logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किऊल आरपीएफ पुलिस ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय जिले के किऊल आरपीएफ पुलिस ने ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ किऊल निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गाड़ी संख्या 18183 से किऊल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर उतर रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। गुरुवार की संध्या 7,9 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तलाशी के दौरान उसके शरीर में झोलानुमा कपड़े में छिपाकर रखी गई ऑफिसर चॉइस फ्रूटी अंग्रेजी शराब के 51 टेट्रा पैक बरामद किए गए।गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश कुमार यादव ग्राम आदमपुर, थाना दरवे भदौर, जिला पटना के रूप में हुई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 9.18 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 7,140 रुपये है

2 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
2 hrs ago

किऊल आरपीएफ पुलिस ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय जिले के किऊल आरपीएफ पुलिस ने ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ किऊल निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गाड़ी संख्या 18183 से किऊल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर उतर रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। गुरुवार की संध्या 7,9 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तलाशी के दौरान उसके शरीर में झोलानुमा कपड़े में छिपाकर रखी गई ऑफिसर चॉइस फ्रूटी अंग्रेजी शराब के 51 टेट्रा पैक बरामद किए गए।गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश कुमार यादव ग्राम आदमपुर, थाना दरवे भदौर, जिला पटना के रूप में हुई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 9.18 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 7,140 रुपये है

  • user_User3578
    User3578
    Lakhisarai, Bihar
    👏
    2 hrs ago
  • user_User3578
    User3578
    Lakhisarai, Bihar
    😤
    2 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय जिले के एसपी अवधेश दीक्षित ने जिले में बढ़ रहे चोरी की घटना पर विराम लगाने हेतु सभी थाना अध्यक्ष को पैदल रात्रि गस्ती का दिया निर्देश।
    1
    लखीसराय जिले के एसपी अवधेश दीक्षित ने जिले में बढ़ रहे चोरी की घटना पर विराम लगाने हेतु सभी थाना अध्यक्ष को पैदल रात्रि गस्ती का दिया निर्देश।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • बेगूसराय- जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, प्रथम पाली में 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. प्रथम पाली में भौतिकी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 20,531 परीक्षार्थियों में 20,366 उपस्थित एवं 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में भूगोल एवं बिजनेश स्टडी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 15,236 परीक्षार्थियों में 15,063 उपस्थित एवं 173 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
    1
    बेगूसराय- जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, प्रथम पाली में 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित
जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. प्रथम पाली में भौतिकी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 20,531 परीक्षार्थियों में 20,366 उपस्थित एवं 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में भूगोल एवं बिजनेश स्टडी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 15,236 परीक्षार्थियों में 15,063 उपस्थित एवं 173 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    50 min ago
  • बरबीघा (शेखपुरा) – बरबीघा–सरमेरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर घटी, जहां एक अज्ञात वाहन ने लड़की को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि किशोरी का सिर पूरी तरह से कुचल गया। मृतका की उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। वह लाल रंग का वस्त्र पहने हुई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर लड़की को घायल अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि किशोरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की जा रही है ताकि परिजनों तक खबर पहुंच सके। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    1
    बरबीघा (शेखपुरा) – बरबीघा–सरमेरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रेलवे क्रॉसिंग से कुछ पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर घटी, जहां एक अज्ञात वाहन ने लड़की को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि किशोरी का सिर पूरी तरह से कुचल गया। मृतका की उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। वह लाल रंग का वस्त्र पहने हुई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर लड़की को घायल अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि किशोरी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की जा रही है ताकि परिजनों तक खबर पहुंच सके।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • जमुई सोनो में लापरवाही का नतीजा सामने आया NH 333A मुख मार्ग पर
    1
    जमुई सोनो में लापरवाही का नतीजा सामने आया NH 333A मुख मार्ग पर
    user_Hariom Kumar
    Hariom Kumar
    जमुई, जमुई, बिहार•
    10 hrs ago
  • में मनीषा कुमारी परितकारी का करने आई हूं
    1
    में मनीषा कुमारी परितकारी का करने आई हूं
    user_Manisha Kumari
    Manisha Kumari
    Media company बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग जोरों पर.... बृंदावन में ई-रिक्शा पर दिखे CM के बेटे निशांत...... प्रेमी संग मिलकर लगा पति की हत्या का आरोप
    1
    पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग जोरों पर....
बृंदावन में ई-रिक्शा पर दिखे CM के बेटे निशांत......
प्रेमी संग मिलकर लगा पति की हत्या का आरोप
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    16 hrs ago
  • लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री जग जननी दुर्गा मंदिर समिति की ओर से 12वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मंदिर परिसर में विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से विशेष पूजन संपन्न कराया जा रहा है। वार्षिक उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूजा-अर्चना के दौरान माता दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।उत्सव के आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिक उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    1
    लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री जग जननी दुर्गा मंदिर समिति की ओर से 12वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मंदिर परिसर में विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से विशेष पूजन संपन्न कराया जा रहा है।
वार्षिक उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूजा-अर्चना के दौरान माता दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।उत्सव के आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिक उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    9 hrs ago
  • 11 फरवरी को मनाया जाएगा मेगा एम.डी.ए. कैंप लगाकर कराया जाएगा दवा सेवन, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय उद्घाटन जिले में 10 फरवरी से 6,92,209 लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जायेंगी शेखपुरा : 05 फरवरी 2026 फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए शेखपुरा जिले में 10 फरवरी, 2026 से शुरू किये जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल किर्यान्वयन के लिए दिनांक 05 फरवरी को जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं सिफार के द्वारा जिला सिविल -सर्जन सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सिविल -सर्जन डॉ संजय कुमार ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एम.डी.ए कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमे बूथ लगा कर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे । इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अगले 14 दिवस तक घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । रक्तचाप, शुगर, अर्थरायीटिस या अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं खानी हैं । सामान्य लोगों को इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं और अगर किसी को दवा खाने के बाद मितली आये , चक्कर जैसे लक्षण होते हैं तो यह सुभ संकेत है। इसका मतलब है कि हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं, जोकि दवा खाने के बाद मर रहें हैं । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी लाभार्थी को दवा सेवन के पश्चात किसी प्रकार की कोई कठिनाई प्रतीत होती है तो उससे निपटने के लिए हर ब्लॉक में रैपिड रेस्पोंस टीम तैनात रहेगी । जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकरी डॉ.अशोक कुमार सिंह ने मीडिया सहयोगियों से संवाद करते हुए बताया कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में शेखपुरा जिले के कुल 6,92,209 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाज़ोल के साथ आईवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने खिलाई जाएगी । दवाओं का वितरण बिलकुल भी नहीं किया जायेगा । इन दवाओं का सेवन खाली पेट नहीं करना है । 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । उन्होंने, मीडिया सहयोगियों से अनुरोध किया कि वे अपने समाचार पत्रों और चैनल के माध्यम से लोगों तक इस प्रकार सन्देश पहुंचाएं कि प्रत्येक लाभार्थी फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही सुनिश्चित करें और इस कार्यक्रम में उनका पूर्ण सहयोग करें । वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि फाइलेरिया या हाथीपांव रोग, सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। यह रोग संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया,दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया के कारण चिरकालिक रोग जैसे: हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिम्फेडेमा (अंगों में सूजन) और दूधिया सफेद पेशाब (काईलूरिया) से ग्रसित लोगों को अक्सर सामाजिक भेदभाव सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर व्यक्ति लगातार 5 साल तक फाइलेरिया रोधी दवा खा लेता है तो पूरे जीवन उसे फाइलेरिया रोग होने की सम्भावना समाप्त हो जाती है । इस अवसर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी, मीडिया सहयोगी के साथ सिफार के प्रतनिधि श्याम त्रिपुरारी एवं पिरामल के प्रतिनधि कुमार कुंदन और राहुल कुमार उपस्थित थे ।
    1
    11 फरवरी को मनाया जाएगा मेगा एम.डी.ए. कैंप लगाकर कराया जाएगा दवा सेवन, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय उद्घाटन  
जिले में 10 फरवरी से 6,92,209 लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जायेंगी 
शेखपुरा : 05 फरवरी 2026 फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए शेखपुरा जिले में 10 फरवरी, 2026 से शुरू किये जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम  के सफल किर्यान्वयन के लिए दिनांक 05 फरवरी को जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं सिफार के  द्वारा जिला सिविल -सर्जन सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । 
कार्यक्रम में सिविल -सर्जन डॉ संजय कुमार  ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एम.डी.ए कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमे बूथ लगा कर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे । इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अगले 14 दिवस तक घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे ।    
उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । रक्तचाप, शुगर, अर्थरायीटिस या अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं खानी हैं । सामान्य लोगों को इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं और अगर किसी को दवा खाने के बाद मितली आये , चक्कर जैसे लक्षण होते हैं तो यह सुभ संकेत है। इसका मतलब है कि हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में  फाइलेरिया के परजीवी  मौजूद हैं, जोकि दवा खाने के बाद मर रहें हैं । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी लाभार्थी को दवा सेवन के पश्चात किसी प्रकार की कोई कठिनाई प्रतीत होती है तो उससे  निपटने के लिए हर ब्लॉक  में  रैपिड रेस्पोंस टीम तैनात रहेगी ।
जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकरी डॉ.अशोक कुमार सिंह  ने मीडिया सहयोगियों से संवाद करते हुए बताया कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले  सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में शेखपुरा जिले के कुल  6,92,209 लाभार्थियों को कार्यक्रम  के दौरान फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाज़ोल के साथ आईवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों  द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने खिलाई जाएगी । दवाओं का वितरण बिलकुल भी नहीं किया जायेगा । इन दवाओं का सेवन खाली पेट नहीं करना है । 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं ।  उन्होंने, मीडिया सहयोगियों से  अनुरोध किया कि वे अपने समाचार पत्रों और चैनल के माध्यम से लोगों तक इस प्रकार सन्देश पहुंचाएं कि प्रत्येक लाभार्थी फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही सुनिश्चित करें और इस कार्यक्रम में  उनका पूर्ण सहयोग करें । 
वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी  श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि फाइलेरिया या हाथीपांव रोग, सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। यह रोग संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया,दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया के कारण चिरकालिक रोग जैसे: हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिम्फेडेमा (अंगों में सूजन) और दूधिया सफेद पेशाब (काईलूरिया) से ग्रसित लोगों को अक्सर सामाजिक भेदभाव सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर व्यक्ति लगातार 5 साल तक फाइलेरिया रोधी दवा खा लेता है तो पूरे जीवन उसे फाइलेरिया रोग होने की सम्भावना समाप्त हो जाती है । 
इस अवसर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी, मीडिया सहयोगी के साथ सिफार के प्रतनिधि श्याम त्रिपुरारी एवं पिरामल के प्रतिनधि कुमार कुंदन और  राहुल कुमार उपस्थित थे ।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेगूसराय- साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर विजय यादव को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    बेगूसराय- साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने 01 अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर विजय यादव को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.