jaate vahanon ko is Aag se bahut hi pareshani ki Samna karne pad rahi hai
    user_Govinda maikup
    Govinda maikup
    गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    7 hrs ago
  • *UP ATS और महाराष्ट्र ATS ने वाराणसी में छापा मार कर जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरिफ़ अंसारी को धरा...* इसका 20 साल का बेटा अबू बकर अंसारी जो नीट की तैयारी में जुटा था... वो भी दबोचा गया है... बाप बेटा बॉर्डर पार के जहादी नेटवर्क से जुड़े थे... रेलवे, और सैन्य स्थल की रेकी कर रहे थे.... समझें कि वाराणसी प्रधानमंत्री का चुनाव क्षेत्र है..... *यह लोग महाराष्ट्र में भी कई टेरर नेटवर्क को फंडिंग कर रहे थे* इनको पाकिस्तान से दिशा निर्देश मिल रहे थे और यह डॉक्टर और उसका बेटा भारत के कई ठिकानों की रेकी करके उसकी सूचना पाकिस्तान को दे रहे थे *दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है इनका लैपटॉप और मोबाइल फोन कब्जे में है* 👍🏻
    1
    *UP ATS  और महाराष्ट्र ATS ने वाराणसी में छापा मार कर जाने माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ आरिफ़ अंसारी को धरा...*
इसका 20 साल का बेटा अबू बकर अंसारी जो नीट की तैयारी में जुटा था... वो भी दबोचा  गया है...
बाप बेटा बॉर्डर पार के जहादी नेटवर्क से जुड़े थे... रेलवे, और सैन्य स्थल की रेकी कर रहे थे....
समझें कि वाराणसी प्रधानमंत्री का चुनाव क्षेत्र है.....
*यह लोग महाराष्ट्र में भी कई टेरर नेटवर्क को फंडिंग कर रहे थे*
इनको पाकिस्तान से दिशा निर्देश मिल रहे थे 
और यह डॉक्टर और उसका बेटा भारत के कई ठिकानों की रेकी करके उसकी सूचना पाकिस्तान को दे रहे थे
*दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है इनका लैपटॉप और मोबाइल फोन कब्जे में है*
👍🏻
    user_डॉ. उमेश कुमार
    डॉ. उमेश कुमार
    Doctor गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    10 hrs ago
  • पामपाड़ा के तालाब में घुसा ट्रैक्टर! बालीडीह के दो की दर्दनाक मौत 😢 पाम पड़ा स्कूल के पास स्थित एक तालाब में अनियंत्रित ट्रैक्टर के घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कुजू पंचायत के बाली डीह निवासी 23 वर्षीय समीर वरदा और 15 वर्षीय परमेश्वर टोयू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में डूबे ट्रैक्टर से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। #ChaibasaaccidentNews #westsinghbhumnews #Accident #TractorAccident #JharkhandNews #BreakingNews #RoadAccident #KolhanNews #LocalNews #SadNews #TrendingNews #IndiaNews
    1
    पामपाड़ा के तालाब में घुसा ट्रैक्टर!
बालीडीह के दो की दर्दनाक मौत 😢
पाम पड़ा स्कूल के पास स्थित एक तालाब में अनियंत्रित ट्रैक्टर के घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कुजू पंचायत के बाली डीह निवासी 23 वर्षीय समीर वरदा और 15 वर्षीय परमेश्वर टोयू की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में डूबे ट्रैक्टर से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
#ChaibasaaccidentNews #westsinghbhumnews  
#Accident #TractorAccident
#JharkhandNews #BreakingNews #RoadAccident #KolhanNews #LocalNews #SadNews #TrendingNews #IndiaNews
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    12 hrs ago
  • सरायकेला : सरायकेला के अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के बाना गांव में चड़क पूजा एवं छऊ नृत्य धूमधाम से हुआ समापन। कार्यक्रम को देखने के लिए दूर दराज से महिला पुरुष हजारों की संख्या में पहुंचे थे। ग्रामीण देर रात तक छऊ नृत्य का आनंद लिया।
    1
    सरायकेला : सरायकेला  के अंतर्गत लुपुंगडीह पंचायत के बाना गांव में चड़क पूजा एवं छऊ नृत्य धूमधाम से हुआ समापन।
कार्यक्रम को देखने के लिए दूर दराज से महिला पुरुष हजारों की संख्या में पहुंचे थे। ग्रामीण देर रात तक  छऊ नृत्य का आनंद लिया।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.