• प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने संकल्प से समाधान अभियान के जिला स्तरीय शिविर का किया शुभारंभ • कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रही सरकार - मंत्री श्रीमती गौर • अभियान के तहत जिले में 1,11,340 आवेदनों का हुआ निराकरण, प्रभारी मंत्री ने की सराहना • जिले में अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ - 98.96 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण • अभियान के तहत 25,584 किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत संकल्प से समाधान अभियान के तहत सीहोर जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय शिविर का पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 25 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभान्वित किया। इस अभियान के तहत सीहोर जिले में अभी तक 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 1,11,340 आवेदन पत्रों का निराकरण कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश प्रदेश की सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर व्यक्ति की दुख तकलीफ को समझते हुए उसकी समस्या का समाधान कर राहत देने का काम कर रही है और हर पात्र व्यक्ति को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, युवा, महिलाओं सहित सभी के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए सतत कार्य कर रही है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए इसके लिए संकल्प से समाधान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। संकल्प के समाधान अभियान इस बात का प्रतीक है की सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचकर लाभान्वित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल विकास और कल्याण के कार्य ही नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित वातावरण देने का भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा 02 साल के भीतर नक्सल समस्या को समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश के लिए जो निरंतर प्रयास किए हैं उसके सार्थक परिणाम देखने मिल रहे हैं। उद्योगपतियों का मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की ओर रुझान बड़ा है। इससे न केवल मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है बल्कि यहां के युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पूरे साल भर किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले और वह आर्थिक रूप से समृद्ध बने इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। लाड़ली बहन योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और अनेकों योजनाएं महिलाओं के लिए कल्याण के लिए चलाई जा रही है। जिनकी सहायता से प्रदेश की महिलाएं स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का उदाहरण है, जिसके माध्यम से सरकार और जनता के बीच की दूरी को खत्म कर सरकार को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प के समाधान अभियान के तहत सीहोर जिले में 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 1,11,340 आवेदन पत्रों का निराकरण कर दिया गया है। संकल्प से अभियान के तहत जिला प्रशासन की टीम द्वारा जिस गंभीरता से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया है उसकी मंत्री श्रीमती गौर ने सराहना की। कार्यक्रम के आरंभ में मंत्री श्रीमती गौर ने संकल्प के समाधान अभियान के तहत 19 विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रचना मेवाड़ा तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, कलेक्टर श्री बालागुरु के., एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, श्री सुदीप प्रजापति, श्री सुरेंद्र मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे। जिले में अभियान की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ - 98.96 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने बताया कि “संकल्प से समाधान अभियान” का क्रियान्वयन शासन के निर्देशानुसार 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का त्वरित लाभ दिलाना है। जिला सीहोर में अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। अभियान के तहत अभी तक जिले में कुल 52 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 46 कलस्तर, 05 ब्लॉक और एक जिला स्तरीय शिविर शामिल है। इन शिविरों में शासन की 106 सेवाओं और योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित किया गया। अभियान के तहत जिले में अभी तक 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1,11,346 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, जो 98.96 प्रतिशत की उल्लेखनीय उपलब्धि को दर्शाता है। शेष रहे आवेदनो को भी शीघ्र ही निराकृत कर दिया जाएगा। राज्य में प्रति जिला औसत 81 हज़ार आवेदन के सापेक्ष सीहोर जिले में 37 प्रतिशत अधिक आवेदन एकत्रित किये गये है। इसी प्रकार प्रति जिला औसत निराकरण 80 हज़ार आवेदन के सापेक्ष जिला सीहोर में 38 प्रतिशत अधिक आवेदन निराकृत किये गये है। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों की 542 ग्राम पंचायतों एवं 158 नगरीय वार्डों को शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है। प्रमुख विभागीय उपलब्धियाँ अभियान के तहत जिले के विभिन्न विभागों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। सहकारिता विभाग द्वारा 25,584 किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किए गए हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 15,545 भवन निर्माण अनुज्ञा एवं राजस्व विभाग द्वारा 11,878 खसरा/खतौनी प्रतिलिपियाँ प्रदान की गई हैं। लोक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9,774 आयुष्मान कार्ड स्वीकृत किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हजारों की संख्या में आय, निवास एवं जाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं। अभियान की विशेषताएँ अभियान के अंतर्गत 19 विभागों की 106 सेवाएँ शामिल की गईं, जिनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, विभिन्न विवाह एवं छात्रवृत्ति योजनाएँ आदि प्रमुख हैं। घर-घर सर्वे के माध्यम से आवेदन एकत्र कर उन्हें पोर्टल पर दर्ज कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया है। बहु-स्तरीय (क्लस्टर, ब्लॉक एवं जिला स्तर) शिविरों के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवा का वितरण किया गया।

- शौर्य समिति ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर गायत्री मंदिर से शौर्य जुलूस प्रारंभ कर बुधवारा रोड पर अपना किराना के सामने सकल समाज अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में समाज अध्यक्षो ने स्वागत किया सम्मान किया, धाडीवाल चौराहे पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने भाजपा कार्यकर्त्ताओ के साथ स्वागत सम्मान किया जुलूस।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- शाजापुर जिले के थाना सुनेरा की डायल 112 को सूचना मिली कि रोड पर एक का का टायर भ्रष्ट हो गया है उनके पास टायर खोलने का भी समान नहीं है और पूरा परिवार साथ में है जैसे ही थाना सुनेरा की डायल 112 को सूचना मिली मौके पर तत्काल आरक्षक अभिषेक गुप्ता, पायलट महेंद्र सिंह जादौन रवाना हुए मौके पर पहुंच कर उनकी गाड़ी का टायर चेंज करवाया, शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब जाते वक्त कार में बैठी महिला, बुजुर्ग और पुरुष ने पुलिस के कार्य की प्रशंसा की1
- कम्पनी का नाम =आटो हाऊस हमीदिया रोड भोपाल पुट्ठा मील के सामने पंचमुखी हनुमान मंदिर रेलवे कलोनी1
- Post by B N B NEWS MP/CG1
- न्यू कबाड़ खाना कल ए एम न्यूज द्वारा जो वीडियो डाली गई थी नगर निगम के आला अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान में लेकर सफाई कराई और उनके द्वारा बताया गया हे वहां इतनी गाड़िया बीच रोड पे खरी रहती है जिसकी वजह से सफाई नहीं होपा ती कबाड़ खाने के सभी दुकानदार से निवेदन हे गाड़िया साइड में खरी करे अन्यथा अतिक्रमण की कार वही से बचे ए एम न्यूज से आमिर खान1
- भरोसा टूटा तब समझ आया किसी के लिए इतना पागल नहीं होना चाहिए1
- भोपाल एम्स भोपाल के सामने बड़ा हादसा एम्स के सामने सदन मेडिकल स्टोर का निर्माणाधीन छजा गिरा 4 लोग हुए हादसे का शिकार एक महिला को गंभीर चोट आई मलबे में दबे लोगों को निकाला गया घायलों को एम्स अस्पताल में कराया गया भर्ती1
- Post by Mms news241