logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

₹5 हजार की रिश्वत लेते उद्योग विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की सब्सिडी जारी करने के बदले मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप पड़रौना कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ गोरखपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में तैनात कनिष्ठ सहायक (बाबू) शैलेश कुमार कुशवाहा को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज (मंगल बाजार) निवासी अमन कश्यप ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 9 लाख रुपये का व्यवसाय ऋण स्वीकृत हुआ है। आरोप है कि योजना की सब्सिडी जारी करने के एवज में कनिष्ठ सहायक लगातार ₹5,000 की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। शुक्रवार दोपहर करीब 12:25 बजे शिकायतकर्ता ने कार्यालय में आरोपी को रिश्वत की राशि दी। इसी दौरान पहले से मौजूद टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शैलेश कुमार कुशवाहा मूल रूप से कानपुर नगर जनपद के शेखपुर (थाना महाराजपुर) का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना रविंद्रनगर धूस ले जाया गया, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद साक्ष्यों का सत्यापन किया गया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

1 hr ago
user_राजेश पाण्डेय
राजेश पाण्डेय
Court reporter कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
ddb5640f-6d89-4639-8e28-4164c0e70877

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ओआरएस सप्ताह: सीएचसी देवतहा में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
    1
    ओआरएस सप्ताह: सीएचसी देवतहा में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    1
    जमीन विवाद में ससुर की हत्या का खुलासा, बहू समेत चार गिरफ्तार

चार घंटे में फरेंदा पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद

महराजगंज, 31 जुलाई। फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने मात्र चार घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्ता (बहू) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ साक्ष्य मिटाने में इस्तेमाल किए गए वाइपर और पोछा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फरेंदा पर दर्ज मुकदमा संख्या 210/2026 से संबंधित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य अभियुक्ता अपने ससुर पर जमीन का हिस्सा अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते 30 जुलाई को उसने बातचीत के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया, फिर अन्य आरोपियों की मदद से पकड़कर कुदाल के बेंत से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। रात के समय शव को घसीटकर गांव के बाहर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्ता के अलावा रमेश गुप्ता, धनई यादव तथा श्रीकांत चौहान शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरेंदा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
    user_Rajesh yadav
    Rajesh yadav
    Photographer महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सच्चा राम गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है और बहू पर कथित रूप से साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
    1
    फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप
फरेंदा में रहस्यमय मौत, परिजनों ने बहू पर लगाया साजिश का आरोप
महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सच्चा राम गुप्ता के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है और बहू पर कथित रूप से साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप की पुष्टि नहीं की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर:नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के सामने ड्रेन में तीन बच्चियां डूब गईं कुशीनगर:नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के सामने ड्रेन में तीन बच्चियां डूब गईं। डूबने वालों में दो सगी बहनें और उनकी एक चचेरी बहन शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। तीनों बच्चियों की तलाश जारी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चियां दुबौली गांव की रहने वाली हैं?
    2
    कुशीनगर:नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के सामने ड्रेन में तीन बच्चियां डूब गईं
कुशीनगर:नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के सामने ड्रेन में तीन बच्चियां डूब गईं। डूबने वालों में दो सगी बहनें और उनकी एक चचेरी बहन शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। तीनों बच्चियों की तलाश जारी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चियां दुबौली गांव की रहने वाली हैं?
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.